CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़ के ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग VIDEO:दूर तक दिख रही लपटें-धुआं; फायर ब्रिगेड मौके पर; 30 लाख के नुकसान की आशंका

रायगढ़ के ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग VIDEO:दूर तक दिख रही लपटें-धुआं; फायर ब्रिगेड मौके पर; 30 लाख के नुकसान की आशंका

By Newsdesk Admin 17/03/2025
Share

रायगढ़ , 17 मार्च 2025 :

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग लग गई। एक ट्रांसफॉर्मर के बाद धीरे-धीरे आग दूसरे ट्रांसफॉर्मर तक पहुंच गई। दूर से आग की लपटें देखी जा रही थी। घटना की जानकारी आसपास के लोगों के होने पर उन्होंने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जहां मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

फायर ब्रिगेड ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया है। लेकिन अभी भी दूर तक धुआं दिखाई दे रहा। करीब 30 लाख के नुकसान की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10 बजे कोतरा रोड स्थित गजानंद पुरम काॅलोनी के पीछे बिजली विभाग के ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में आग देखी गई। आग ने कुछ ही देर में भयावह रूप धारण कर लिया। दूर तक धुआं नजर आने लग

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। धुआं की वजह से आसपास के काॅलोनी वासी भी काफी परेशान थे, लेकिन आग की लपटे इतनी बढ़ चुकी थी कि उसे बुझाना मुश्किल हो रहा था।

2023 में भी ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में आग लगी थी। उस समय करीब साढ़े 6 लाख का नुकसान हुआ था। इस बार 25 से 30 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। अभी स्पष्ट आकलन किया जाएगा

इस संबंध में स्टोर एरिया कार्यपालन अभियंता गुंजन शर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 9 बजे के आसपास घटना हुई। जैसे पता चला हमको, तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया गया।

फील्ड से जो खराब ट्रांसफॉर्मर आते हैं, वही यहां रखा हुआ था। शुरुआती आकलन में करीब 25 से 30 लाख का नुकसान हुआ है। पहले भी आग लगी थी, तब कंपनी ने जो निर्देश दिए थे, उस तरह के उपाए किए गए थे। यह घटना असमाजिक तत्वों के कारण हुई होगी। फिलहाल, जांच की जा रही है।

You Might Also Like

सुबह संकेत, शाम अचानक राजभवन पहुंचे CM विष्णुदेव, मंत्रिमंडल विस्तार तारीख….फार्मूला तय…! कौन बन रहा “मंत्री” सुगबुगाहट तेज, “भैया, उड़ गई है नींद”

स्कॉर्पियो से बरामद हुए 4.04 करोड़ रुपये, हवाला कारोबार का शक, दो गुजराती युवक गिरफ्तार

अटल जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि: मुख्यमंत्री साय ने कहा – छत्तीसगढ़ की पहचान अटल जी की देन

साइबर सुरक्षा अभियान की शुरुआत: मुख्यमंत्री ने दी लोगों को सतर्क रहने की सलाह…

राजभवन के दरबार हॉल का नया नाम : अब कहलाएगा ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम’

Newsdesk Admin 17/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article सब्‍जी वाले को द‍िल दे बैठी दो बच्‍चों की मां, होली पर बुलाया घर… फ‍िर हुआ कुछ ऐसा की सब रह गए दंग
Next Article Saran News: सारण के सरकारी स्कूलों में होने जा रहा बड़ा बदलाव, शिक्षा विभाग ने कर ली पूरी तैयारी

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

सुबह संकेत, शाम अचानक राजभवन पहुंचे CM विष्णुदेव, मंत्रिमंडल विस्तार तारीख….फार्मूला तय…! कौन बन रहा “मंत्री” सुगबुगाहट तेज, “भैया, उड़ गई है नींद”

16/08/2025
अपराधछत्तीसगढ़

स्कॉर्पियो से बरामद हुए 4.04 करोड़ रुपये, हवाला कारोबार का शक, दो गुजराती युवक गिरफ्तार

16/08/2025
छत्तीसगढ़

अटल जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि: मुख्यमंत्री साय ने कहा – छत्तीसगढ़ की पहचान अटल जी की देन

16/08/2025
छत्तीसगढ़

साइबर सुरक्षा अभियान की शुरुआत: मुख्यमंत्री ने दी लोगों को सतर्क रहने की सलाह…

16/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?