CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Manpat Road Accident : मैनपाट में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत

Manpat Road Accident : मैनपाट में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत

By Newsdesk Admin
11/07/2026
Share
Manpat Road Accident
Manpat Road Accident

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में शुक्रवार रात तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर (Manpat Road Accident) में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी जान चली गई। वहीं, दूसरी सड़क दुर्घटना में अंबिकापुर-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

Contents
  • हेलमेट नहीं होने से तीनों की चली गई जान
  • NH-43 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
  • पुलिस ने शुरू की जांच, हेलमेट पहनने की अपील

जानकारी के अनुसार, पहला हादसा नर्मदापुर-बिजलहवा मुख्य मार्ग पर हुआ। चोरकीडीह रघुनाथपुर निवासी अर्जुन विश्वकर्मा (25) अपनी मोटरसाइकिल से ससुराल नर्मदापुर जा रहा था। दूसरी ओर कोट वंदना, सीतापुर निवासी गुड्डू मांझी (22) अपने साथी विफल कुमार माझी (21) के साथ मैनपाट घूमकर लौट रहा था। दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और एक मोड़ पर आमने-सामने टकरा गईं।

हेलमेट नहीं होने से तीनों की चली गई जान

टक्कर (Manpat Road Accident) इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जाकर गिरे। सिर पर हेलमेट नहीं होने के कारण तीनों के सिर में गंभीर चोट आई। अर्जुन विश्वकर्मा और गुड्डू मांझी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विफल कुमार माझी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

NH-43 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

दूसरा हादसा अंबिकापुर-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर सेदम बाजार के पास हुआ। देवरी निवासी रीता एक्का (48) अपने पति सुखन एक्का के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रीता एक्का की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच, हेलमेट पहनने की अपील

कमलेश्वरपुर और संबंधित थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मैनपाट हादसे (Manpat Road Accident) में हेलमेट नहीं पहनना मौत का बड़ा कारण बना। लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की गई है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ऐसे हादसों से बचा जा सकता है।

Tamil Nadu Road Accident : 2 बसों में हुई जोरदार टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत, 30 से अधिक घायल
Raipur Solar Panel Accident : सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मजदूर, दो की मौत
छात्रों की मेंटल हेल्थ पर अध्ययन के लिए नेशनल टास्क फोर्स का गठन, IIT के दो स्टूडेंट की आत्महत्या पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया फैसला
Wife Sandeep Emotional Farewell : पत्नी ने शव को छूकर दिया अंतिम अलविदा, नवजोत की विदाई पर रो पड़ा पूरा परिवार
बड़ी इच्छा शक्ति होनी चाहिए, सुंदर और व्यवस्थित शहर के लिए अवैध कब्जों पर बुलडोजर जरूरी है-रिकेश सेन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Census Training
Census Training :  जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

मुंगेली में जनगणना 2027 के आगामी चरण की…

Chhattisgarh DA Hike : दिवाली से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिल सकता है 2% DA एरियर!
Chhattisgarh DA Hike : दिवाली से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिल सकता है 2% DA एरियर!

छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली…

Dussehra Celebration
Dussehra Celebration : 62 साल से चली आ रही परंपरा, नंदिनी-अहिवारा में रावण के साथ मेघनाथ का भी दहन

नंदिनी-अहिवारा में विजयादशमी का उत्सव इस बार भी…

Bhupesh Baghel on Paddy Purchase : ‘किसान दिवाली कैसे मनाएंगे?’ धान खरीदी में देरी पर भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
Bhupesh Baghel on Paddy Purchase : ‘किसान दिवाली कैसे मनाएंगे?’ धान खरीदी में देरी पर भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा

धान खरीदी (Bhupesh Baghel on Paddy Purchase) जल्द…

Police Memorial Day
Police Memorial Day :  पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई सलामी, परिजनों का किया सम्मान

सकरी स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की द्वितीय वाहिनी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?