CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘मैं हिंदुस्तान जोड़ने की बात करती हूं, BJP हिंसा की फेक वीडियो फैला रही’ – ममता बैनर्जी का बड़ा बयान

‘मैं हिंदुस्तान जोड़ने की बात करती हूं, BJP हिंसा की फेक वीडियो फैला रही’ – ममता बैनर्जी का बड़ा बयान

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इमामों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि कुछ भी हो जाए वो बंगाल में हिंदू-मुसलमान नहीं होने देंगी। उन्होंने बीजेपी पर हिंसा को लेकर झूठी वीडियो फैलाने का आरोप लगाया।

ममता बैनर्जी ने WAQF कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी हिंसा की झूठी वीडियो दिखाती है। वे सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करती है। हम शांति चाहते हैं।

ममता बैनर्जी ने कहा कि बंगाल को लेकर देश में फेक न्यूज चलाया जाता है। मैं हर धर्म की बात करती हूं। मैं हिंदुस्तान जोड़ने की बात करती हूं न कि तोड़ने की।

ममता ने वीडियो को लेकर किया दावा : ममता ने यह भी दावा किया कि उनके पास ऐसे वीडियो हैं, जो दूसरे राज्यों जैसे राजस्थान और कर्नाटक के हैं, लेकिन उन्हें बंगाल की हिंसा बताकर प्रसारित किया गया।

उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो को जब्त किया गया और साबित हो गया कि बंगाल को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

ममता बैनर्जी ने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। उन्होंने दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा का उदाहरण देते हुए कहा कि बंगाल में हर धर्म को स्वतंत्रता है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी बार-बार यह आरोप लगाती है कि वे दुर्गा पूजा नहीं होने देतीं, जबकि सच्चाई इसके विपरीत है।

ठंडे दिमाग से समझने की जरूरत : ममता बैनर्जी ने कहा कि हमें अपने धर्म से प्यार करना चाहिए, लेकिन दूसरों के धर्म का भी आदर करना चाहिए. उन्होंने इमामों से अपील की कि वे मस्जिदों से शांति और भाईचारे का संदेश दें ताकि समाज में सद्भाव बना रहे।

उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि महाकुंभ जैसे आयोजनों में भी पर्दे के पीछे बहुत कुछ होता है और इसलिए हमें सभी घटनाओं को ठंडे दिमाग से समझने की जरूरत है।

डबल इंजन सरकार पर तीखी टिप्पणी : अपने संबोधन में ममता बैनर्जी चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार जैसे नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और कहा कि सत्ता के लिए समर्थन देना जनता के विश्वास के साथ धोखा है।

उन्होंने कहा कि अगर संसद में waqf एक्ट को बदलना है तो उचित तरीके से संविधान संशोधन करके बदलाव लाना होगा न कि जबरन बहुमत का इस्तेमाल करके।

भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 30 गुना बढ़ा, बिहार में बने जूते पहनकर जंग लड़ रही रूसी सेना
33 साल पुराना मकान रातों-रात ढहाया, गहराया विवाद, कोर्ट में था मामला लंबित
West Bengal : ईडी रेड का विरोध, सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
Raipur Tiranga Yatra : शान से लहराया तिरंगा, फूलों की बारिश के बीच निकली भव्य तिरंगा यात्रा
790 पन्नों की चार्जशीट में खुला सोनम और राज का राज़, राजा रघुवंशी मर्डर केस में SIT का बड़ा खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

वार्ड बॉय की नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी का आरोप, निष्कासित भाजपा नेता और बेटे पर FIR

बलौदाबाजार में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के…

‘बिग बॉस 20’ के सेट पर सलमान खान का पारा चढ़ा, कैमरे के सामने आए शख्स को लगाई फटकार

‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर…

भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, जीत के साथ सेमीफाइनल से पहले बढ़ेगा टीम इंडिया का आत्मविश्वास

विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट…

बेल्जियम PM का ट्रंप पर तंज, बोले- फैसले बदलने में लगते हैं सिर्फ 48 घंटे; पीएम मोदी को बताया प्रेरणादायक नेता

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने वैश्विक…

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?