CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mega Health Camp Raipur : मेगा हेल्थ कैम्प में सेवा का संगम, जयपुर पैर और कृत्रिम हाथ की वर्कशॉप तैयार, लखनऊ–इंदौर की विशेषज्ञ टीमें पहुंचीं

Mega Health Camp Raipur : मेगा हेल्थ कैम्प में सेवा का संगम, जयपुर पैर और कृत्रिम हाथ की वर्कशॉप तैयार, लखनऊ–इंदौर की विशेषज्ञ टीमें पहुंचीं

By Newsdesk Admin
17/12/2025
Share
Mega Health Camp Raipur
Mega Health Camp Raipur

सीजी भास्कर, 17 दिसंबर। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत मेगा हेल्थ कैम्प 2025 का आयोजन 18 से 22 दिसंबर तक आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में किया (Mega Health Camp Raipur) जा रहा है। इस पांच दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत के मार्गदर्शन में किया गया है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंदों को विशेषज्ञ चिकित्सा और सहायक उपकरणों की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

शिविर में विनय मित्र मण्डल द्वारा अस्थायी वर्कशॉप स्थापित की गई है, जहां जयपुर पैर और कृत्रिम हाथ का नाप लेकर वहीं निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के लिए इंदौर से ओम प्रकाश पांडे, मलय साठे, राज शर्मा और सलमान खान की विशेषज्ञ टीम रायपुर पहुंच चुकी है। वहीं, लखनऊ से मिश्रा तथा रायपुर के जयपुर पैर के वरिष्ठ कारीगर अब्दुल वहीद कुरैशी अपनी सेवाएं देंगे।

इस वर्कशॉप में कटे हुए हाथ या पैर वाले दिव्यांगजनों के शरीर के अनुसार कृत्रिम हाथ और पैर तैयार कर उन्हें पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किए (Mega Health Camp Raipur) जाएंगे। इसके साथ ही अन्य दिव्यांगजनों का परीक्षण कर ट्रायसिकल, व्हीलचेयर और बैसाखी के लिए भी चयन किया जाएगा। गूंगे–बहरे भाई-बहनों की ऑडियोमेट्री जांच कर श्रवण यंत्र के लिए पात्र हितग्राहियों का चयन किया जाएगा।

दिव्यांग भाई-बहनों का पंजीयन विनय मित्र मण्डल कार्यालय, सुमान कॉम्प्लेक्स, सदर बाजार में प्रारंभ हो चुका है। इसके अलावा इच्छुक दिव्यांगजन 18 दिसंबर को सीधे आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में भी पहुंच सकते हैं। जानकारी एवं संपर्क के लिए कटे हाथ-पैर वाले दिव्यांगजन निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—
महेंद्र कोचर: 9827156004
खेमराज बैद: 9425513415
महावीर मालू: 9424244444
महावीर तालेड़ा: 9827146263

मेगा हेल्थ कैम्प के माध्यम से जरूरतमंदों को न केवल चिकित्सकीय सहायता (Mega Health Camp Raipur) मिलेगी, बल्कि उनके जीवन में फिर से आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता लौटाने का प्रयास भी किया जाएगा।

Bhure Shirt Exam Incident : ड्रेस कोड बना मुसीबत, खुले बदन दी परीक्षा
Goat Theft Case Exposed: CCTV Footage से खुला राज, बकरा चोरी कर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
State Information Commission Chhattisgarh : पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त, दो राज्य सूचना आयुक्तों की भी नियुक्ति
नक्सलियों के IED ब्लास्ट में टीआई घायल ASP शहीद, फोर्स रवाना, घायलों का इलाज जारी
Chhattisgarh Property Tax Online : छत्तीसगढ़ के 46 शहरों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल लॉन्च, बिलासपुर में ‘स्वच्छता संगम-2025’ का आगाज़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arbitrariness of private schools in Durg : प्रशासन सख्त, अब एक दुकान से ड्रेस-किताब खरीदने का नहीं बना सकेंगे दबाव

सीजी भास्कर, 27 मई। दुर्ग जिले में निजी…

Lucknow Shooting : दफ्तर पहुंचते ही प्रॉपर्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सिर में लगी तीन गोलियों से मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 27 मई।  लखनऊ के पीजीआई इलाके…

Karnataka CM Change : कल सुबह मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं सिद्धारमैया, नए चेहरे को लेकर तस्वीर लगभग साफ

सीजी भास्कर, 27 मई। कर्नाटक की राजनीति में…

पूर्व केरल CM के परिवार पर ED शिकंजा, समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन

केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के समर्थकों…

शराब दुकान के बाहर युवक की बेरहमी से पिटाई, VIDEO वायरल

कोरबा में शराब दुकान के बाहर 24 मई…

You Might Also Like

Marijuana Transport Arrested
अपराधछत्तीसगढ़

Marijuana Transport Arrested : मोटरसाइकिल से गांजा ले जाते दबोचा गया तस्कर, महाराष्ट्र से गांव ला रहा था मादक पदार्थ

13/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

असीम कृपा फांउडेशन के डायरेक्टर ने महिला से की धोखाधड़ी, गिरफ्तार…

22/05/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

भीख मांगने वाली महिला का 2 सौ रुपए लेने वाला आरक्षक सस्पेंड

08/11/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रायपुर में धर्मांतरण को लेकर फिर तनाव: मसीही समुदाय पर आरोप, 3 लोग पुलिस हिरासत में

10/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?