CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्रेमिका की मौत के बाद भी नहीं टूटा प्यार: युवक ने शव से की शादी, भरी मांग में सिंदूर

प्रेमिका की मौत के बाद भी नहीं टूटा प्यार: युवक ने शव से की शादी, भरी मांग में सिंदूर

By Newsdesk Admin
16/06/2025
Share

सीजी भास्कर 16 जून कहते हैं कि सच्चा प्यार बड़े ही नसीब वालों को मिलता है. आज के युग में तो सच्चा प्यार मिल पाना लगभग नामुमकिन सा ही लगता है. लेकिन ऐसा भी नहीं है कि सच्चा प्यार करने वाले मिलें ही ना. उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक सच्चे प्यार की मिसाल देखने को मिली, जहां गर्लफ्रेंड की मौत के बाद भी बॉयफ्रेंड ने उसकी लाश से शादी की. पंडित जी ने दुखी मन से मंत्र पढ़े. जिस किसी ने भी यह शादी देखी, वो बस देखता ही रह गया.

हर किसी के आंखों में यह नजारा देख आंसू आ गए.मामला निचलौल थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे का है. यहां रहने वाला एक युवक दुकान चलाता था. वो यहां किराए के मकान में रहता था. लेकिन उसकी मकान मालिक की बेटी से दोस्ती के बाद अफेयर चल पड़ा. बात आगे बढ़ी तो परिजनों ने पहले इंकार किया, लेकिन दोनों के जिद्द के आगे उन्हें झुकना पड़ा और शादी के लिए सहमत हो गए. दोनों एक दूसरे से शादी कर गृहस्थी बसाने के सपने देख रहे थे. तभी किसी बात को लेकर युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से युवती के परिवार में कोहराम मच गया.प्रेमिका की मौत की खबर मिलते ही प्रेमी बदहवास हो गया और प्रेमिका के घर पहुंचा. यहां उसने कहा- मैंने वचन दिया था कि तुम्हें अपनी दुल्हन बनाऊंगा.

साथ रहने का वादा भले ही पूरा नहीं हो पाया लेकिन इसकी अर्थी सुहागन के रूप में ही उठेगी. उसने प्रेमिका के शव से ही शादी करने का प्रस्ताव दिया. कुछ देर के लिए सभी लोग स्तब्ध हो गए लेकिन दोनों के प्रेम को देखते हुए रोते बिलखते परिजनों ने शव से शादी के लिए रजामंदी दे दी. अंतिम संस्कार के लिए बुलाए गए पंडित जी शादी का मंत्र पढ़ने लगे. शव के साथ हो रही शादी में मंगल गीत की जगह महिलाएं बिलख रही थीं.

मौके पर उमड़ी भीड़ के आंखों से आंसुओं का सैलाब बह रहा था. एक अजीब सा माहौल था.सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलवैदिक मंत्रों के बीच फिर प्रेमी ने प्रेमिका की शव से शादी की. उसकी मांग में सिंदूर भरा. इसके बाद युवती की अर्थी सुहागन के रूप में उठी. प्रेमी ने अंत्येष्टि स्थल पर पहुंच प्रेमी ने पति के रूप में मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. लोग कह रहे हैं- प्यार हो तो ऐसा. यही सच्चा प्रेम है.पुलिस ने क्या कहा पूरे मामले पर?वहीं, पुलिस ने बताया कि हमें एक लड़की की आत्महत्या करने की सूचना मिली थी. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिवार को सौंप दिया गया. मौत के कारणों का पता अभी नही चल सका है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

Elephant calf dies while bathing in pond : 5 महीने में 8वीं घटना से बढ़ी चिंता
Hindi MBBS college India : यहां खुलेगा देश का पहला ‘हिंदी माध्यम’ मेडिकल कॉलेज
Rahul Gandhi Punjab विवाद : “भारत में हूं तो प्रोटेक्ट क्यों नहीं कर पा रहे?” पुलिस से बहस
New GST Version in India : दिवाली से पहले खत्म होंगे 28% और 12% टैक्स स्लैब, जानिए क्या होगा सस्ता
Bulandshahr News: बहु ने प्रेमी के साथ मिलकर की ससुर की हत्या, पुलिस ने आरोपी युवक को किया अरेस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द
Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

CGMSC Supreme Court
CGMSC Supreme Court : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट का 1 लाख रुपये जुर्माना आदेश रद्द

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन यानी CGMSC को टेंडर…

Oil Palm Farming : 8 हेक्टेयर में 1,144 पौधे, किसानों के लिए खुलेगी कमाई की नई राह
Oil Palm Farming : 8 हेक्टेयर में 1,144 पौधे, किसानों के लिए खुलेगी कमाई की नई राह

रेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आयल पाम खेती (Oil Palm…

Pension Case
Pension Case : 15 साल तक पेंशन के लिए भटकती रही विधवा, हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

बिलासपुर में एक अनपढ़ विधवा को अपने पति…

Irrigation Projects : सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत, कई जिलों को मिलेगा लाभ
Irrigation Projects : सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत, कई जिलों को मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने प्रदेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?