CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maharashtra: हज कमेटी फिर शुरू करेगी UPSC कोचिंग सेंटर, इन लोगों के लिए आरक्षित होंगी 20 फीसदी सीटें

Maharashtra: हज कमेटी फिर शुरू करेगी UPSC कोचिंग सेंटर, इन लोगों के लिए आरक्षित होंगी 20 फीसदी सीटें

By Newsdesk Admin 29/05/2025
Share

29 मई 2025 :

Haj Committee UPSC Coaching Center: हज कमेटी ऑफ इंडिया (HCI) ने एक साल बाद अपनी प्रतिष्ठित यूपीएससी रेजिडेंशियल कोचिंग सुविधा को फिर से शुरू करने ऐलान किया है. मुंबई स्थित इस कोचिंग सेंटर को अब फिर से शुरू किया जाएगा, जिसमें 20 प्रतिशत सीटें अन्य अल्पसंख्यक (Minorities) समुदायों, अनुसूचित जातियों (SC), अनुसूचित जनजातियों (ST) और अन्य पिछड़े वर्गों (OBC) के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित होंगी.

इसके पहले जहां गैर-मुस्लिम अभ्यर्थियों को अनौपचारिक रूप से परीक्षा अवधि में आवासीय सुविधा दी जाती थी, अब यह पहली बार है जब चयन प्रक्रिया में उन्हें आधिकारिक रूप से शामिल किया गया है.

कोचिंग में दाखिला के लिए 13 जुलाई को प्रवेश परीक्षा

हज कमेटी के सीईओ शाहनवाज सी ने बताया, “संस्थान को अधिक समावेशी बनाने के लिए यह निर्णय पिछले साल लिया गया था. इससे प्रतियोगी माहौल को बढ़ावा मिलेगा और सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण तैयार होगा.” द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार 2026 की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इसके लिए प्रवेश परीक्षा 13 जुलाई को देशभर के 21 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इसके बाद निबंध लेखन और व्यक्तिगत साक्षात्कार होंगे, जिनके आधार पर 100 छात्रों का चयन किया जाएगा.

किस आधार पर आरक्षित होंगी सीटें?

जारी अधिसूचना के अनुसार, 100 में से 80 सीटें मुस्लिम अभ्यर्थियों के लिए और शेष 20 सीटें अन्य अल्पसंख्यक, SC, ST और OBC वर्गों के लिए आरक्षित की गई हैं. यह कोचिंग कार्यक्रम 11 अगस्त से शुरू होगा. यह केंद्र 2009 में स्थापित किया गया था और इसे हज यात्रियों से प्राप्त दान के माध्यम से वित्तपोषित किया जाता है. यह हज कमेटी द्वारा संचालित एकमात्र कोचिंग संस्थान है, जिसने अब तक लगभग 1,500 छात्रों को प्रशिक्षण दिया है, जिनमें से 25 को सिविल सेवा में सफलता मिली है.

2022 में सीटों की संख्या में कटौती के चलते हुए विरोध और कोविड महामारी के कारण विलंबित हुए प्रवेश चक्र के कारण यह संस्थान दिसंबर 2023 में अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था. अब इसके पुनः आरंभ की घोषणा के साथ युवाओं में खुशी है. हालांकि, UPSC नियमों के अनुसार OBC वर्ग को 35 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग को 37 वर्ष तक की आयु छूट मिलती है, लेकिन हज कमेटी ने अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की है, ताकि युवा अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जा सके.

You Might Also Like

India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव

US Defense Investment Controversy: ईरान तनाव से पहले ‘डिफेंस फंड’ में निवेश की कोशिश के आरोप, पेंटागन ने कहा—सब निराधार

Tech Couple Suicide : दिल दहला देने वाला सुसाइड केस… लिव-इन से शादी तक साथ रहे कपल ने एक ही दिन खत्म की जिंदगी

Nalanda Temple Stampede : नालंदा हादसे पर सियासी हलचल…मंदिर भगदड़ के बाद सरकार अलर्ट, मुआवजे और जांच का ऐलान

Amit Shah Statement Naxalism : नक्सलवाद पर सरकार का बड़ा दावा, अमित शाह बोले – छत्तीसगढ़ अब नक्सलमुक्त, पुलिस के साहस को किया नमन

Newsdesk Admin 29/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Naxal Surrender Kanker: डेडलाइन के आखिरी दिन हथियार डाले, AK-47 के साथ दो नक्सलियों ने किया सरेंडर

सीजी भास्कर 31 मार्च कांकेर जिले में (Naxal…

Rape Case Verdict: गवाही में विरोधाभास, 20 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने आरोपी को दी राहत

सीजी भास्कर 31 मार्च बिलासपुर में (Rape Case…

India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत…

Dantewada Naxal Surrender : दंतेवाड़ा में नक्सलियों का मनोबल टूटा…5 ने किया सरेंडर, 40 घातक हथियार बरामद

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले…

US Defense Investment Controversy: ईरान तनाव से पहले ‘डिफेंस फंड’ में निवेश की कोशिश के आरोप, पेंटागन ने कहा—सब निराधार

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच (US…

You Might Also Like

देश-दुनिया

India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव

31/03/2026
देश-दुनिया

US Defense Investment Controversy: ईरान तनाव से पहले ‘डिफेंस फंड’ में निवेश की कोशिश के आरोप, पेंटागन ने कहा—सब निराधार

31/03/2026
अपराधदेश-दुनिया

Tech Couple Suicide : दिल दहला देने वाला सुसाइड केस… लिव-इन से शादी तक साथ रहे कपल ने एक ही दिन खत्म की जिंदगी

31/03/2026
घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

Nalanda Temple Stampede : नालंदा हादसे पर सियासी हलचल…मंदिर भगदड़ के बाद सरकार अलर्ट, मुआवजे और जांच का ऐलान

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?