सीजी भास्कर, 1 मार्च। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त हमलों को लेकर नया वीडियो (Middle East Conflict) सामने आया है। United States Central Command (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कथित एयरस्ट्राइक का फुटेज साझा किया है। पोस्ट में कहा गया है कि “ईरानी सरकार को पहले ही चेतावनी दी गई थी और निर्देशानुसार तेज व निर्णायक कार्रवाई की जा रही है।”
तेहरान में ताबड़तोड़ हमले
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलों में ईरान की सैन्य और रणनीतिक स्थापनाओं को निशाना (Middle East Conflict) बनाया गया। तेहरान में कई स्थानों पर विस्फोट की आवाजें सुनी गईं। इससे पहले ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। ईरानी सरकारी एजेंसी IRNA के अनुसार, हालिया हमलों में सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुल रहीम मूसावी और रक्षा मंत्री अजीज नासिरज़ादेह भी मारे गए हैं।
ईरान की जवाबी कार्रवाई
हमलों के बाद ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई तेज कर दी। कतर, कुवैत, बहरीन और यूएई में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के दावे सामने आए हैं। दुबई और अबू धाबी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया और कुछ उड़ानें रद्द की गईं।
ट्रंप की चेतावनी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमले (Middle East Conflict) जारी रहे तो “और भी कड़ा जवाब” दिया जाएगा। इसके बाद तेहरान में फिर धमाकों की खबरें आईं।
क्षेत्र में बढ़ता संकट
लगातार हो रही सैन्य कार्रवाई से पूरे मिडिल ईस्ट में अस्थिरता बढ़ गई है। कई देशों ने अपने एयरस्पेस पर प्रतिबंध लगाए हैं और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय हालात पर नजर बनाए हुए है, क्योंकि संघर्ष के और विस्तार की आशंका जताई जा रही है।






