CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Eid 2025 : BJP विधायक की आपत्ति पर मौलाना राशिदी का बयान, कहा- ‘कोई मंत्री आ जाए तो घंटा ….’

Eid 2025 : BJP विधायक की आपत्ति पर मौलाना राशिदी का बयान, कहा- ‘कोई मंत्री आ जाए तो घंटा ….’

By Newsdesk Admin 27/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 मार्च। Eid 2025: बीजेपी विधायक करनैल सिंह ने पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को चिट्ठी लिखकर कहा है कि सड़क पर नमाज पढ़ने से यातायात बाधित होता है जिससे लोगों को असुविधा होती है।‌ इस पर मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि आजादी के बाद से और उसके पहले से भी सब चीज होती आई हैं, जगराते भी सड़क पर हुए हैं, कावड़ यात्रा भी सड़क पर निकलती है जितने भी हिंदू धर्म के त्योहार हैं उनके जुलूस निकलते हैं वह सब सड़कों पर ही निकलते हैं। किसी मुसलमान ने आज तक कोई शिकायत किसी के खिलाफ नहीं की बल्कि उन जुलूस और उन त्यौहारों में शामिल होते हैं।

‘हिंदु नमाज के लिए सड़कों की धुलाई करते हैं’

मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि नमाजें भी होती आई हैं। हमने देखा है कि पहाड़गंज जैसे इलाके में ईद की नमाज के लिए वहां के हिंदू खुद सड़कों की धुलाई सफाई करते हैं. हमारे देश का जो एक कल्चर है एक सभ्यता है, उसको तोड़ने की यह नापाक कोशिश है. हम हिंदुस्तान में रहते हैं, यह यूरोप नहीं है। हमारे अंदर जो यूरोपियन कल्चर आता जा रहा है उससे आदमी अलग हो रहा है।

टीवी पर आने के लिए बयान देते हैं नेता- मौलाना रशीदी

उन्होंने आगे कहा, ”एक दूसरे से मोहब्बत दूर हो रही है. जो आजकल के राजनेता हैं , जिनको टीवी पर आने का शौक है वह इस तरह के बयान देते हैं जिससे वह टीवी पर तो आ जाते हैं लेकिन इसका दूरगामी परिणाम यह होता है कि कुछ लोगों में नफरत बैठ जाती है. यह कहीं ना कहीं देश को तोड़ने की तरफ जा रहे हैं. इनको पता नहीं कि हम क्या कर रहे हैं. इनको अभी एहसास नहीं है जब यह टूटेगा.”

मस्जिदों में नमाज पढ़ लें मुसलमान – मौलाना रशीदी

मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, ”कैसे रद्द हो जाएगा. ऐसा कौन सा कानून है. यह कोई ऑफेंस नहीं है कम्युनल ऑफेंस नहीं है. कुछ आईएएस, आईपीएस अफसर को नेता बनने का जुनून चढ़ गया है. जिस तरह से नेता बयान देते थे. इस तरह से वह बयान देने लगे. जिन्होंने यह बयान दिया है उनको शायद संविधान का ज्ञान नहीं है और मैं तो समझता हूं कि देश के कानून का भी ज्ञान नहीं है. मैं एक चीज और मुसलमानों से भी कहना चाहता हूं कि हालत की नजाकत को समझते हुए मस्जिदों में नमाज पढ़ लें. सड़कों से जितना बचा जा सके, बचें.”

UP Breaking : वाराणसी Banaras के मुस्लिम मोहल्लों के नाम बदलने की तैयारी, नगर निगम में प्रस्ताव पर आज होगी चर्चा

‘कोई मंत्री आ जाए तो घंटा-घंटा सड़क जाम रहता है’

उन्होंने मंत्रियों के काफिले पर लगने वाले जाम का विषय उठाते हुए कहा, “ईद साल में एक बार आती है और उसकी नमाज में 15-20 मिनट आधा घंटा मान लीजिए, आधा घंटा लगता है आधे घंटे में ऐसा कौन सा ट्रैफिक है जो बाधित हो जाएगा. अगर कोई मिनिस्टर आ जाए तो घंटा-घंटा सड़क जाम रहता है उसे पर तो आप कुछ नहीं बोलते. ईद साल में एक बार आती है और उसकी नमाज में 15-20 मिनट या आधा घंटा लगता है.”

You Might Also Like

PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

Nivedita Chatterjee Resignation Row: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष पर गरमाई सियासत, पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला

Newsdesk Admin 27/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Missing Girls Recovered Safely: अर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल मिलीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

Missing Girls Recovered Safely : अर्जुन नगर क्षेत्र…

Raipur West Development Projects: पश्चिम विधानसभा में बदलेगी तस्वीर, 100 बेड अस्पताल से लेकर सड़कों तक 3.16 करोड़ की बड़ी सौगात

Raipur West Development Projects : रायपुर पश्चिम विधानसभा…

Vijay Sharma Chhattisgarh
Vijay Sharma Chhattisgarh : हथियार से मोबाइल तक का सफर, सरेंडर नक्सलियों को गृहमंत्री ने सौंपे स्मार्टफोन

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। बस्तर में अब बदलाव…

Road Safety Campaign Chhattisgarh
Road Safety Campaign Chhattisgarh : एक चूक, उम्रभर का पछतावा, सड़क पर लापरवाही से उजड़ते परिवारों पर पुलिस का भावुक संदेश

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। सड़क पर की गई…

Truck Bike Accident
Truck Bike Accident : दल्ली राजहरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आए दो युवक, दोनों की मौत

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। शाम के वक्त सड़क…

You Might Also Like

PWD Corruption Case
अपराधदेश-दुनिया

PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा

08/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

07/02/2026
Chhattisgarh Economy
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?