सीजी भास्कर, 29 सितंबर। महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे के दौरान बारिश से जुड़ी विभिन्न (Maharashtra Heavy Rain) घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक अब तक 11,800 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
नासिक जिले में चार लोगों की मौत हुई, जिनमें से तीन की मौत मकान गिरने से हुई। इसके अलावा धाराशिव (Maharashtra Heavy Rain) और अहिल्यानगर में दो-दो तथा जालना और यवतमाल में एक-एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।
मराठवाड़ा क्षेत्र के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। छत्रपति संभाजीनगर (Maharashtra Heavy Rain) के हरसुल इलाके में पिछले 24 घंटों में 196 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, गोदावरी नदी पर बने जायकवाड़ी बांध का जलस्तर बढ़ने के कारण सभी गेट खोलने पड़े। बीड, नांदेड़ और परभणी जिलों में भी तेज बारिश हुई है।
नासिक में लगातार तेज बारिश से गोदावरी नदी के ऊपरी हिस्सों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। मौसम विभाग (Maharashtra Heavy Rain) ने जिले के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। बैठक में छत्रपति संभाजीनगर, बीड, हिंगोली, जालना, लातूर, नांदेड़, धाराशिव, परभणी और सोलापुर जिलों (Maharashtra Heavy Rain) के कलेक्टर शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति की अलग से समीक्षा की।
मुंबई और आसपास
मुंबई में शनिवार रात से लगातार बारिश हो रही है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अनुसार, रविवार सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच शहर के कई इलाकों में 50 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। ठाणे और पालघर जिलों में भी पिछले 24 घंटों में भारी वर्षा हुई है।


