CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लोकल से ग्लोबल: वाराणसी के लंगड़ा आम की विदेशों में धूम, बढ़ रही डिमांड…

लोकल से ग्लोबल: वाराणसी के लंगड़ा आम की विदेशों में धूम, बढ़ रही डिमांड…

By Newsdesk Admin 14/05/2025
Share

सीजी भास्कर,15 मई। उत्तर प्रदेश के वाराणसी का लंगड़ा आम अब लोकल से ग्लोबल हो गया है। यहां के किसानों को पिछले हफ्ते दस टन बनारसी लंगड़ा आम का आर्डर मिला था। अब दस टन बनारसी लंगड़ा आम की मांग यूरोप और खाड़ी देशों से आई है। इस महीने के आखिर तक ये ऑर्डर भेज दिया जाएगा।

Contents
लोकल से ग्लोबल हो गया लंगड़ा आमअमेरिका से 10 टन लंगड़ा आम की मांग

दो साल पहले बनारसी लंगड़ा आम को GI टैग हासिल हुआ था और उसके बाद से बनारसी लंगड़ा आम की खूब डिमांड बढ़ी है। खाड़ी देशों में और अमेरिका में इसकी मांग ज़्यादा है। यूरोप में भी तेजी से बनारसी लंगड़ा अपनी जगह बनाते जा रहा है।

GI एक्सपर्ट डॉक्टर रजनीकांत ने बात करते हुए बताया कि बनारसी लंगड़ा आम को जीआई टैग मिलना और इसकी ब्रांडिंग और प्रमोशन सब जिला प्रशासन की मेहनत का नतीजा है। अब इसका मार्किट बढ़ता जा रहा है।

लोकल से ग्लोबल हो गया लंगड़ा आम

उन्होंने कहा कि बनारसी लंगड़ा पहले लोकल मार्किट तक ही सीमित रहता था, लेकिन अब जीआई टैग मिलने और इसकी इंटरनेशनल लेवल पर ब्रांडिंग होने के बाद से बनारसी लंगड़ा भी मलीहाबाद के दशहरी और रत्नगिरी के अल्फांसो की ही तरह लोकल से ग्लोबल हो गया है। इसका सीधा लाभ किसानों को मिला है।

उनको जो कीमत लोकल मार्किट में मिलती थी. उसमें 100 प्रतिशत का फ़ायदा मिला है। अब किसानों के पास इंटरनेशनल मार्किट है. इंटरनेशनल मार्किट से जो बचता है उसको भी वो लोकल मार्किट में अच्छी कीमत पर बेच रहे हैं। मांग बढ़ने से आम की पैदावार भी बढ़ी है। जल्द ही गोरखपुर का गौरजीत और सहारनपुर के चौसा आम को भी जीआई टैग मिलने जा रहा है।

अमेरिका से 10 टन लंगड़ा आम की मांग

खाड़ी देशों से और पश्चिमी यूरोप से दस टन के आर्डर मिलने से एक हफ्ते पहले ही अमेरिका से भी इसकी डिमांड आई है। अमेरिका में भी बनारसी लंगड़ा आम की मांग बढ़ने लगी है।

अमेरिका की एक कंपनी ने बनारस के किसान से 10 टन लंगड़ा आम की मांग की है। यहां से इसे अमेरिका भेजा जाएगा। पहले आम की खेप मुंबई भेजी जाएगी। वहां से विमान के जरिए आम को अमेरिका भेजा जाएगा।

भिखारीपुर गांव के किसान शार्दुल विक्रम सिंह के बाग से इस साल लगभग 10 टन लंगड़ा आम अमेरिका को निर्यात किया जाएगा। शार्दुल पिछले पांच साल से अपने बाग के आम विदेश में भेज रहे हैं। इस बार उनके यहां अमेरिका से 10 टन लंगड़ा आम की मांग है।

You Might Also Like

Chhattisgarh Violence : जांजगीर-चांपा में ‘सरप्राइज’ के बहाने 6वीं के छात्र का गला रेतने की कोशिश, दो आरोपी युवक गिरफ्तार

Durg sterilization case : नसबंदी के दौरान दो महिलाओं की मौत, जांच में गईं दवाएं

Bastar NIA Raid: दंतेवाड़ा-सुकमा में 12 ठिकानों पर छापेमारी, अरनपुर ब्लास्ट केस से जुड़ी बड़ी कार्रवाई

Sehore Fire Accident : रात में कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, बिजली विभाग की डीपी को बताया कारण

Chhattisgarh Trade License : छत्तीसगढ़ में अब हर दुकान के लिए अनिवार्य हुआ ट्रेड लाइसेंस: गुमटी से लेकर मॉल तक लागू नई व्यवस्था

Newsdesk Admin 14/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Violence
Chhattisgarh Violence : जांजगीर-चांपा में ‘सरप्राइज’ के बहाने 6वीं के छात्र का गला रेतने की कोशिश, दो आरोपी युवक गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 09 नवंबर। जिले के हसौद गांव…

Durg sterilization case : नसबंदी के दौरान दो महिलाओं की मौत, जांच में गईं दवाएं

Durg sterilization case

Bastar Horticulture Development New
Bastar Horticulture Development News : बंदूक की गूंज से फलों और फूलों की महक तक का सफर, बस्तर में आए चमत्कारिक बदलाव

सीजी भास्कर, 8 नवंबर। बस्तर (Bastar Horticulture Development…

Bilaspur Train Accident Investigation
Bilaspur Train Accident Investigation : सीआरएस के समक्ष सभी 22 कर्मचारियों के बयान किए गए दर्ज

सीजी भास्कर, 8 नवंबर। मंगलवार को हुई मेमू…

Marwahi Crime News
Marwahi Crime News : बुआ के बेटे ने 10 साल के बालक के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, फिर हत्या कर फांसी का रूप दिया

सीजी भास्कर, 8 नवंबर। मरवाही थाना क्षेत्र में…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

Durg sterilization case : नसबंदी के दौरान दो महिलाओं की मौत, जांच में गईं दवाएं

09/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Bastar NIA Raid: दंतेवाड़ा-सुकमा में 12 ठिकानों पर छापेमारी, अरनपुर ब्लास्ट केस से जुड़ी बड़ी कार्रवाई

08/11/2025
Sehore Fire Accident
देश-दुनिया

Sehore Fire Accident : रात में कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, बिजली विभाग की डीपी को बताया कारण

08/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Chhattisgarh Trade License : छत्तीसगढ़ में अब हर दुकान के लिए अनिवार्य हुआ ट्रेड लाइसेंस: गुमटी से लेकर मॉल तक लागू नई व्यवस्था

08/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?