CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महाराष्ट्र: सरपंच की हत्या मामले में फंस गए महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे, देना पड़ा इस्तीफा

महाराष्ट्र: सरपंच की हत्या मामले में फंस गए महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे, देना पड़ा इस्तीफा

By Newsdesk Admin
04/03/2025
Share

सीजी भास्कर 4 मार्च महाराष्ट्र की राजनीति में चल रहा बवाल थमने का नाम ले रहा है. यहां की राजनीति किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है. अब महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे का इस्तीफा हुआ है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है. इससे पहले मुंडे से अलग रह रहीं उनकी पहली पत्नी करुणा मुंडे ने दावा किया था कि वह सोमवार को बजट सत्र शुरू होने से पहले इस्तीफा दे देंगे.

सीएम फडणवीस ने मुंडे से इस्तीफा मांगा था.बीड में सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में नाम जुडने से सरकार पर उनका इस्तीफा लेने का लगातार दबाव बढ रहा था. धनंजय मुंडे के बीमार होने के कारण उनके PA प्रशांत जोशी ने सीएम को उनका इस्तीफा दिया.फोटो वायरल होने के बाद मचा बवालये इस्तीफा तब हुआ है जब सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. मामले में देर रात डिप्टी सीएम अजित पवार के घर देवगिरी पर एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में धनंजय मुंडे भी मौजूद थे. इसी दौरान तय हो चुका था कि मुंडे अब मंत्री पद से इस्तीफा देंगे.पत्नी ने किया था इस्तीफे का दावाधनंजय मुंडे की पत्नी करुणा शर्मा मुंडे ने रविवार (02 मार्च) को दावा किया था कि धनंजय मुंडे बजट सत्र से पहले इस्तीफा देंगे.

यहां तक कि करुणा मुंडे ने ये भी कहा था दो दिन पहले ही अजित पवार ने उनका इस्तीफा ले लिया है. उन्होंने ये भी कहा था कि धनंजय मुंडे इस्तीफा देने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन अजित पवार ने जबरन उनका इस्तीफा लिखवा लिया.इस्तीफे को लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि सरकार उनक इस्तीफे का कारण बीमारी को बताएगी. धनंजय मुंडे को बेल्स पाल्सी नामक बीमारी हो गई है, जिससे उन्हें लगातार बोलने में दिक्कत हो रही है.मुंंडे का कई बार घिर चुके विवादों मेंएनसीपी अजित पवार के करीबी मंत्री धनंजय मुंडे जो मौजूदा सरकार में फूड एंड सिविल सप्लाई मिनिस्टर थे. इनके साथ कई बार विवाद जुड़ चुका है. धनंजय मुंडे कम उम्र से अपने चाचा गोपीनाथ मुंडे के साथ राजनीति में आ गए और गोपीनाथ मुंडे के हर चुनाव में उनके लिए बीड जिले में,परली तहसील में प्रचार करते रहे.

गोपीनाथ मुंडे के निधन के बाद धनंजय मुंडे ने परली विधानसभा सीट पर खुद का क्लेम किया और गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे के सामने एनसीपी (संयुंक्त) पार्टी से चुनाव लड़ा और बीजेपी से खड़ी पंकजा मुंडे को हराया. महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे इसके अलावा कई विवादों में घिरे रहे हैं, जिनमें उनकी वैवाहिक जीवन से जुड़े मामले भी है.धनंजय मुंडे पर कृषि विभाग में 73.36 करोड़ रुपये के गबन का भी आरोप लगा है, जिसे लेकर बीजेपी विधायक ने अजित पवार से शिकायत की है.करुणा शर्मा के साथ विवादधनंजय मुंडे की पहली पत्नी होने का दावा करने वाली करुणा शर्मा ने 2020 में उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था. बांद्रा फैमिली कोर्ट ने इस मामले में फरवरी 2025 में आदेश दिया कि धनंजय मुंडे करुणा शर्मा को 1.25 लाख रुपये प्रति माह और उनकी बेटी को 75,000 रुपये प्रति माह गुजारा भत्ता दें.

धनंजय मुंडे ने इस आदेश को चुनौती देते हुए कहा कि उनकी करुणा शर्मा से कभी शादी नहीं हुई, इसलिए गुजारा भत्ता का आदेश अनुचित है.संतोष देशमुख हत्याकांडबीड जिले के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में भी धनंजय मुंडे का नाम सामने आया है. एसआईटी द्वारा दाखिल चार्जशीट में उनके करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को इस हत्या का मास्टरमाइंड बताया गया है. इस प्रकरण के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी नेतृत्व से धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग की थी.

कब्जा तोड़ने पहुंचा बुलडोजर विधायक रिकेश के कलेक्टर से चर्चा बाद लौटा, देखिए विडियो
Vande Mataram Controversy: ‘यह हमारे मजहब के खिलाफ…’ अलीगढ़ में टीचर ने किया राष्ट्रगीत का विरोध, हुआ सस्पेंड
BJP News : छत्तीसगढ़ में भाजपा को बनाने हैं 50 लाख सदस्य, इस तरह पूरा किया जाएगा लक्ष्य, सितंबर माह में ऐसे चलेगा अभियान
CG News : करंट से शावक सहित तीन हाथियों की मौत, 11 KV लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से हुई घटना, वन विभाग में हड़कंप
38th National Games news : राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ ने योगासन में जीता गोल्ड, पदक तालिका में कौन सा स्टेट टॉप पर, किसको मिले कितने पदक…पूरी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट
Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने…

Newborn Baby
Newborn Baby : नाली में मिला नवजात का शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा, आखिर किसने छीन ली मासूम की सांसें

सुबह की शुरुआत गांव के लोगों के लिए…

Startup Center : 105 करोड़ से बनेगा स्टार्टअप सेंटर, ग्रामीण इंटरनेट के लिए 3928 करोड़ मंजूर

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में उद्यमिता…

PNG Gas Supply : अब सिलेंडर नहीं, पाइपलाइन से मिलेगी गैस

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : करीब दस साल…

Road Protest
Road Protest : जनकपुर में जर्जर सड़क पर धान रोपकर कांग्रेस का विरोध, नगर पंचायत को घेराव की चेतावनी

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : एमसीबी जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?