CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mi Vs Csk : हार्दिक-दुबे का ‘दोहरा शतक’, धोनी-रोहित का कीर्तिमान, आज बनेगा ये 5 महारिकॉर्ड

Mi Vs Csk : हार्दिक-दुबे का ‘दोहरा शतक’, धोनी-रोहित का कीर्तिमान, आज बनेगा ये 5 महारिकॉर्ड

By Newsdesk Admin
20/04/2025
Share
Mi Vs Csk
Mi Vs Csk

सीजी भास्कर, 20 अप्रैल : आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस (Mi Vs Csk) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमों के बीच होने वाली इस भिड़ंत पर सभी फैंस की नजरें टिकी हैं। लेकिन इस मैच के रोमांच से ज्यादा, लोग उन कई कीर्तिमानों पर ध्यान देंगे जो इस दौरान बन सकते हैं। आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में जो इस मैच में बन सकते हैं।

इस सीजन में रोहित शर्मा का बल्ला कुछ खास नहीं चला है। लेकिन अगर वह इस मैच में 60 रन बनाते हैं, तो वह शिखर धवन को पीछे छोड़कर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। रोहित ने अब तक 258 पारियों में 6710 रन बनाए हैं, जबकि धवन ने 221 पारियों में 6769 रन बनाए हैं। वहीं, विराट का आंकड़ा 8000 से अधिक रनों का है।

यदि इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से 4 छक्के लगते हैं, तो वह अपने टी20 करियर में 350 छक्के पूरे कर लेंगे। धोनी ने अब तक 398 टी20 मैचों में 346 छक्के और 527 चौके लगाए हैं।

मुंबई इंडियंस (Mi Vs Csk) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह यदि इस मैच में 3 विकेट लेते हैं, तो वह लसिथ मलिंगा की बराबरी कर लेंगे। मलिंगा ने आईपीएल में 170 विकेट लिए हैं, जबकि बुमराह ने 136 मैचों में 167 विकेट हासिल किए हैं।

इस मैच में सीएसके (Mi Vs Csk) के बल्लेबाज शिवम दुबे यदि 4 छक्के लगाते हैं, तो वह अपने टी20 करियर में 200 छक्के पूरे कर लेंगे। दुबे ने अब तक अपने टी20 करियर में 196 छक्के और 203 चौके लगाए हैं।

वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या यदि इस मुकाबले में 2 चौके और लगाते हैं, तो वह आईपीएल में अपने चौकों का दोहरा शतक पूरा कर लेंगे। पंड्या ने अब तक 143 आईपीएल मैचों में 198 चौके और 142 छक्के लगाए हैं।

Anil Kumble Birthday 2025 : पाकिस्तान पर टूटा कहर, टूटे जबड़े से खेला मैच… इंडियन ‘जंबो’ ने बनाए ऐसे रिकॉर्ड जो तोड़ना नामुमकिन!
IPL Playoffs Scenario : रोचक हुई प्लेऑफ की जंग… अब 8 टीमें रेस में, नई टीम जीत सकती है खिताब
IND A vs BAN A Semifinal :  फाइनल में पहुंची बांग्लादेश, सुपर ओवर में भारत ने किया हार का सामना
कोलकाता से छिनी फाइनल की मेजबानी, अब इस स्टेडियम में होगा आईपीएल का खिताबी मुकाबला
IPL 2025 : Ceasefire के बाद दोबारा होगी IPL की शुरुआत! BCCI फिक्स्चर को अंतिम रूप देने के लिए कर रही मीटिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bloody clash over old enmity in Bilaspur : पिकअप से 2 युवकों को कुचलने की कोशिश

Bloody clash over old enmity in Bilaspur

Congress Protests Demolition : रायपुर विधायक कॉलोनी के लिए गरीबों के घर तोड़ने पर भड़की कांग्रेस

Congress Protests Demolition

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

Rajnandgaon land fraud : सस्ती जमीन का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी

Rajnandgaon land fraud

Rajnandgaon coaching centre safety check : फायर सेफ्टी समेत सुरक्षा मानकों की जांच

Rajnandgaon coaching centre safety check

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?