CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महादेव सट्टा ऐप, दो खाते से 1.65 करोड़ का ट्रांजेक्शन, भिलाई में 4 आरोपियों पर FIR, इनमें 2 कथित पत्रकार, इनके पास महंगी गाड़ियां और कई प्लॉट्स

महादेव सट्टा ऐप, दो खाते से 1.65 करोड़ का ट्रांजेक्शन, भिलाई में 4 आरोपियों पर FIR, इनमें 2 कथित पत्रकार, इनके पास महंगी गाड़ियां और कई प्लॉट्स

By Newsdesk Admin 29/09/2024
Share

भिलाई नगर, 29 सितंबर। महादेव सट्टा ऐप मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खातों से 1 करोड़ 65 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है, दोनों खातों को होल्ड किया गया है। वहीं इस मामले के दो मुख्य आरोपी फरार हैं। दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। रविकांत और गोविंदा चौहान के पास महंगी गाड़ियां और कई प्लॉट्स होने के बारे में पता चला है, चारों मिलकर ऑन लाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे।

आरोपी धीरज महतो ने पुलिस बताया कि वो चाय की दुकान चलाता है। खुद को पत्रकार बताने वाले रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान अक्सर दुकान आया-जाया करते थे। यहीं उनकी पहचान हुई। फिर दोनों ने सरकार की योजनाओं का फायदा दिलाने की बात कहकर मेरे और मेरे दोस्त मुकेश तांडी के खाते की जानकारी ली। रवि और गोविंदा ने उनके नाम पर खाता तो खुलवाया लेकिन मोबाइल नंबर अपना डलवाकर उस खाते का खुद ही संचालन करने लगे। जब धीरज ने इस पर सवाल किया तो उसके मोबाइल नंबर से सिस्टम पर खाता अपडेट नहीं होने की बात कही इसलिए उन्होंने अपना नंबर दे दिया। धीरज के मुताबिक दोनों कथित पत्रकार ने बताया कि कुछ दिन बाद सिस्टम में खाता अपडेट हो जाएगा, फिर दोनों का मोबाइल नंबर भी अपडेट कराएंगे। अपडेशन के बाद उन्हें बैंक खाता हैंडओवर करने की बात कहकर एटीएम साथ ले गए। कुछ महीने बीत जाने के बाद जब उन लोगों ने खाता वापस नहीं किया तो धीरज ने आईडीएफसी बैंक नेहरू नगर में जाकर दोनों का खाता चेक करवाया। यहां बैंक मैनेजर ने बताया कि दोनों के खाते से करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपए का अवैध लेन देन हुआ है, खाता मुंबई से होल्ड कर दिया गया है।
एसीसीयू और सुपेला पुलिस ने धीरज महतो और मुकेश तांडी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया है। दोनों महादेव सट्टा ऐप का संचालन कर रहे थे। जिसका लेनदेन उनके खाते में हो रहा था। पुलिस ने जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके साथ मिलकर कथित पत्रकार रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान भी यह काम करते हैं। उनके खाते से लेनदेन, उन्हीं दोनों के द्वारा किया जा रहा है। पुलिस ने रवि और गोविंदा चौहान सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 319 (2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
आपको बता दें कि सुपेला पुलिस ने कथित पत्रकार गोविंदा चौहान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया गया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि गोविंदा ने मई 2013 से साल 2017 तक उसका शारीरिक शोषण किया। गोविंदा उसे काफी समय पहले से जानता था। वो किराए के मकान में रहती थी तब मई 2013 में रात को गेविंदा उसके घर आया, पीने के लिए पानी मांगा। जैसे ही वो पानी लेने अंदर गई वो भी अंदर घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाया। इसके बाद उसने शादी करने का वायदा कर 5 सालों तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने शादी के लिए जोर दिया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने सुपेला थाने में मामला दर्ज कराया।

You Might Also Like

Truck Bike Accident : दल्ली राजहरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आए दो युवक, दोनों की मौत

Bear Entered Liquor Shop : शराब दुकान आहाते में पहुंचा भालू, चार मिनट मौत से आंखों में आंखें, युवक ने ऐसे बचाई जान

Arang–Kharora Road Accident: शादी की खुशी लौटते वक्त मातम में बदली, ट्रक की टक्कर से एक परिवार के दो लोगों की मौत

Raigarh Ganja Seizure: ओडिशा कनेक्शन के साथ रायगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्त में

Cow Meat Seizure : छापेमारी में गौ मांस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk Admin 29/09/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vijay Sharma Chhattisgarh
Vijay Sharma Chhattisgarh : हथियार से मोबाइल तक का सफर, सरेंडर नक्सलियों को गृहमंत्री ने सौंपे स्मार्टफोन

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। बस्तर में अब बदलाव…

Road Safety Campaign Chhattisgarh
Road Safety Campaign Chhattisgarh : एक चूक, उम्रभर का पछतावा, सड़क पर लापरवाही से उजड़ते परिवारों पर पुलिस का भावुक संदेश

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। सड़क पर की गई…

Truck Bike Accident
Truck Bike Accident : दल्ली राजहरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आए दो युवक, दोनों की मौत

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। शाम के वक्त सड़क…

Bear Entered Liquor Shop
Bear Entered Liquor Shop : शराब दुकान आहाते में पहुंचा भालू, चार मिनट मौत से आंखों में आंखें, युवक ने ऐसे बचाई जान

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। आधी रात की खामोशी…

Village Name Change
Village Name Change : राज्य शासन का बड़ा फैसला, चंडालपुर गांव का नाम बदला, राजपत्र में अधिसूचना जारी

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। राज्य शासन ने प्रशासनिक…

You Might Also Like

Truck Bike Accident
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Truck Bike Accident : दल्ली राजहरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आए दो युवक, दोनों की मौत

08/02/2026
Bear Entered Liquor Shop
घटना दुर्घटना

Bear Entered Liquor Shop : शराब दुकान आहाते में पहुंचा भालू, चार मिनट मौत से आंखों में आंखें, युवक ने ऐसे बचाई जान

08/02/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Arang–Kharora Road Accident: शादी की खुशी लौटते वक्त मातम में बदली, ट्रक की टक्कर से एक परिवार के दो लोगों की मौत

08/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Ganja Seizure: ओडिशा कनेक्शन के साथ रायगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्त में

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?