CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahataari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में जुड़ेंगी महिलाओं के नाम, 31 अगस्त तक आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लिए जाएंगे आवेदन

Mahataari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में जुड़ेंगी महिलाओं के नाम, 31 अगस्त तक आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लिए जाएंगे आवेदन

By Newsdesk Admin 14/08/2025
Share
Mahataari Vandan Yojana
Mahataari Vandan Yojana

सीजी भास्कर, 14 अगस्त : विष्णु देव साय सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने (Mahataari Vandan Yojana) जैसी महत्वाकांक्षी योजना चलाई जा रही है। राज्य सरकार इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को लाभ दिलाना चाहती है। इसी कड़ी में बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में विशेष अभियान की शुरूआत की जा रही है, जिसमें नियद नेल्ला नार योजनांतर्गत आने वाले गांवों में (Mahataari Vandan Yojana) के लाभ से वंचित पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जाएंगे। 15 से 31 अगस्त तक आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से यह आवेदन स्वीकृत होंगे। चरणबद्ध सत्यापन के बाद पात्र महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि बस्तर संभाग के नियद नेल्लानार क्षेत्र में मार्च 2024 से संचालित इस योजना में कुछ पात्र महिला हितग्राही आवेदन नहीं कर पाने के कारण वंचित रह गई थीं। अब इन हितग्राहियों के लिए पुनः आवेदन की सुविधा प्रदान की गई है, ताकि वे भी योजना के तहत मिलने वाले लाभ का लाभान्वित हो सकें। जिला प्रशासन बीजापुर की ओर से की जा रही पहल में नियद नेल्ला नार क्षेत्र के अंतर्गत संचालित 53 शिविरों से जुड़े 511 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं ग्रामों के पात्र हितग्राहियों से आवेदन आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 15 से 31 अगस्त 2025 तक प्राप्त किए जाएंगे। इसके पश्चात 01 से 04 सितम्बर 2025 तक प्राप्त आवेदनों का संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा सत्यापन किया जाएगा।

वहीं 05 सितम्बर 2025 को सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा सूची एवं आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा। 06 से 08 सितम्बर 2025 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा आवेदन पत्रों का परीक्षण एवं सत्यापन की प्रक्रिया होगी। 09 सितम्बर 2025 को परियोजना अधिकारी द्वारा सूची एवं आवेदन पत्र जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) को प्रस्तुत किया जाएगा। फिर 10 से 12 सितम्बर 2025 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा परीक्षण एवं सत्यापन करेंगे। वहीं 15 सितम्बर 2025 को जिला कलेक्टर की अनुमोदन उपरांत सूची एवं आवेदन पत्र संचालनालय को प्रेषित किए जाएंगे। अंत में 16 से 25 सितम्बर 2025 तक संचालनालय द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों का वेब पोर्टल में अपलोड करने की प्रक्रिया होगी।

इस संबंध में जिला प्रशासन ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि में आवश्यक दस्तावेजों के साथ निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र में अपना आवेदन अवश्य जमा करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवसर केवल छूटे हुए पात्र हितग्राहियों के लिए है और समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

You Might Also Like

CM Electricity Bill Relief Scheme: पेंड्रा में ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ की शुरुआत, बकाया उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश

Mangli Bai Rawate Death: पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक, कहा— समाज ने खोया प्रेरणादायी व्यक्तित्व

Bilaspur LPG Black Marketing: छापेमारी में किचन स्टोर से 126 गैस सिलेंडर बरामद, जमाखोरी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Newsdesk Admin 14/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

Healthcare development in Bhilai Sector-9 Hospital

CM Electricity Bill Relief Scheme: पेंड्रा में ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ की शुरुआत, बकाया उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

CM Electricity Bill Relief Scheme : छत्तीसगढ़ के…

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज

Raipur Child Labour Rescue : राजधानी Raipur के…

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown : छत्तीसगढ़ में अवैध…

Baramati incident
Mangli Bai Rawate Death: पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक, कहा— समाज ने खोया प्रेरणादायी व्यक्तित्व

सीजी भास्कर 13 मार्च Mangli Bai Rawate Death…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

CM Electricity Bill Relief Scheme: पेंड्रा में ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ की शुरुआत, बकाया उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

13/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज

13/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश

13/03/2026
Baramati incident
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Mangli Bai Rawate Death: पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक, कहा— समाज ने खोया प्रेरणादायी व्यक्तित्व

13/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?