CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahtari Vandan Yojna : महतारी वंदन योजना से छत्तीसगढ़ की बहनों के जीवन में नई रोशनी, 20वीं किस्त से बढ़ा आत्मविश्वास : अमित शाह

Mahtari Vandan Yojna : महतारी वंदन योजना से छत्तीसगढ़ की बहनों के जीवन में नई रोशनी, 20वीं किस्त से बढ़ा आत्मविश्वास : अमित शाह

By Newsdesk Admin 04/10/2025
Share
Abujhmad Maoism Free
Abujhmad Maoism Free

सीजी भास्कर, 4 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘मोदी की गारंटी’ के तहत शुरू की गई महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojna) छत्तीसगढ़ की बहनों के जीवन में नई रोशनी लाई है। यह योजना केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जगदलपुर में बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार के अवसर पर माई दंतेश्वरी की धरती से राज्य की 64 लाख 94 हजार 768 हितग्राही महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त के रूप में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि अंतरित करते हुए यह बात कही।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना है कि हर महिला सशक्त और आत्मनिर्भर बने तथा देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में बराबरी की भागीदारी निभाए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जिस पारदर्शिता और प्रतिबद्धता से इस योजना को लागू किया है, वह पूरे देश के लिए एक आदर्श है। यह योजना आने वाले वर्षों में प्रदेश के सतत विकास और महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव साबित होगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojna) छत्तीसगढ़ की बहनों के जीवन में आत्मविश्वास और सम्मान की नई ऊर्जा का संचार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘मोदी की गारंटी’ के रूप में मिली यह सौगात हमारे प्रदेश की महिलाओं को न केवल आर्थिक सहयोग दे रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज और परिवार में एक नई पहचान भी दिला रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि छत्तीसगढ़ की हर महिला सशक्त बने और विकास की यात्रा में बराबरी की भागीदार बने। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की महिलाओं को न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा करने का साधन दिया है, बल्कि उन्हें समाज में आत्मसम्मान और आर्थिक स्वतंत्रता के साथ जीने का अवसर भी प्रदान किया है।

उल्लेखनीय है कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी पहल कही जाने वाली महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojna) की शुरुआत 1 मार्च 2024 को हुई थी। इस योजना का उद्देश्य 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। अब तक योजना की 19 किस्तों में लाभार्थी महिलाओं को कुल 12376 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि दी जा चुकी थी। आज 20वीं किस्त जारी होने के साथ यह आंकड़ा बढ़कर 12983 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक हो गया है। यह योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की एक मिसाल बन चुकी है।

You Might Also Like

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

Janjgir Champa : डंडे से पीटकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, जेल के साथ जुर्माना भी

Newsdesk Admin 04/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

Raigarh Crime News : रायगढ़ की शिव शक्ति…

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर के पॉश…

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

Kanan Pendari Bilaspur News : बिलासपुर के कानन…

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

Sakti Police Raid :छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में…

Janjgir Champa : डंडे से पीटकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, जेल के साथ जुर्माना भी

Janjgir Champa : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

11/04/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

11/04/2026
छत्तीसगढ़

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

11/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

11/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?