CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रत्नावली के नेतृत्व में “जनसेवा दिवस” के रूप में मनाया जाएगा मंत्री दयालदास का जन्मदिन, पूरे राज्य में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविरों का होगा आयोजन

रत्नावली के नेतृत्व में “जनसेवा दिवस” के रूप में मनाया जाएगा मंत्री दयालदास का जन्मदिन, पूरे राज्य में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविरों का होगा आयोजन

By Newsdesk Admin
30/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 30 जून। छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल का जन्मदिन 1 जुलाई को है। इस मौके को खास बनाने के लिए भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने व्यापक तैयारी कर रखी है।आपको बता दें कि रत्नावली के नेतृत्व में श्री बघेल के जन्मदिन को जनसेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पूरे राज्य में सुश्री कौशल के सहयोगी स्वास्थ्य शिविर, औषधि वितरण, रक्तदान शिविर, बच्चों को स्टेशनरी वितरण, वृद्धाश्रम में बुजुर्गो की सेवा, मरीजों को फल वितरण,भंडारा जैसे जनसेवा के कार्य किए जाएंगे।

रत्नावली कौशल ने “छत्तीसगढ़ भास्कर” को बताया कि मंत्री दयालदास जी के जन्मदिन को राज्यव्यापी बनाने की तैयारी है। ऐसा करके रत्नावली कौशल एक नया इतिहास रचने जा रही हैं।

गौरतलब हो कि रत्नावली कौशल को मंत्री दयाल दास बघेल का अनन्य समर्थक माना जाता है। वे श्री बघेल के कार्यों से बेहद प्रभावित हैं और उनके जन्मदिन पर 1 जुलाई पर एक मिसाल कायम करने जा रही हैं।रत्नावली कौशल की टीम ने बताया कि भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने जा रही हैं। इसके लिए उन्होंने विभिन्न जिलों में कार्यरत अपने सहयोगियों की मदद से व्यापक तैयारियों में पखवाड़े भर पहले से जुटी हुई हैं। रत्नावली कौशल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में उनसे जुड़े कार्यकर्त्ताओं ने दयाल दास बघेल के जन्मोत्सव को बेहद खास बनाने के लिए जन्मदिन को जनसेवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।

सुश्री कौशल द्वारा पूरे राज्य में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर लगाकर एवं जनसेवा के कार्य कर मंत्री दयाल दास बघेल का जन्मदिन मनाया जाएगा। सतनामी समाज के पवित्र जैतखाम और बाबा गुरु घासीदास की पूजा अर्चना के साथ पूरे राज्य में एकसाथ जनसेवा के कार्यों की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान उनके साथ सतनामी समाज के सैकड़ों लोगों के आलावा दीगर समाजों के लोग भी अपने अपने इष्ट देव से मंत्री दयाल दास बघेल की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करेंगे ताकि वे सत्य के मार्ग पर चलते हुए जनसेवा करते रहें। इसके बाद रत्नावली कौशल और अन्य लोग विभिन्न मंदिरों, मजारों, चर्च, गुरुद्वारा में जाकर मंत्री दयाल दास बघेल के जीवन में खुशहाली की कामना करेंगे।

रत्नावली कौशल द्वारा गरीब और होनहार विद्यार्थियों को पेन, कॉपियां, किताबें, कपड़े, गरीबों को अन्न आदि का वितरण किया जाएगा। अस्पतालों में मरीजों से भेंटकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जाएगी। रत्नावली कौशल के मार्गदर्शन में राज्य के रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, मुंगेली, कवर्धा, खैरागढ़, चौकी, मोहला, मानपुर, बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग सहित अधिकांश जिलों में स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार व रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। शिविरों में रोगग्रस्त लोगों का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टर्स से कराने की योजना है और इसके लिए डॉक्टर्स से समय ले लिया गया है। मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी प्रदान की जाएंगी।

रक्तदान शिविरों में सैकड़ों यूनिट ब्लड संग्रहित कर प्रदेश के बड़े अस्पतालों को भेंट किया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर आपात स्थिति वाले मरीजों को नया जीवन मिल सके। इसके अलावा रत्नावली कौशल और अन्य महिलाएं वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों को मिठाई, वस्त्र आदि भेंटकर उनके साथ समय व्यतीत करेंगी। अनाथ आश्रमों व महिला आश्रमों में भी बेसहारा बच्चों व महिलाओं को जीवनोपयोगी वस्तुएं भेंट करने की योजना है। प्रदेश के अन्य जिलों में पुण्य के ऐसे कार्यों को रत्नावली कौशल के सहयोगी अंजाम देंगे। रत्नावली कौशल का कहना कि मंत्री दयाल दास बघेल के इस बार का जन्मदिन बेहद खास होगा।

उन्होंने बताया कि मैं अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मंत्री दयाल दास बघेल के जन्मदिन को पूरे छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए प्रयासरत हूं। दूर दराज के जिलों के जो लोग दयाल दास बघेल की जन्मतिथि से अनजान हैं, उन्हें भी पता चल जाएगा कि आज श्री बघेल का जन्मदिन है। भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा कि दयाल दास बघेल ने अपने सेवा भाव परोपकारी कार्यों से सबका दिल जीत लिया है। वे सही मायने में बाबा गुरु घासीदासजी के आदर्शो और सिद्धांतों पर चलते हुए निस्वार्थ भाव से जनहित के कार्यों को अंजाम देते आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश की राजनीति में सनसनी, एक नेता का अश्लील वीडियो वायरल, क्या है सच?
नैनीताल में दुर्ग के एयरफोर्स जवान की डूबने से मौत: कलसा नदी में बहे, दो साल पहले हुई थी भर्ती..
मकान पर चला बुलडोजर:सरगुजा में प्रशासन-पुलिस ने कसा शिकंजा, अंबिकापुर में भी अवैध निर्माण की जांच..
जाम ले गया जान… ट्रैफिक में ऐसे फंसी गाड़ी, दर्द से तड़पते रहे दो मरीज, तोड़ा दम
मुंबई में ‘मराठी न बोलने’ पर दुकानदार की पिटाई का वीडियो वायरल, नितेश राणे ने ठाकरे बंधुओं को दी चुनौती

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Strike
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की समस्याओं के साथ वेतन विसंगति और प्रमोशन का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh Patwari Strike : संघ ने स्पष्ट किया…

Sugar Price Hike Before Diwali
Sugar Price Hike Before Diwali : सिर्फ 6 दिन में 17% उछले चीनी के भाव, अब क्या करेगी सरकार?

Sugar Price Hike Before Diwali : अब सबसे…

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?