CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Manipur Attack Chhattisgarh Soldier Martyred: मणिपुर में उग्रवादियों की गोलीबारी में छत्तीसगढ़ का बेटा शहीद, तीन बेटियों से छिना पिता का साया

Manipur Attack Chhattisgarh Soldier Martyred: मणिपुर में उग्रवादियों की गोलीबारी में छत्तीसगढ़ का बेटा शहीद, तीन बेटियों से छिना पिता का साया

By Newsdesk Admin 20/09/2025
Share
Manipur Attack Chhattisgarh Soldier Martyred
Manipur Attack Chhattisgarh Soldier Martyred

सीजी भास्कर, 20 सितंबर। (Manipur Attack Chhattisgarh Soldier Martyred) मणिपुर के बिष्णुपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार शाम उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। अचानक हुई गोलीबारी में काफिले का एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें सवार छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के बालेंगा ग्राम उपयगुड़ापारा निवासी जवान रंजीत कुमार कश्यप ने देश की रक्षा करते हुए शहादत दी। इसी हमले में तीन अन्य जवान भी गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

परिवार और गांव में शोक की लहर

जैसे ही बलिदान की खबर गांव पहुँची, पूरे इलाके में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुजुर्ग माता-पिता का सहारा छिन गया और रंजीत की तीन मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। ग्रामीणों का कहना है कि शहीद की पत्नी और बेटियां सदमे में हैं और किसी को भी संभालना मुश्किल हो रहा है।

कुछ दिन पहले ही लौटे थे ड्यूटी पर

गांव वालों ने बताया कि रंजीत हाल ही में छुट्टी पर घर आए थे। करीब एक माह तक उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया और पांच दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे। अपने साथियों से उन्होंने कहा भी था कि सेवा के केवल तीन साल शेष हैं, उसके बाद वे रिटायर होकर गांव में स्थायी रूप से रहेंगे और माता-पिता का सहारा बनेंगे। लेकिन (Manipur Attack Chhattisgarh Soldier Martyred) किस्मत को शायद यह मंजूर नहीं था।

बचपन से था देशसेवा का सपना

परिजनों ने भावुक होते हुए बताया कि रंजीत बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते थे। यही सपना पूरा करने के लिए उन्होंने असम राइफल्स जॉइन किया। परिवार के अन्य सदस्य भी सेना और सुरक्षा बलों से जुड़े हैं। उनकी बहन की शादी बीएसएफ जवान से हुई है। तीन बेटियों के पिता रंजीत का जीवन हमेशा दूसरों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

गांव करेगा याद अपने वीर सपूत को

ग्रामीणों का कहना है कि रंजीत कश्यप का योगदान और बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। उनकी यादें और उनके किस्से गांव के हर बच्चे-बुजुर्ग के जेहन में हमेशा जीवित रहेंगे। शहीद का नाम आने वाली पीढ़ियों के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक होगा।

You Might Also Like

UAPA Case India NIA : CRPF कैंप हमले में NIA का बड़ा एक्शन, 2024 माओवादी हमले पर सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल, 6 आरोपी नामजद

Kanker Bank Fraud : फिक्स्ड डिपॉजिट से 9 लाख गायब, 5 महीने बाद भी FIR नहीं, चारामा में बैंक और पुलिस पर उठे सवाल

CG Health Department Scam : स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति पर बवाल, लिपिक प्रमोशन में वसूली के आरोप से मचा हड़कंप

Deepak Baij Statement : धर्मांतरण कानून पर छिड़ी सियासत, दीपक बैज का BJP पर हमला – बोले “क्या इससे रुकेगा धर्मांतरण?”

Chhattisgarh Infrastructure News : सदन में गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक 2026 पारित, अब इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार

Newsdesk Admin 20/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

UAPA Case India NIA
UAPA Case India NIA : CRPF कैंप हमले में NIA का बड़ा एक्शन, 2024 माओवादी हमले पर सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल, 6 आरोपी नामजद

सीजी भास्कर, 21 मार्च। बस्तर में सुरक्षा बलों…

Kanker Bank Fraud : फिक्स्ड डिपॉजिट से 9 लाख गायब, 5 महीने बाद भी FIR नहीं, चारामा में बैंक और पुलिस पर उठे सवाल

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले…

CG Health Department Scam : स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति पर बवाल, लिपिक प्रमोशन में वसूली के आरोप से मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग…

Deepak Baij Statement : धर्मांतरण कानून पर छिड़ी सियासत, दीपक बैज का BJP पर हमला – बोले “क्या इससे रुकेगा धर्मांतरण?”

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून…

Chhattisgarh Infrastructure News : सदन में गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक 2026 पारित, अब इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृह…

You Might Also Like

UAPA Case India NIA
छत्तीसगढ़

UAPA Case India NIA : CRPF कैंप हमले में NIA का बड़ा एक्शन, 2024 माओवादी हमले पर सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल, 6 आरोपी नामजद

21/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Kanker Bank Fraud : फिक्स्ड डिपॉजिट से 9 लाख गायब, 5 महीने बाद भी FIR नहीं, चारामा में बैंक और पुलिस पर उठे सवाल

20/03/2026
छत्तीसगढ़

CG Health Department Scam : स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति पर बवाल, लिपिक प्रमोशन में वसूली के आरोप से मचा हड़कंप

20/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

Deepak Baij Statement : धर्मांतरण कानून पर छिड़ी सियासत, दीपक बैज का BJP पर हमला – बोले “क्या इससे रुकेगा धर्मांतरण?”

20/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?