CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, नीतीश सरकार को घेरा, ये मांग मानेगी सरकार?

बिहार चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, नीतीश सरकार को घेरा, ये मांग मानेगी सरकार?

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

उत्तर प्रदेश , 11 अप्रैल 2025 :

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में केंद्र सरकार और बिहार सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने बोधगया महाबोधि मंदिर प्रबंधन कानून 1949 और हाल ही में संसद से पारित हुए वक्फ कानून में किए गए बदलावों पर कड़ी आपत्ति जताई और दोनों मामलों में सरकार से तत्काल संशोधन की मांग की.

मायावती ने कहा कि बोधगया का महाबोधि मंदिर बौद्ध धर्म का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल है, लेकिन वहां की देखरेख और पूजा-पाठ में गैर-बौद्धों की भागीदारी बौद्ध समुदाय की आस्था के साथ अन्याय है. उन्होंने कहा कि 1949 के कानून में मंदिर प्रबंधन समिति में चार हिन्दू और चार बौद्ध प्रतिनिधियों को शामिल किया गया था, जिसकी वजह से विवाद बढ़ा है. मायावती ने इस कानून को धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों के खिलाफ बताया और मांग की कि मंदिर की पूरी ज़िम्मेदारी सिर्फ बौद्ध भिक्षुओं और अनुयायियों को दी जाए.

वक्फ पर भी बोलीं मायावती

उन्होंने हाल ही में पारित वक्फ कानून में गैर-मुस्लिमों को वक्फ बोर्ड का सदस्य बनाने के प्रावधान को भी अनुचित करार दिया और कहा कि इससे मुस्लिम समाज में भारी रोष है. बीएसपी प्रमुख ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वक्फ कानून को फिलहाल स्थगित कर उस पर पुनर्विचार किया जाए.

प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत में मायावती ने 14 अप्रैल को आने वाली बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने दलितों और वंचितों को सम्मान की ज़िंदगी दिलाने के लिए अपने जीवन का हर पल समर्पित किया. लेकिन अफसोस की बात है कि आज भी उनके द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकारों का पूरा लाभ इन वर्गों को नहीं मिल रहा.

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि बाबा साहेब ने 14 अक्टूबर 1956 को बौद्ध धर्म ग्रहण किया था, जिसे अब कुछ लोग “सनातनी” बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलकर ही 14 अप्रैल 1984 को बीएसपी की स्थापना की गई थी और पार्टी आज भी उनके अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही है.

कथित हार्ट सर्जन नरेंद्र जॉन केम उर्फ डॉ नरेंद्र को लेकर बड़ा खुलासा, मिले ये जरूरी दस्तावेज

अंत में मायावती ने देश और देशवासियों की सुरक्षा पर भी बात की. उन्होंने कहा कि आतंकी गतिविधियों के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकारों को राजनीति से ऊपर उठकर सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि भारत और भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

बीएसपी प्रमुख ने केंद्र सरकार से सभी विवादित मामलों में ईमानदारी और संवेदनशीलता से काम लेने की अपील की है.

बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर…
भोजपुरी लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, एम्स में वेंटिलेटर पर थीं, संगीत और फिल्म बिरादरी में शोक की लहर
Ahmedabad Plane Crash Update : विमान हादसे के शिकार 99 लोगों की डीएनए टेस्ट से शिनाख्त, 64 शव स्वजन को सौंपे गए
Raipur Technical Trade Tower Project : मेट्रो सिटीज की तर्ज पर रायपुर को मिलेगा 8 मंजिला टेक्नीकल टॉवर
चप्पल से निकला 3.86 करोड़ का सोना, एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Liquor Seizure
Mungeli Liquor Seizure : मुंगेली में ड्राई डे पर अवैध शराब परिवहन का खुलासा, मोटरसाइकिल से 102 पाव शराब जब्त; आरोपी जेल भेजा गया

Mungeli Liquor Seizure के तहत स्वतंत्रता दिवस पर…

Supriya Shrinate FIR  :  सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR 
Supriya Shrinate FIR  :  सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल…

Vande Mataram Row : बैज बोले- भाजपा देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए, BJP ने पूछा- कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में गाती है क्या
Vande Mataram Row : बैज बोले- भाजपा देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए, BJP ने पूछा- कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में गाती है क्या

छत्तीसगढ़ में वंदे मातरम् (Vande Mataram Row) को…

Baba Ramdev Raipur
Baba Ramdev Raipur : बाबा रामदेव की दो टूक, आंदोलन करो लेकिन बच्चों का भविष्य दांव पर मत लगाओ, बोले- खतरे में धर्म नहीं, देश का बचपन

Baba Ramdev Raipur पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव…

Chhattisgarh Rain Alert  :  सूरजपुर में सड़कें बहीं, कच्चे मकान गिरे; केलो डैम के 4 गेट खुले
Chhattisgarh Rain Alert  :  सूरजपुर में सड़कें बहीं, कच्चे मकान गिरे; केलो डैम के 4 गेट खुले

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश (Chhattisgarh Rain Alert) से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?