CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली में आशिक का गर्लफ्रेंड पर चाकू से जानलेवा हमला, खुद को भी किया घायल, कुछ दिनों से चल रहा था विवाद

दिल्ली में आशिक का गर्लफ्रेंड पर चाकू से जानलेवा हमला, खुद को भी किया घायल, कुछ दिनों से चल रहा था विवाद

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

दिल्ली , 07 अप्रैल 2025 :

Delhi Crime News: दिल्ली कैंट के किर्बी प्लेस इलाके से गर्लफ्रेंड पर चाकू से सरेआम ताबड़तोड़ हमले की हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यह घटना रविवार देर रात की है. घटना यह है कि दिल्ली कैंट निवासी आशिक ने खौफनाक कदम उठाते हुए महिला मित्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. वारदात के बाद से इस घटना का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की खून से लथपथ है और गंभीर रूप से घायल बैठी है. उसके बगल में एक युवक अचेत अवस्था में फुटपाथ पर पड़ा है.

राहगीर ने दी पुलिस को सूचना

दिल्ली पुलिस को एक राहगीर ने रविवार (6 अप्रैल) की रात इस घटना की जानकारी दी. सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे वहां गंभीर रूप से घायल लड़की मिली, लड़की के गले पर चाकू के निशान थे. पुलिस ने मौके से चाकू भी बरामद कर लिया है. पुलिस के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर है.

फिलहाल, दोनों का इलाज दीन दयान अस्पताल में चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक, ‘‘लड़की की गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं. घटनास्थल से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हमला क्यों किया गया है? ’’

पुलिस आज दर्ज करेगी दोनों का बयान

दिल्ली पुलिस ने अभी दोनों का बयान नहीं लिया है डॉक्टर ने अभी मना किया है. दिल्ली पुलिस आज दोपहर में दोनों का बयान दर्ज करेगी. उसके बाद ही पता चलेगा कि आखिर पूरा मामला क्या है?

साउथ वेस्ट डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 6 अप्रैल 2025 की रात करीब 9:30 बजे दिल्ली कैंट थाना पुलिस को जानकारी मिली किर्बी प्लेस बस स्टॉप पर एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया है. डीसीपी ने बताया कि घायल युवक की पहचान 20 वर्षीय अमित के रूप में हुई है जो दिल्ली कैंट इलाके का रहने वाला है. जबकि युवती 19 वर्ष की है और वो ओल्ड नांगल दिल्ली कैंट की रहने वाली है.

डीसीपी के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि अमित और लड़की पिछले एक साल से दोस्त थे. हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद अमित ने यह खौफनाक कदम उठाया था. आरोपी अमित ने वीएल के गले और पेट की बाई ओर पर चाकू से कई वार किए और खुदपर भी जानलेवा हमला किया. दिल्ली कैंट थाने में आरोपी अमित के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

भयानक कार एक्सीडेंट के बाद पवनदीप राजन को आया होश, आईसीयू से पहली तस्वीर आई सामने, दर्द में भी मुस्कुराते दिखे सिंगर
Sheetla Mai Temple : शीतला माई मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
क्यों बिहार के 6.51 लाख लोगों के खाते में नीतीश सरकार ने ट्रांसफर किए 7-7 हजार?
Murder Case : छत्तीसगढ़ में महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी
Bihar Assembly Polls: कांग्रेस करेगी बीजेपी को टक्कर, आधी से अधिक सीटों पर आमने- सामने मुकाबला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में 4 आरोपी दोषी, 8 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा

Surajpur Mother Daughter Murder Case :घटना के बाद…

Drishyam 3 Advance Booking
Drishyam 3 Advance Booking : दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग में जोरदार शुरुआत, 4.43 लाख टिकट बिके; कमाई 17 करोड़ के पार

Drishyam 3 Advance Booking :इस बार कहानी और…

Sambhal Violence Supreme Court
Sambhal Violence Supreme Court : संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द; सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court :अदालत के फैसले के…

Indian Stock Market Fall
Indian Stock Market Fall : शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी छह महीने के निचले स्तर के करीब

Indian Stock Market Fall :टाटा समूह से जुड़ी…

Chhattisgarh Junior Doctors Strike
Chhattisgarh Junior Doctors Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद मिला मांगों पर आश्वासन

Chhattisgarh Junior Doctors Strike : नई स्टाइपेंड दरें…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?