CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Meta Child Safety Ads : बच्चों से जुड़े अश्लील विज्ञापन मामले में Meta पर सरकार सख्त

Meta Child Safety Ads : बच्चों से जुड़े अश्लील विज्ञापन मामले में Meta पर सरकार सख्त

By Newsdesk Admin
09/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। बच्चों से जुड़े कथित अश्लील विज्ञापनों के मामले में केंद्र सरकार ने Meta से जवाब मांगा है। सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन ने कहा है कि कंपनी के औपचारिक जवाब का इंतजार किया जा रहा है। जवाब मिलने के बाद ही सरकार आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगी। इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने Meta को नोटिस जारी कर Instagram पर बाल यौन शोषण एवं दुरुपयोग सामग्री (CSEAM) से जुड़े विज्ञापनों और कंटेंट को हटाने के निर्देश दिए थे। (Meta Child Safety Ads)

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी अधिकारियों को इस मामले में Meta से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए थे। नोटिस जारी होने के बाद Meta ने एक ब्लॉग के माध्यम से दावा किया कि उसने अपने विभिन्न प्लेटफॉर्म से आपत्तिजनक कंटेंट हटाया है और इस तरह की सामग्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Meta ने अपने बयान में कहा कि बच्चों से जुड़ा यौन शोषण एक गंभीर अपराध है और कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसे मामलों को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कंपनी के अनुसार विज्ञापनों की निगरानी के लिए ऑटोमेटेड सिस्टम और मानव समीक्षा दोनों का उपयोग किया जाता है, हालांकि उसने यह भी स्वीकार किया कि कोई भी प्रणाली हर उल्लंघन की पहचान करने में पूरी तरह सक्षम नहीं होती।

यह मामला (Meta Child Safety Ads) उस समय सामने आया जब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि Instagram पर कुछ पेड विज्ञापनों में बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इन विज्ञापनों में दिए गए लिंक कथित तौर पर Telegram चैनलों तक पहुंचाते थे, जहां बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री बेचे जाने का आरोप लगाया गया।

Meta का कहना है कि पिछले वर्ष दुनिया भर में 40 लाख से अधिक संदिग्ध अकाउंट और बच्चों से जुड़े 3.6 करोड़ से ज्यादा आपत्तिजनक कंटेंट हटाए गए। कंपनी के अनुसार भारत में भी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित निगरानी के जरिए पिछले छह महीनों में बच्चों के शोषण से जुड़े संदिग्ध लिंक साझा करने वाले करीब 1.60 लाख अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि Meta के आधिकारिक जवाब की समीक्षा के बाद ही इस पूरे मामले (Meta Child Safety Ads) में आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई का फैसला किया जाएगा।

Kopra Reservoir Ramsar Site  : पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता का राष्ट्रीय मॉडल बना कोपरा जलाशय
Starlink India Launch: सैटेलाइट इंटरनेट का इंतज़ार लंबा क्यों, सरकार की शर्तों में उलझी एलन मस्क की योजना
WhatsApp का कमाल! अब AI बताएगा अनरीड मैसेज का सार, घंटों की चैटिंग मिनटों में होगी खत्म!
Google Maps New Update : Google Maps में अब हिंदी सपोर्ट के साथ मिलेगा बेहतर नेविगेशन
Twitter Down : दुनियाभर में फिर डाउन हुआ एलन मस्क का ‘X, एक दिन में तीसरी बार आई दिक्कत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shraddh Tarpan
Shraddh Tarpan :  रायपुर में 10 अक्टूबर को होगा सामूहिक श्राद्ध-तर्पण, सुबह 9 बजे से शुरू होगा आयोजन

को पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर सामूहिक…

Government School
Government School :  रायगढ़ के सरकारी स्कूल में बच्चों से लगवाई झाड़ू, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के निर्देश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल…

Heroin Smuggling
Heroin Smuggling :  पावर हाउस ब्रिज के पास चिट्टा बेचता पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, 1.76 लाख की हेरोइन जब्त

एसीसीयू की संयुक्त टीम ने पावर हाउस क्षेत्र…

Elephant Attack
Elephant Attack : कोरबा में 52 हाथियों का उत्पात, स्कूल हॉस्टल की दीवार तोड़ी, 160 बच्चे दहशत में

कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में 52 हाथियों…

Bhilai Theft Case
Bhilai Theft Case :  पड़ोस के घरों में सेंध लगाकर छज्जे में छिपाए थे जेवर, आरोपी गिरफ्तार

पारा में बंद मकानों से सोने-चांदी के जेवरात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?