CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सरकारी योजना का लाभ दिलाने खुलवाए बैंक खातों का महादेव और लोटस आनलाईन सट्टा का हुआ लेन-देन 🛑 बैंक कर्मचारी सहित 4 के खिलाफ जुर्म दर्ज

सरकारी योजना का लाभ दिलाने खुलवाए बैंक खातों का महादेव और लोटस आनलाईन सट्टा का हुआ लेन-देन 🛑 बैंक कर्मचारी सहित 4 के खिलाफ जुर्म दर्ज

By Newsdesk Admin
24/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 24 जून। सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि आरोपी लोगों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनका बैंक खाता खुलवाते थे और उन्हीं के खाते से महादेव और लोटस जैसे सट्टा ऐप में लेनदेन करते थे। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें सुनील साहू (20 वर्ष), अरुण रात्रे (24 वर्ष), इंडसइंड बैंक में मैनेजर दिनेश यादव और कर्नाटका बैंक में सेल्स एशोसिएट दीपक गुप्ता शामिल हैं।

आपको बता दें कि यह मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ क्षेत्र का है। जब ग्रामीण के खाते से लेनदेन ज्यादा हुई तो इसकी शिकायत पुलिस में की गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में दो बैंककर्मी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लीमगांव में रहने वाला सुनील साहू का संपर्क सट्टा गिरोह से हुआ। उसे बैंक खाता खुलवाने के एवज में कमीशन देने की बात कही गई, उसने रायगढ़ के गांधी नगर में रहने वाले अपने परिचित अरूण रात्रे को खाता खुलवाने पर कमीशन देने वाली बात बताई। दोनों ने कई लोगों को शासकीय योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनका खाता खुलवाया। खाता खोलने लिए इंडसइंड बैंक के ऑपरेशन मैनेजर दिनेश यादव और कर्नाटका बैंक के सेल्स एशोसियेट दीपक गुप्ता को 4-5 हजार कमीशन भी दिए। जिसके बाद बैंक अफसर भी इनके साथ लोगों का खाता खोलकर ठगी करने में शामिल हो गए। जूटमिल थाना क्षेत्र के सराईभद्दर निवासी जीवन लाल साहू का 7 महीने पहले अरूण रात्रे ने इंडसइंड बैंक रायगढ़ में खाता खुलवाया। जीवन साहू को उसके खाते में काफी रकम लेन-देन होने की जानकारी मोबाइल मैसेज और ई-मेल से हुई। इसके बाद वह खाता खोलने वाले बैंक मैनेजर दिनेश यादव से मिला, जिसने अपनी व्यस्तता बताकर उसे बैंक से लौटा दिया। अरूण रात्रे भी कुछ भी बताने में टालमटोल करने लगा तब जीवन लाल साहू ने इसकी शिकायत थाना में की और पुलिस ने मामले की जांच शरू की। पता चला कि कई लोगों का इन्होंने बैंक खाता खुलवाया है जिसमें ताबड़तोड़ लेन-देन हो रहा है। ऐसे में गिरोह के सदस्यों को प्रत्येक बैंक खाता में कमीशन भी मिलता था। खाता खुलते ही अकाउंट होल्डर का बैंक पासबुक, चेक और एटीएम आरोपी ले लिया करते थे। पुलिस ने आरोपी सुनील साहू और अरुण रात्रे से कुछ लोगों के खाता किट भी बरामद कर जब्त किया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने यह भी बताया कि बैंक खातों से लाखों रुपए का ट्रांजैक्शन मिला है। अगर और किसी के बैंक खाते को लेकर ऐसा किया जा रहा है तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें ताकि पुलिस ऐसे लोगों को पकड़ सके। मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

JashPuré Brand Chhattisgarh : जशप्योर बनेगा ग्लोबल ब्रांड! छोटे जिले से निकलकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच का मार्ग होगा प्रशस्त…
बहुमत का दुरुपयोग:सरगुजा में कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा, कहा- आरक्षण समाप्त करना चाहता है संघ
Corporation takes major action to remove encroachment : सड़क किनारे बने 8 मंदिर हटाए गए, मार्ग हुआ चौड़ा
दर्दनाक खबर : करमा-धरमा पर्व पर नहाने तालाब में उतरीं 4 लड़कियों की डूबने से मौत, 12 से 15 वर्ष की बच्चियां एक-दूसरे को बचाने के चक्कर हुईं बड़े हादसे का शिकार, गांव में पसरा मातम
IDEL फैक्ट्री में मजदूरों का प्रदर्शन, 9 घंटे काम ठप, प्रबंधन ने मानी मांगें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

नेपाल में बाढ़ का कहर, चितवन तक पहुंचे सैकड़ों शव; पहचान से पहले अस्थायी दफनाने पर उठे सवाल

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?