CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में मेयर-पार्षद शपथग्रहण..मीनल चौबे ने ली शपथ:पार्षद अर्जुमन ढेबर और पूर्व मेयर एजाज ढेबर नहीं पहुंचे

रायपुर में मेयर-पार्षद शपथग्रहण..मीनल चौबे ने ली शपथ:पार्षद अर्जुमन ढेबर और पूर्व मेयर एजाज ढेबर नहीं पहुंचे

By Newsdesk Admin
27/02/2025
Share

रायपुर नगर निगम में मीनल चौबे ने गुरुवार को मेयर पद की शपथ ली. कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने मेयर के साथ ही वार्डवार पार्षदों को भी शपथ दिलाई. शपथ लेने के बाद मीनल चौबे ने जय श्री राम का नारा लगाया. इधर, शपथ से पहले मेयर चैंबर में कुर्सी की दिशा भी बदली गई है.मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह इनडोर स्टेडियम में रखा गया था.

यहां विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा समेत कई बीजेपी नेता मौजूद रहे.इस कार्यक्रम में मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड से पार्षद अर्जुमन ढेबर नहीं पहुंचीं. वहीं उनके पति एजाज ढेबर ने भी कहा कि, पूर्व मेयर को भी आमंत्रित नहीं किया गया. मीनल चौबे प्रोटोकॉल भूल गई हैं.

अभी से इतनी एरोगेंसी ठीक नहीं है.मेयर की बैठक व्यवस्था में बदलावनगर निगम ने शपथ ग्रहण के बाद महापौर समेत एमआईसी सदस्य अपने कक्ष पर बैठेंगे. निगम के कमरों का रंग-रोगन पूरा हो गया है. महापौर चैंबर की साफ-सफाई के साथ ही बैठक अरेंजमेंट की गई. 15 साल बाद महापौर कक्ष में बैठक व्यवस्था बदली जा रही है.पहले महापौर की कुर्सी पूर्व मुखी थी. अब मीनल चौबे के लिए उनकी कुर्सी उत्तरमुखी की जा रही है. यानी वे कुर्सी पर बैठेंगी तो उनका फेस उत्तर दिशा की ओर होगा.

बताया जा रहा है कि, वास्तु के अनुसार बैठक व्यवस्था में यह बदलाव किया जा रहा है. 15 साल बाद नगर निगम में भाजपा की महापौर बैठेंगी.योगी आदित्यनाथ की तरह दिखने वाला शख्स भी पहुंचाइस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई. छत्तीसगढ़ की उभरती लोक गायिका आरू साहू ने प्रस्तुति दी. समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की. वहीं कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी की तरह दिखने वाले एक शख्स के साथ कई लोग फोटो खिंचवाते दिखे.

निगम कार्यालय बनने के बाद कांग्रेस के ही मेयर थेपिछले तीन कार्यकाल यानी निगम मुख्यालय के 2011 में बनने के बाद अब तक मुख्यालय पर कांग्रेसी महापौर का ही कब्जा रहा है. निगम मुख्यालय पूर्व महापौर किरणमयी नायक के कार्यकाल में बनकर तैयार हुआ. इसके बाद 2015 में प्रमोद दुबे और 2019 में एजाज ढेबर ने यहां से शासन चलाया. अब 15 साल बाद भाजपा की मेयर चुनी गई हैं.

Municipal House Uproar : सदन से सड़क तक पहुंचा विवाद, 175 कब्जों का मामला बना निगम की सबसे बड़ी परीक्षा
वेल डेवलप्ड शापिंग मॉल जैसा होगा भिलाई का जवाहर मार्केट, 7 करोड़ की योजना लेकर विधायक रिकेश ने की बैठक, व्यापारियों में हर्ष की लहर
Raigarh Hotel Fight : पड़ोसी ने होटल मालिक को पीटा, जवाब में थप्पड़ भी चले
8 दरिंदे और खौफनाक वारदात, नशीला पदार्थ पिलाकर रेप; फोटो-वीडियो बनाकर 1 साल तक करते रहे यौन शोषण
जेल में ही मनेगी MLA देवेंद्र यादव की दिवाली, कोर्ट ने 4 नवंबर तक बढ़ाई न्यायिक रिमांड, बलौदा बाजार हिंसा मामले में हैं जेल में बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

छत्तीसगढ़ में 68 शिक्षक होंगे सम्मानित, 4 को मिलेगा विशेष स्मृति पुरस्कार

5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर…

Young Lawyers Internship
Young Lawyers Internship : कांग्रेस की नई रणनीति, 10 युवा वकीलों को सांसदों के साथ काम करने का मौका

Young Lawyers Internship : राहुल गांधी ने युवा…

Bijapur Patta Demand Protest
Bijapur Patta Demand Protest : पट्टे की मांग पर वार्डवासियों का प्रदर्शन, विधायक मंडावी ने सौंपा ज्ञापन

Bijapur Patta Demand Protest : तहसीलदार ने बताया…

Maharashtra Open Oil Sale
Maharashtra Open Oil Sale : खुले तेल की बिक्री जारी रहेगी, सरकार ने व्यापारियों को दी एक साल की राहत

Maharashtra Open Oil Sale : FDA के फैसले…

Bastar Ganja Seizure : 56 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा

Bastar Ganja Seizure :पुलिस अधिकारियों ने कहा कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?