CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महाराष्ट्र: नींद की गोलियां मिलाकर पति को करेले का जूस पिलाया, फिर घोंट दिया गला; क्यों कातिल बनी पत्नी?

महाराष्ट्र: नींद की गोलियां मिलाकर पति को करेले का जूस पिलाया, फिर घोंट दिया गला; क्यों कातिल बनी पत्नी?

By Newsdesk Admin
02/03/2025
Share

सीजी भास्कर 2 मार्च महाराष्ट्र की नवी मुंबई के उल्वे में एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. महिला का अपने पति के साथ अक्सर झगड़ा होता था. रोज-रोज के झगड़े और बहस से परेशान होकर उसने अपने पति से तलाक मांगा, लेकिन पति ने महिला को तलाक देने से मना कर दिया. जब पति ने तलाक देने से इनकार कर दिया तो महिला ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार डाला.

आरोपी महिला ने अपने नाबालिग बेटे और अन्य दो लोगों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची. महिला ने अपने बेटे की मदद से करेले के जूस में नींद की गोलियां मिलाकर पति को दे दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी के साथ दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा हत्या की साजिश में शामिल नाबालिग बेटे को किशोर न्यायालय में पेश किया गया. मृतक का नाम सचिन मोरे था.महिला पर पुलिस को हुआ शकमामले का खुलासा तब हुआ जब एक व्यक्ति का शव मिला.

शिनाख्त करने पर पता चला कि उसका नाम सचिन मोरे था. मामले की जांच आगे बढ़ी. मृतक की पत्नी रेशमा मोरे ने हत्या करने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. जब उल्वे पुलिस ने उन्हें शव की तस्वीर दिखाई तो रेशमा ने बताया कि यह उसके पति का शव है. पुलिस ने उससे पूछताछ की तो तोड़-मरोड़कर जवाब देने लगी. उसके व्यवहार से पुलिस को उस पर शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने उस बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर रिकॉर्ड भी निकाले, जहां रेशमा रहती थी.

इसके अलावा, पोस्टमार्टम में सामने आया कि सचिन की हत्या की गई थी.खुद ही कबूल कर लिया जुर्मजब पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने पति की हत्या की बात कबूल कर ली. पत्नी रेशमा मोरे ने अपने पति सचिन को करेले के जूस में नींद की गोलियां मिलाकर दे दी थीं. इसके बाद उसने अपने दोस्त रोहित टेमघर और रिक्शा प्रथमेश चालक म्हात्रे की मदद से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी. उसने पति के साथ झगड़े और बहस से तंग आकर तलाक मांगा था, लेकिन पति ने उसे तलाक देने से इनकार कर दिया था.

फिर तंग आकर पहले रेशमा ने अपने बेटे को विश्वास में लिया और दो दोस्तों की मदद से अपने पति के जूस में गोलियां मिला दीं.पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तारजब उसकी तबीयत खराब हुई तो महिला ने उसे अस्पताल ले जाने का नाटक किया और उल्वे, नेरुल, कलंबोली, कामोठे, जेएनपीटी और उरण इलाकों में घुमाया और आखिर में जसाई में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास रिक्शा रोककर रेशमा मोरे ने कपड़े से गला घोंटकर अपने पति की हत्या कर दी.

इसके बाद सचिन मोरे का शव वहल क्रीक के पास फेंक दिया. इस मामले में पुलिस ने रेशमा मोरे, उसके दोस्त रोहित टेमकर और रिक्शा चालक प्रथमेश म्हात्रे को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग को किशोर सुधार गृह में रखा गया है.

जूनियर डेविस कप: भारत से हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी की शर्मनाक हरकत! हाथ झटकने का वीडियो वायरल, फैंस में गुस्सा।
Student Suicide Case Surajpur: मां की डांट के बाद टूट गया भरोसे का धागा, छात्रा ने उठा लिया खौफनाक कदम
Stock Market : अचानक क्यों दौड़ पड़ा शेयर बाजार, निवेशकों की खरीदारी से सेंसेक्स में आई बड़ी छलांग
Bihar News: Viral Video of Forced Marriage – प्रेमिका से मुलाकात पड़ी भारी, ग्रामीणों ने पकड़ा और करवा दी शादी
धोनी का ‘कैप्टन कूल’ अब हुआ लीगल ट्रेडमार्क, मिला अप्रूवल, कोई और नहीं कर पाएगा इस्तेमाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

GSRTC Recruitment 2026
GSRTC Recruitment 2026 : GSRTC में 2510 हेल्पर पदों पर बंपर भर्ती, 21,100 फिक्स सैलरी, 7 सितंबर से आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

Kisan Sinchai Yojana
Kisan Sinchai Yojana : किसानों के लिए 76.93 करोड़ की बड़ी मंजूरी, 21 सिंचाई योजनाओं से इन जिलों को फायदा

किसानों के लिए सिंचाई सुविधा (Kisan Sinchai Yojana)…

Jal Manthan Workshop
Jal Manthan Workshop : BJP शासित 14 राज्यों के 25 जल शक्ति मंत्री जुटे, नितिन नवीन ने सुशासन पर किया मंथन

कार्यक्षमता बढ़ाने और सरकार के कामकाज में बेहतर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?