CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लखनऊ: मस्जिद में घुसे दो सियार, एक को पकड़ा, दूसरा अब भी फरार, इलाके में दहशत का माहौल

लखनऊ: मस्जिद में घुसे दो सियार, एक को पकड़ा, दूसरा अब भी फरार, इलाके में दहशत का माहौल

By Newsdesk Admin
08/04/2025
Share

लखनऊ , 08 अप्रैल 2025 :

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब दो सियार एक मस्जिद के अंदर घुस आए. यह घटना शहर के पाटा पुलिस चौकी के सामने डोर वाली गली की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार सुबह अचानक दो सियार मस्जिद परिसर में घुस गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

इलाके के लोगों ने जब मस्जिद में हलचल देखी तो पास जाकर देखा तो अंदर दो सियार घूम रहे थे. लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक सियार को घेरकर पिंजरे में बंद कर दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई. हालांकि, इस दौरान दूसरा सियार मस्जिद से भाग निकला और गली-मोहल्लों में इधर-उधर दौड़ने लगा.

लोगों में दिख रहा डर

फरार सियार की तलाश में पुलिस और स्थानीय लोग अभी भी जुटे हैं. वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और प्रयास कर रही है कि भागे हुए सियार को सुरक्षित पकड़ा जाए. इलाके में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को लेकर लोग खासे चिंतित हैं. लोग घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं.

जानकारों के अनुसार, सियार सामान्यतः जंगलों या खुले मैदानों में पाए जाते हैं, लेकिन शहरी इलाकों में हरियाली और खुले स्थानों की कमी के चलते अब ये जानवर शहरों का रुख कर रहे हैं. अक्सर देखा गया है कि भोजन की तलाश में ये जंगली जानवर शहरों की ओर आने लगते हैं. लखनऊ जैसे बड़े शहर में भी ऐसी घटनाएं पहले सामने आ चुकी हैं. जब सियार, बंदर या नेवले जैसे जानवर रिहायशी इलाकों में घुस आए हों.

लोगों से की गई ये अपील

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इलाके में सियार के घुसने का कारण संभवतः भोजन या आश्रय की तलाश हो सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि डरें नहीं, लेकिन सतर्क रहें. अगर किसी को सियार नजर आए तो तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना दें. एक सियार पकड़ा जा चुका है और दूसरे की तलाश जारी है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मस्जिद के आसपास पुलिस की तैनाती की गई है. वन विभाग की टीम भी लगातार गश्त कर रही है.

Gold-Silver Rates Today : सोना-चांदी फिर हुए महंगे, चांदी 2.45 लाख के पार, 22 कैरेट गोल्ड 1.40 लाख के करीब
24 घंटे के लिए बंद हुआ लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट, 1300 से ज्यादा फ्लाट्स प्रभावित, पावर सबस्टेशन में लगी आग बनी कारण
CGBSE releases D.El.Ed exam timetable : 28 मई से होंगी परीक्षाएं
भिलाई में लूट के आरोपी पिंटू की ब्रेन स्ट्रोक से मेकाहारा अस्पताल में मौत, मिर्गी भी थी, 28 दिनों तक जेल में रहने के बाद भेजा गया था हास्पिटल
Politics heats up after bomb-making materials are found in the capital : डिप्टी CM साव ने विपक्ष पर साधा निशाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gaurav Path Road Takhatpur
Gaurav Path Road Takhatpur : गौरव पथ की बदहाल सड़क पर पार्षदों का फूटा गुस्सा

सीजी भास्कर, 21 जुलाई :  तखतपुर नगर पालिका…

CMO Crisis
CMO Crisis : तीन निकाय, एक CMO, पूर्णकालिक अधिकारी की मांग तेज

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की…

NEET Paper Leak Protest
NEET Paper Leak Protest : चित्रकोट जलप्रपात परिसर में छात्रों का सांकेतिक भूख हड़ताल

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बस्तर…

Illegal Liquor Case
Illegal Liquor Case :  अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4  गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : बलौदाबाजार जिले में…

Suhela Police Action
Suhela Police Action : चखना दुकान में खुलेआम छलक रहे थे जाम, पुलिस ने संचालक को दबोचा

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : बलौदाबाजार जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?