CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को मिली बड़ी राहत , अब शिक्षक पदों को लेकर सीबीआई नहीं करेगी जांच

सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को मिली बड़ी राहत , अब शिक्षक पदों को लेकर सीबीआई नहीं करेगी जांच

By Newsdesk Admin 08/04/2025
Share

पश्चिम बंगाल , 08 अप्रैल 2025 :

पश्चिम बंगाल में शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद बनाने के मामले की सीबीआई जांच नहीं होगी. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को बदल दिया है. बंगाल सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों के अतिरिक्त पद बनाने के राज्य सरकार के 2022 के फैसले की सीबीआई जांच का आदेश दिया गया था. हालांकि, करीब 25,000 शिक्षक भर्ती घोटाला मामले की सीबीआई जांच जारी रहेगी.

मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने साफ किया है कि साल 2016 में हुई नियुक्तियों की सीबीआई जांच जारी रहेगी. पिछले हफ्ते ही कोर्ट ने 2016 के टीचर्स रिक्रूटमेंट स्कैम में बंगाल सरकार की याचिका पर सुनवाई की थी और उस भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया था. कोर्ट के इस फैसले के बाद करीब 26 हजार शिक्षकों और गैर-शिक्षकों की नौकरी खत्म हो गई. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए ये आदेश दिया था.

सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को मिली बड़ी राहत , अब शिक्षक पदों को लेकर सीबीआई नहीं करेगी जांच

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार सीजेआई संजीव खन्ना ने कहा कि शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद बनाने के मंत्रिमंडल के फैसले को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई गई, पर राज्यापाल से मंजूरी मिलने के बाद जब 19 मई, 2022 को बंगाल सरकार ने इस पर आदेश जारी कर दिया, तो उसको चुनौती दी गई. न ही इस मामले में पुलिस या सीबीआई जांच की मांग की गई. कोर्ट ने कहा कि बंगाल सरकार की ओर से अतिरिक्त पद बनाने के मुद्दे को सीबीआई जांच के लिए भेजने का हाईकोर्ट का फैसला ठीक नहीं था.

कोर्ट ने कहा कि बंगाल सरकार की ओर से अतिरिक्त पद बनाने के मुद्दे को सीबीआई जांच के लिए भेजने का हाईकोर्ट का आदेश ठीक नहीं था. कोर्ट ने यह भी कहा कि उसका आज का आदेश अतिरिक्त पदों के सृजन की जांच तक सीमित है, इसका किसी भी तरह से उन पहलुओं पर असर नहीं होगा, जिसकी सीबीआई जांच कर रही है या चार्जशीट दाखिल कर रही है.

You Might Also Like

Raipur Jewellery Fraud Case: रायपुर में सराफा कारोबारी से 5 लाख की ठगी, ज्वैलरी पहनकर ‘पैसे लाते हैं’ कहकर फरार हुआ दंपती

Durg Police Checking Controversy: वाहन चेकिंग के दौरान बवाल, जिला पंचायत सदस्य के पति पर पुलिस से दुर्व्यवहार का आरोप

Chhattisgarh Assembly Debate: चाकूबाजी, मजदूरों की मौत और गौवंश के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी, 77 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

Teacher Suspension: शराब के नशे में स्कूल पहुंचे दो सहायक शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई

Maintenance Case: घर छोड़कर दूसरे पुरुष के साथ रहने वाली पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता, हाईकोर्ट का अहम फैसला

Newsdesk Admin 08/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Opium Cultivation Crackdown: छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम खेती पर सरकार का बड़ा एक्शन, 15 दिन में कलेक्टरों से मांगी पूरी रिपोर्ट

सीजी भास्कर 13 मार्च Illegal Opium Cultivation Crackdown…

Raipur Jewellery Fraud Case: रायपुर में सराफा कारोबारी से 5 लाख की ठगी, ज्वैलरी पहनकर ‘पैसे लाते हैं’ कहकर फरार हुआ दंपती

Raipur Jewellery Fraud Case : छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Durg Police Checking Controversy: वाहन चेकिंग के दौरान बवाल, जिला पंचायत सदस्य के पति पर पुलिस से दुर्व्यवहार का आरोप

Durg Police Checking Controversy : छत्तीसगढ़ के दुर्ग…

Chhattisgarh anti narcotics action
Chhattisgarh Anti Narcotics Action : फीम की अवैध खेती पर सख्त हुए CM विष्णुदेव साय, कलेक्टरों को दिए 15 दिन में सर्वे कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

सीजी भास्कर, 13 मार्च। छत्तीसगढ़ में कथित तौर…

Raipur Rewa Flight Service: 17 मार्च से रायपुर-रीवा के बीच सीधी उड़ान, अब 1 घंटे में तय होगा सफर

सीजी भास्कर 13 मार्च Raipur Rewa Flight Service…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Jewellery Fraud Case: रायपुर में सराफा कारोबारी से 5 लाख की ठगी, ज्वैलरी पहनकर ‘पैसे लाते हैं’ कहकर फरार हुआ दंपती

13/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Durg Police Checking Controversy: वाहन चेकिंग के दौरान बवाल, जिला पंचायत सदस्य के पति पर पुलिस से दुर्व्यवहार का आरोप

13/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Assembly Debate: चाकूबाजी, मजदूरों की मौत और गौवंश के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी, 77 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

13/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Teacher Suspension: शराब के नशे में स्कूल पहुंचे दो सहायक शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई

12/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?