CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mining Officer Suspended : रेत खदान में युवक पर चली गोली, टीआई के बाद अब खनिज अधिकारी भी निपट गए

Mining Officer Suspended : रेत खदान में युवक पर चली गोली, टीआई के बाद अब खनिज अधिकारी भी निपट गए

By Newsdesk Admin 15/06/2025
Share
Mining Officer Suspended
Mining Officer Suspended

सीजी भास्कर, 15 जून : राज्य सरकार ने राजनांदगांव जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण न करने और संबंधित प्रकरणों में समुचित कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण खनिज साधन विभाग द्वारा जिला राजनांदगांव में पदस्थ खनि अधिकारी प्रवीण चन्द्राकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Mining Officer Suspended) कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, रायपुर नियत किया गया है।

बता दें कि राजनांदगांव के मोहड़ रेत खदान में बीते बुधवार को मोहड़ गांव की नदी में अवैध रेत खनन रोकने गए लोगों का माफिया के गुर्गों के साथ विवाद हो गया। जब ग्रामीण वहां पहुंचे, तो एक कार से उतरे 7-8 लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान गुर्गों ने देसी कट्टे से 4-5 राउंड फायरिंग की। जिसमें एक गोली रोशन ठाकुर के सिर को छूकर गोली निकल गई। वहीं रेत माफिया के गुर्गों ने जितेंद्र साहू और ओमप्रकाश साहू की पिटाई भी की। मारपीट के बाद आरोपियों ने लगभग 6 राउंड फायरिंग की थी। इस घटना के दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने खदान में बनाए जा रहे रैम्प पर खड़ी जेसीबी मशीन को नुकसान पहुंचाया था।

हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान में लिया (Mining Officer Suspended)

रेत खदान में ग्रामीणों पर गोली चलने की घटना को बिलासपुर हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान में लेकर छत्तीसगढ़ के डीजीपी के साथ साथ राज्य सरकार को भी जमकर फटकार लगाई थी। इसके बाद डीजीपी अरूण देव गौतम शनिवार को राजनांदगांव में डेरा डाले हुए थे।

इस दौरान एसपी से लेकर टीआई तक को फटकारा, साथ ही सोमनी थाने के प्रभारी सत्यनारायण देवांगन को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में टीआई देवांगन की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर कार्रवाई होने की बात कही गई। वहीं आज खनिज अधिकारी को सस्पेंड (Mining Officer Suspended) कर दिया गया।

You Might Also Like

Sarangarh Bike Accident : होली की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

Mungeli Robbery Attempt Case: 24 घंटे में लूट और हत्या के प्रयास का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Cardiac ICU AC Failure: भीषण गर्मी में एसी बंद, मरीज और परिजन पंखों के सहारे

Government Recruitment Data Privacy: आत्मानंद स्कूलों की भर्ती में गूगल फॉर्म से आवेदन, डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल

Ambedkar Hospital Raipur Emergency : होली पर अलर्ट मोड में अम्बेडकर अस्पताल, 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

Newsdesk Admin 15/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sarangarh Bike Accident : होली की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

सीजी भास्कर, 3 मार्च। छत्तीसगढ़ के Sarangarh जिले…

Mungeli Robbery Attempt Case: 24 घंटे में लूट और हत्या के प्रयास का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली पुलिस ने रास्ता रोककर लूट और हत्या…

Cardiac ICU AC Failure: भीषण गर्मी में एसी बंद, मरीज और परिजन पंखों के सहारे

राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल स्थित एडवांस कार्डियक…

Government Recruitment Data Privacy: आत्मानंद स्कूलों की भर्ती में गूगल फॉर्म से आवेदन, डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल

रायपुर जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम…

Ambedkar Hospital Raipur Emergency : होली पर अलर्ट मोड में अम्बेडकर अस्पताल, 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

सीजी भास्कर, 3 मार्च। होली पर्व के मद्देनजर…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Sarangarh Bike Accident : होली की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

03/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Mungeli Robbery Attempt Case: 24 घंटे में लूट और हत्या के प्रयास का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

03/03/2026
छत्तीसगढ़

Cardiac ICU AC Failure: भीषण गर्मी में एसी बंद, मरीज और परिजन पंखों के सहारे

03/03/2026
छत्तीसगढ़

Government Recruitment Data Privacy: आत्मानंद स्कूलों की भर्ती में गूगल फॉर्म से आवेदन, डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल

03/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?