CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महाराष्ट्र पुलिस ने बॉर्डर से पकड़े 50 गोवंशी, कत्लखाने ले जाए जा रहे थे..

महाराष्ट्र पुलिस ने बॉर्डर से पकड़े 50 गोवंशी, कत्लखाने ले जाए जा रहे थे..

By Newsdesk Admin 10/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 मार्च |

Contents
देड़तलाई से महाराष्ट्र जाने के चार मार्गदेड़तलाई क्षेत्र में ही पच्चीस तस्कर

महाराष्ट्र पुलिस ने सोमवार को मप्र और महाराष्ट्र की सीमा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अमरावती जिले के धारणी थाने के 15 पुलिस जवानों की टीम ने तस्करों के कब्जे से 50 गोवंशी छुड़ा कुछ तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इन गोवंशी को महाराष्ट्र के कत्लखानों में पहुंचाया जा रहा था। मप्र की सीमा में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई बुरहानपुर पुलिस को आइना दिखाने वाली कार्रवाई मानी जा रही है। बता दें कि बीते कई साल से खकनार थाना क्षेत्र के देड़तलाई मार्ग से गोवंशी की तस्करी कर महाराष्ट्र के कत्लखानों में पहुंचाए जा रहे हैं। इसकी जानकारी होने के बावजूद जिला पुलिस आज तक गोवंश तस्करों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई।

देड़तलाई से महाराष्ट्र जाने के चार मार्ग

  • देड़तलाई से महाराष्ट्र जाने के लिए चार मार्ग उपलब्ध हैं। पहला बालापाट से बोरबन होते हुए महाराष्ट्र के गोलैंडो जाता है। दूसरा पीपरी, सागमली गांव होते हुए राजपुर व सुसराद पहुंचता है।
  • तीसरा धार बेल्थड़, मोंदरा होते हुए ढाना जाता है और चौथा मार्ग चौखंडा होते हुए महाराष्ट्र के सादराबादी पहुंचता है।
  • इन स्थानों तक गोवंशी पहुंचाने के बाद महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों के कत्लखानों तक पहुंचाया जाता है।
  • सूत्र बताते हैं कि ज्यादातर अकोला, खामगांव, बालापुर, जालना, अकोट, नगर आदि में गोवंशी पहुंचाए जाते हैं। खकनार थाने के साथ ही देड़तलाई पुलिस चौकी ने कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है।

देड़तलाई क्षेत्र में ही पच्चीस तस्कर

  • जानकारी के अनुसार दूसरे जिलों व प्रदेशों से वाहनों में लाए जाने वाले गोवंशी खंडवा से सीधे देड़तलाई होते हुए महाराष्ट्र चले जाते हैं।
  • इस मार्ग में पुलिस थाने भी कम हैं और गोरक्षकों का खतरा भी कम होने से तस्कर इसका ज्यादा उपयोग करते हैं। स्थानीय स्तर पर गोवंशी की तस्करी करने वाले छोटे वाहनों व पैदल भी गोवंशी पहुंचाते हैं।
  • जानकारों के अनुसार अकेले देड़तलाई क्षेत्र में ही करीब 25 गोवंशी तस्कर सक्रिय हैं।
  • इनके द्वारा स्थानीय हाट बाजारों से गोवंशी की खरीदी की जाती है।
  • सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस की कार्रवाई के दौरान खकनार मंडल अध्यक्ष महेंद्र जोगी भी मौके पर पहुंचे।
  • उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से चल रहे इस गोरखधंधे के खिलाफ अच्छी कार्रवाई की गई है।

You Might Also Like

Bihar Election 2025: दक्षिण अफ्रीका से आया सरप्राइज कॉल, मतदान के बीच CEC ज्ञानेश कुमार को मिला फोन

Shahdara Firing Incident: खाली समझकर तानी पिस्तौल, युवक के माथे में जा लगी गोली – हालत गंभीर

Bilaspur Train Accident Report : रेड सिग्नल तोड़ने से हुआ भीषण रेल हादसा, जांच रिपोर्ट में सामने आई बड़ी लापरवाही

Surguja Road Accident: दो अलग-अलग हादसों में एक की मौत, चार घायल

Human Trafficking Case Bilaspur : एक लाख में मुंहबोली भांजी का सौदा, रेलवे स्टेशन में पकड़े गए आरोपित

Newsdesk Admin 10/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chain snatching in Bhilai : घर के फूल‌ तोड़ रही महिला की चैन खिंच स्कूटी सवार हुआ फरार, भिलाई टाउनशिप की वारदात

भिलाई नगर, 06 नवंबर। बीएसपी टाउनशिप में फूल…

Bihar Election 2025: दक्षिण अफ्रीका से आया सरप्राइज कॉल, मतदान के बीच CEC ज्ञानेश कुमार को मिला फोन

सीजी भास्कर 6 नवम्बर बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar…

Shahdara Firing Incident: खाली समझकर तानी पिस्तौल, युवक के माथे में जा लगी गोली – हालत गंभीर

सीजी भास्कर 6 नवम्बर दिल्ली के शाहदरा के…

Chhattisgarh Police Constable Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती के लिए ट्रेड टेस्ट परीक्षा का शेड्यूल जारी

छत्तीसगढ़ में Chhattisgarh Police Constable Recruitment 2025 प्रक्रिया…

Bilaspur Train Accident Report : रेड सिग्नल तोड़ने से हुआ भीषण रेल हादसा, जांच रिपोर्ट में सामने आई बड़ी लापरवाही

(Bilaspur Train Accident Report) की प्रारंभिक जांच में…

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीतिराज्य

Bihar Election 2025: दक्षिण अफ्रीका से आया सरप्राइज कॉल, मतदान के बीच CEC ज्ञानेश कुमार को मिला फोन

06/11/2025
घटना दुर्घटनादेश-दुनियाराज्य

Shahdara Firing Incident: खाली समझकर तानी पिस्तौल, युवक के माथे में जा लगी गोली – हालत गंभीर

06/11/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bilaspur Train Accident Report : रेड सिग्नल तोड़ने से हुआ भीषण रेल हादसा, जांच रिपोर्ट में सामने आई बड़ी लापरवाही

06/11/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Surguja Road Accident: दो अलग-अलग हादसों में एक की मौत, चार घायल

06/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?