CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maoist Hidma News : हिड़मा के घर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मां से बोले – “बेटे से कहो आत्मसमर्पण करे, अब ज्यादा समय नहीं बचा”

Maoist Hidma News : हिड़मा के घर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मां से बोले – “बेटे से कहो आत्मसमर्पण करे, अब ज्यादा समय नहीं बचा”

By Newsdesk Admin 10/11/2025
Share
Maoist Hidma News
Maoist Hidma News

सीजी भास्कर, 10 नवम्बर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा (Maoist Hidma News) सोमवार को दक्षिण बस्तर के माओवादी प्रभावित गांव पूवर्ति पहुंचे। यह वही इलाका है, जहां शीर्ष माओवादी हिड़मा और बारसे देवा सक्रिय रहे हैं। उप मुख्यमंत्री सीधे हिड़मा के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हिड़मा की मां से भावुक अपील करते हुए कहा बेटे से कहो, आत्मसमर्पण कर ले। सरकार उसकी सुरक्षा की पूरी गारंटी देगी। अब ज्यादा समय नहीं बचा।

Contents
(Maoist Hidma News) हिड़मा की मां से भावुक बातचीतविकास में शामिल हों, हथियार छोड़ें(Maoist Hidma News) आत्मसमर्पण और विश्वास बहाली

विजय शर्मा करीब तीन घंटे तक गांव में रुके। उन्होंने हिड़मा और बारसे देवा दोनों के परिजनों के साथ भोजन किया और कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति माओवादियों को नई शुरुआत का मौका दे रही है। उन्होंने कहा, अब हथियार छोड़ने का वक्त है, विकास में शामिल होने का समय है।

(Maoist Hidma News) हिड़मा की मां से भावुक बातचीत

सुबह करीब 11 बजे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हेलीकॉप्टर से पूवर्ति कैंप पहुंचे। वहां से 200 मीटर पैदल और मोटरसाइकिल से हिड़मा के घर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्होंने गोंडी भाषा में परिजनों से बात की। इस दौरान गांव के प्रमुख और बारसे देवा के परिवारजन भी मौजूद रहे। शर्मा ने कहा कि सरकार चाहती है कि सभी भटके हुए लोग मुख्यधारा में लौटें। हिड़मा की मां ने बातचीत के दौरान कहा कि वे अपने बेटे तक यह संदेश जरूर पहुंचाएंगी। बारसे देवा के परिजनों ने भी आत्मसमर्पण की अपील को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया।

विकास में शामिल हों, हथियार छोड़ें

विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मार्च 2026 तक माओवाद खत्म करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए एक ओर बड़े ऑपरेशन चल रहे हैं, तो दूसरी ओर आत्मसमर्पण के लिए लगातार अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब हालात बदल चुके हैं, बस्तर बदल रहा है। जो लोग आत्मसमर्पण करेंगे, उन्हें न केवल सुरक्षा मिलेगी बल्कि रोज़गार और सम्मान का अधिकार भी दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने कैंप में जवानों से मुलाकात की, माओवादी विरोधी ऑपरेशन की समीक्षा की और चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरान बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

(Maoist Hidma News) आत्मसमर्पण और विश्वास बहाली

उप मुख्यमंत्री की इस यात्रा को माओवादियों के आत्मसमर्पण को प्रोत्साहित करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, सरकार अब सीधे परिजनों से संवाद कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की पहल कर रही है। राज्य सरकार ने आगामी मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को माओवादी हिंसा से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत न केवल बड़े ऑपरेशन चल रहे हैं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में विकास और पुनर्वास योजनाओं को तेज़ी से लागू किया जा रहा है।

You Might Also Like

Raigarh Job Fraud Case : खुद को मंत्री का बहनोई बताकर सरकारी नौकरी का झांसा, 4 लोगों से 22.70 लाख की ठगी; आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज

Raipur Night Club Controversy : रायपुर के नाइट क्लब में नियमों की धज्जियाँ, इन्फ्लुएंसर्स ने परोसी शराब, लेट नाइट पार्टी का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

Surguja Newlywed Suicide Case : सरगुजा में नवविवाहिता की रूह कंपा देने वाली खुदकुशी, पति को गले लगाने के बाद कमरे में हुई बंद, ढाई महीने पहले हुई थी शादी

Bhilai Steel Plant Fire : भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के टर्बाइन में जोरदार धमाका, भीषण आग की चपेट में आए 5 कर्मचारी; एक का पैर फ्रैक्चर

MLA Rikesh Sen : वैशाली नगर में ‘डिजिटल क्रांति’, अब एक WhatsApp मैसेज पर घर बैठे होगा समस्याओं का समाधान, विधायक रिकेश सेन की अनूठी पहल

Newsdesk Admin 10/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Job Fraud Case : खुद को मंत्री का बहनोई बताकर सरकारी नौकरी का झांसा, 4 लोगों से 22.70 लाख की ठगी; आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज

Raigarh Job Fraud Case : छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

Raipur Night Club Controversy : रायपुर के नाइट क्लब में नियमों की धज्जियाँ, इन्फ्लुएंसर्स ने परोसी शराब, लेट नाइट पार्टी का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

Raipur Night Club Controversy : छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Surguja Newlywed Suicide Case : सरगुजा में नवविवाहिता की रूह कंपा देने वाली खुदकुशी, पति को गले लगाने के बाद कमरे में हुई बंद, ढाई महीने पहले हुई थी शादी

Surguja Newlywed Suicide Case : छत्तीसगढ़ के सरगुजा…

Bhilai Steel Plant Fire : भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के टर्बाइन में जोरदार धमाका, भीषण आग की चपेट में आए 5 कर्मचारी; एक का पैर फ्रैक्चर

Bhilai Steel Plant Fire : स्टील अथॉरिटी ऑफ…

Vaishali Nagar AI Powered Assembly
MLA Rikesh Sen : वैशाली नगर में ‘डिजिटल क्रांति’, अब एक WhatsApp मैसेज पर घर बैठे होगा समस्याओं का समाधान, विधायक रिकेश सेन की अनूठी पहल

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक इतिहास में वैशाली…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Job Fraud Case : खुद को मंत्री का बहनोई बताकर सरकारी नौकरी का झांसा, 4 लोगों से 22.70 लाख की ठगी; आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज

07/04/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Raipur Night Club Controversy : रायपुर के नाइट क्लब में नियमों की धज्जियाँ, इन्फ्लुएंसर्स ने परोसी शराब, लेट नाइट पार्टी का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

07/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Surguja Newlywed Suicide Case : सरगुजा में नवविवाहिता की रूह कंपा देने वाली खुदकुशी, पति को गले लगाने के बाद कमरे में हुई बंद, ढाई महीने पहले हुई थी शादी

07/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Bhilai Steel Plant Fire : भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के टर्बाइन में जोरदार धमाका, भीषण आग की चपेट में आए 5 कर्मचारी; एक का पैर फ्रैक्चर

07/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?