CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मऊगंज: गैस सिलेंडर से लगी आग, पलभर में राख हुआ गरीब का आशियाना..

मऊगंज: गैस सिलेंडर से लगी आग, पलभर में राख हुआ गरीब का आशियाना..

By Newsdesk Admin
13/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 मार्च |

गर्मी के मौसम के आगमन के साथ ही आगजनी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के पाती मिश्रान गांव का है, जहां रमाशंकर पाल पिता गिरधारी पाल का कच्चा घर गैस सिलेंडर से लगी आग में जलकर राख हो गया. घटना 13 मार्च 2025 को दोपहर करीब 2 बजे की है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते अचानक आग भड़क उठी, जिससे देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया. घर में रखा सारा सामान, कपड़े, बर्तन, अनाज और अन्य जरूरी दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि काबू पाना मुश्किल हो गया.

दमकल विभाग को सूचना देने के बावजूद, दूर होने के कारण दमकल वाहन देर से मौके पर पहुंचा. तब तक रमाशंकर पाल का कच्चा घर पूरी तरह खाक हो चुका था. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आगजनी के कारणों की पड़ताल कर रही है.

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को त्वरित सहायता दी जाए ताकि वे अपने जीवन को दोबारा पटरी पर ला सकें.

गर्मी के इस मौसम में आगजनी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि आग लगने की स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

Raksha Bandhan Special Train : यात्रियों को राहत, दुर्ग-रायगढ़ के बीच आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन
Pawandeep Rajan Health Update: आईसीयू में हैं इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन, टीम ने बताया अब कैसी है हालत
Nidhan News : वैशाली नगर विधायक रिकेश के बड़े भाई दिनेश सेन का निधन, आज शाम रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार
Lucknow Fire Tragedy : 30 सिलेंडर धमाकों से दहला विकासनगर, आग में जिंदा जले 4 लोग, बस्ती बनी राख
वक्फ‌ बिल का विरोध कर रहे लोगों पर ये क्या बोल गए संजय निरुपम! ‘जो शाहीन बाग बनाने की कोशिश करेंगे वे ना भूलें…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, मैनपाट में नदी में बहे युवक-युवती, युवक की मौत, युवती रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान (Chhattisgarh…

Dhaba Operator Murder
Dhaba Operator Murder : भिलाई में ढाबा संचालक की चाकू मारकर हत्या, लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

सुपेला थाना क्षेत्र में लिफ्ट मांगने को लेकर…

Government Land Encroachment
Government Land Encroachment : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण से गरमाया मामला, पार्षद मुकुन्द पटेल ने SDM से कार्रवाई की मांग

अतिक्रमण और अवैध विक्रय को लेकर विवाद (Government…

IG Amresh Kumar Mishra
IG Amresh Kumar Mishra : धमतरी में IG अमरेश कुमार मिश्रा ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा ने…

Ex Servicemen Training
Ex Servicemen Training : बंदूकें रखीं, सेवा नहीं छोड़ी, पूर्व सैनिकों की मुफ्त ट्रेनिंग से 27 से ज्यादा युवा सुरक्षा बलों में चयनित

राजधानी में पूर्व सैनिक रिटायरमेंट के बाद भी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?