CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maternal Health Workshop : जेएलएन चिकित्सालय में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर वर्कशॉप का आयोजन

Maternal Health Workshop : जेएलएन चिकित्सालय में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर वर्कशॉप का आयोजन

By Newsdesk Admin
25/11/2025
Share
Maternal Health Workshop
Maternal Health Workshop

सीजी भास्कर, 25 नवंबर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा 22 नवंबर 2025 को प्रेग्नेंट महिलाओं की पूरी देखभाल पर केंद्रित ‘सम्पूर्ण केयर फ़ॉर प्रेग्नेंट वीमेन’ आरसीएच वर्कशॉप आयोजित की गई। इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य मातृ स्वास्थ्य (Maternal Health Workshop) के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित मातृत्व संबंधी वैज्ञानिक जानकारियों को चिकित्सा व नर्सिंग समुदाय तक पहुँचाना था।

कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी, पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं श्री शंकराचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों सहित लगभग 90 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. विनीता द्विवेदी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में डॉ. द्विवेदी ने माँ एवं शिशु की संपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा को स्वस्थ समाज की नींव बताया, वहीं डॉ. उदय कुमार ने वैज्ञानिक जानकारी के प्रसार और समुदाय में जागरूकता (Public Health Awareness) बढ़ाने के महत्व पर बल दिया।

विभागाध्यक्ष एवं आरसीएच प्रभारी डॉ. नीना गुहा ने स्वागत भाषण के दौरान FOGSI–UNICEF के पायलट प्रोजेक्ट “क्वालिटी केयर फ़ॉर प्रेग्नेंट वूमेन” (Quality Care Program) की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने प्रीकॉन्सेप्शनल केयर, योजनाबद्ध गर्भधारण, पेरिनेटल मानसिक स्वास्थ्य और एंटीनेटल कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के सुरक्षित उपयोग पर समुदाय–स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता रेखांकित की।

वर्कशॉप (Maternal Health Workshop) के सत्रों में गर्भावस्था के पूर्व–चरण से प्रसव तक की पूरी प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा हुई। सत्रों का संचालन डॉ. सुमन कुमार, डॉ. निशा ठाकुर, डॉ. प्रभदीप कौर, डॉ. हिमानी गुप्ता एवं डॉ. स्वाति शुक्ला द्वारा किया गया। न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. पिल्लई ने गर्भावस्था के दौरान आवश्यक पोषण संबंधी जानकारियाँ दीं, जबकि डॉ. माला एवं डॉ. सीमा ने नवजात शिशु की देखभाल और स्तनपान के महत्व पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. हिमानी गुप्ता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निशा ठाकुर ने प्रस्तुत किया। वर्कशॉप का सफल आयोजन मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुरक्षित और ज्ञान–समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Dharsiwa Minor Case : नाबालिग से गैंगरेप के आरोप पर सियासत गरमाई, कांग्रेस ने दिया 12 घंटे का अल्टीमेटम
Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit : जिला अध्यक्षों से सीधा संवाद कर संगठन में भरेंगे नई ताकत
Paddy Crop : बारिश के बाद धान की फसल पर मंडरा रहा कीट-रोग का खतरा, कृषि विभाग ने दी सलाह
Marriage Promise Rape Case: शादी का भरोसा देकर लॉ छात्रा से दुष्कर्म, दो बार गर्भपात कराने का आरोप; युवक गिरफ्तार
PM Modi Chhattisgarh Visit : प्रधानमंत्री मोदी नवंबर में दो बार करेंगे प्रदेश का दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

Raipur News
Raipur News : CM हाउस में घुसने की कोशिश, पुलिस से भिड़ा युवक; रायपुर में हिरासत में लिया गया

रायपुर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास के बाहर…

Raipur Crime
Raipur Crime : नगर निगम अधिकारी बनकर 1.88 करोड़ के गहनों की ठगी, रायपुर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रायपुर के सदर बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से…

Manendragarh News
Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़ में मां शीतला की महाआरती, पत्रकार मंडली ने कराया भंडारा, जयकारों से गूंजा मंदिर

मनेन्द्रगढ़ में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?