CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rule Change : LPG के दाम घटे… ₹12 लाख तक इनकम टैक्स Free, आज से देश में लागू हो रहे ये 5 बड़े बदलाव

Rule Change : LPG के दाम घटे… ₹12 लाख तक इनकम टैक्स Free, आज से देश में लागू हो रहे ये 5 बड़े बदलाव

By Newsdesk Admin 01/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 1 अप्रैल। अप्रैल महीने की शुरुआत हो चुकी है और पहले ही दिन से देश में कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st April) भी लागू कर दिए गए हैं।

एक ओर जहां ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG Cylinder की कीमतों में कटौती कर राहत दी है, तो वहीं पहली तारीख से नए इनकम टैक्स स्लैब भी लागू कर दिए गए हैं. तहत सालाना 12 लाख रुपये तक कमाने वाले व्यक्तियों को टैक्‍स का भुगतान करने से छूट दी जाएगी. इसके अलावा, वेतनभोगी कर्मचारी 75,000 रुपये की स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन के लिए पात्र होंगे. आइए जानते हैं देश में आज से लागू हुए बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से…

LPG के दाम घटे
आज से अप्रैल महीने की शुरुआत हो गई है और पहले ही दिन एलपीजी सिलेंडर पर बड़ी राहत मिली है. 1 अप्रैल 2025 को ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने LPG Cylinder Price में संशोधन करते हुए कटौती की है. इसके बाद दिल्ली से मुंबई तक सिलेंडर के दाम घट गए हैं. IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं और दिल्ली में ये 41 रुपये, जबकि कोलकाला में 44.50 रुपये तक सस्ता हो गया है. हालांकि, इस बार भी 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

12 लाख रुपये तक टैक्स फ्री इनकम
नए टैक्स ईयर की शुरुआत के साथ ही 1 अप्रैल 2025 से नए टैक्स स्लैब भी लागू कर दिए गए हैं. बजट 2025 में मिडिल क्‍लास को राहत देते सरकार ने कई बड़े ऐलान किए गए थे, जिसमें टैक्‍स स्‍लैब में बदलाव से लेकर टीडीस, टैक्‍स रिबेट और अन्य चीजें शामिल थीं. वहीं पुराने इनकम टैक्‍स एक्‍ट 1961 की जगह पर नए इनकम टैक्‍स बिल का प्रस्‍ताव रखा था. यह सभी बदलाव 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी हो गए हैं. नए टैक्‍स स्‍लैब के तहत सालाना 12 लाख रुपये तक कमाने वाले व्यक्तियों को टैक्‍स का भुगतान करने से छूट दी जाएगी. इसके अलावा, वेतनभोगी कर्मचारी 75,000 रुपये की स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन के लिए पात्र होंगे. इसका मतलब है कि 12.75 लाख रुपये तक की वेतन आय अब टैक्‍स से मुक्त होगी. हालांकि, यह छूट केवल उन लोगों पर लागू होती है जो नया टैक्‍स विकल्‍प चुनते हैं.

TDS के नियमों में बदलाव
New Tax Slab के अलावा TDS विनियमों को भी अपडेट किया गया है, जिसमें अनावश्यक कटौती को कम करने और टैक्‍सपेयर्स के लिए कैश फ्लो में सुधार करने के लिए विभिन्न वर्गों में लिमिट बढ़ाई गई है. उदाहरण के लिए, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज आय पर टीडीएस की सीमा दोगुनी करके 1 लाख रुपये कर दी गई है, जिससे बुजुर्गों के लिए वित्तीय सुरक्षा बढ़ गई है. इसी तरह, किराये की आय पर छूट की सीमा बढ़ाकर 6 लाख रुपये सालाना कर दी गई है, जिससे मकान मालिकों के लिए बोझ कम हो गया है और शहरी क्षेत्रों में किराये के बाजार को बढ़ावा मिल सकता है.

UPS की शुरुआत
नए टैक्स ईयर की शुरुआत के साथ पहली अप्रैल से केंद्रीय कर्मचारियों को गारंटीकृत पेंशन देने वाली यूनिफाइड पेंशन स्कीम यानी UPS की शुरुआत होने जा रही है. पोर्टल पर आज यानी 1 अप्रैल 2025 से केंद्रीय सरकारी कर्मचारी अप्‍लाई कर सकेंगे. अगर कर्मचारी UPS के तहत पेंशन पाना चाहता है तो उन्‍हें यूपीएस का ऑप्‍शन सेलेक्‍ट करने के लिए क्‍लेम फॉर्म भरना होगा. अगर वे यूपीएस का चयन नहीं करना चाहते हैं तो NPS का विकल्‍प चुन सकते हैं. इसके तहत 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को UPS और NPS में से कोई एक विकल्‍प चुनना होगा. केंद्र सरकार यूपीएस विकल्प चुनने वाले सभी कर्मचारियों के (बेसिक सैलरी + महंगाई भत्ता) का अनुमानित 8.5% अतिरिक्त अंशदान भी प्रदान करेगी. यूपीएस के तहत न्यूनतम पेंशन 10,000 रुपये प्रति माह होगा, जो यूपीएस द्वारा न्यूनतम दस साल की सर्विस को पूरा करने पर दी जाएगी.

बैंक अकाउंट से जुड़ा ये बड़ा चेंज
अप्रैल महीने की पहली तारीख से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) समेत अन्य कई बैंक ग्राहकों के सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस से जुड़े नियम संशोधित कर दिए हैं. बैंक द्वारा खाताधारक के मिनिमम बैलेंस के लिए सेक्टर वाइज आधार पर नई लिमिट तय होगी और न्यूनतम बैलेंस खाते में न होने की स्थिति में फाइन लगाया जा सकता है.

ये बदलाव भी हो रहे लागू
इनके अलावा भी देश में कई बदलाव 1 अप्रैल 2025 से लागू हो रहे हैं. इनमें कई कंपनियों की कार खरीदना महंगा हो रहा है, क्योंकि पहली तारीख से ही इन कंपनियों ने अपने कारों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है. इस इजाफे के पीछे कंपनियों ने इनपुट कॉस्ट और कच्चे माल की कीमतों में इजाफे को वजह बताया है. इसके अलावा ऑपरेशनल कॉस्ट का भी हवाला दिया है. जिन कंपनियों की कारें महंगी हो रही है, उनमें मारुति सुजुकी (4% बढ़ोतरी), Tata Motors, KIA (3% बढ़ोतरी), Hyundai (3% बढ़ोतरी), Mahindra (3% बढ़ोतरी) और Renault (2% बढ़ोतरी) शामिल हैं. इसके साथ ही रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई हाईवे पर टोल टैक्स (Toll Tax) की दर भी बढ़ाई जा रही हैं.

You Might Also Like

Pakistan Afghanistan War History : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग क्यों भड़की? 132 साल पुराने विवाद की पूरी कहानी

Delhi Liquor policy Case High Court : शराब घोटाला केस में CBI का अगला दांव, हाईकोर्ट पहुंची जांच एजेंसी

Allahabad HC Stay On Arrest : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Tere Naam Re-Release 2026: 23 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटा Radhe का दर्द

Chhattisgarh Budget 2026-27 : GYAN, GATI और SANKALP के साथ ‘विकसित छत्तीसगढ़’ की नई रूपरेखा

Newsdesk Admin 01/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG IAS Transfer
CG IAS Transfer : राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रिलीव

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार…

IG Ramgopal Garg Inspection : आधी रात चिल्फी बॉर्डर पहुंचे आईजी रामगोपाल गर्ग, अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के निर्देश

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। बिलासपुर रेंज के आईजी…

Ganja Seized Mahasamund : MP सप्लाई से पहले महासमुंद में पकड़े गए 2 तस्कर, 35 किलो गांजा जब्त

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले…

Chhattisgarh Guideline Rates : छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में नई गाइडलाइन दरें लागू, जमीन-रजिस्ट्री पर पड़ेगा असर

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ में संपत्ति पंजीयन…

Rice Mill Fire Chhattisgarh : गरियाबंद में राइस मिल में भीषण आग, 10 लाख का धान जलकर राख

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। गरियाबंद जिले के बोरिद…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Pakistan Afghanistan War History : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग क्यों भड़की? 132 साल पुराने विवाद की पूरी कहानी

27/02/2026
देश-दुनिया

Delhi Liquor policy Case High Court : शराब घोटाला केस में CBI का अगला दांव, हाईकोर्ट पहुंची जांच एजेंसी

27/02/2026
देश-दुनिया

Allahabad HC Stay On Arrest : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

27/02/2026
देश-दुनियामनोरंजन

Tere Naam Re-Release 2026: 23 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटा Radhe का दर्द

27/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?