CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मंत्री विधायक बोले- वाणी में रखना चाहिए संयम, दूसरे दिन भी नहीं आए सिंधिया, भाजपा प्रशिक्षण वर्ग शुरु

मंत्री विधायक बोले- वाणी में रखना चाहिए संयम, दूसरे दिन भी नहीं आए सिंधिया, भाजपा प्रशिक्षण वर्ग शुरु

By Newsdesk Admin 16/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 जून |

Contents
‘प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की कार्यशैली में नए नहीं’ट्रैक सूट पर नजर आए मंत्री, सांसद और विधायकउप मुख्यमंत्री के सामने ही भिड़ गए दो पुलिस अधिकारीदोनों को समझा कर अलग किया गयाजनसंघ से लेकर भाजपा की संघर्ष यात्रा की लगाई प्रदर्शनी

भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन रविवार को पचमढ़ी में योग अभ्यास के साथ मंत्री, सांसद, विधायकों की सुबह हुई। एक घंटा योग अभ्यास के बाद बाहर आए विधायक अशीष दुबे ने कहा कि एक अच्छे कार्यकर्ता के रूप में जनता के सामने अपनी तस्वीर रख सकें, इसके लिए हमें अपनी वाणी में संयम रखना चाहिए।

‘प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की कार्यशैली में नए नहीं’

विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की कार्यशैली में नए नहीं है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को अपडेट और तरोताजा रखती है ताकि वे बेहतर ढंग से लोक कल्याण के कार्य करें। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं रोजाना योग करता हूं। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा वर्ग में नई-नई चीज सीखने को मिल रही है। अमित शाह ने कहा था कि हमें विद्यार्थी बनकर सीखना चाहिए, सीखने की कोई उम्र नहीं होती।

ट्रैक सूट पर नजर आए मंत्री, सांसद और विधायक

भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में 6.30 बजे दोनों उप मुख्यमंत्री, सभी मंत्री, सांसद, विधायक पहुंच गए थे। ट्रैक सूट, हाफ पेंट और टी शर्ट पहने सांसद विधायकों ने योग प्राणायाम के साथ जमकर पसीना बहाया। इस दौरान सतना जिले की रामपुर बघेलान विधानसभा सीट से विधायक विक्रम सिंह विक्की दौड़ते हुए प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे। हालांकि प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं पहुंचे।

उप मुख्यमंत्री के सामने ही भिड़ गए दो पुलिस अधिकारी

भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में अनुशासन का पाठ पढ़ाया जा रहा है तो वहीं वर्ग के बाहर दो पुलिस अधिकारी अनुशासनहीनता करते नजर आए। सागर से पचमढ़ी में ड्यूटी पर आए एसआइ कमल किशोर मौर्य ने कैप (टोपी) नहीं लगाई थी। इस पर होशंगाबाद एडिशनल एसपी आशुतोष मिश्रा ने उन्हें फटकारते हुए साला कह दिया। इस पर मौर्य भड़क गए और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। यह विवाद उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के सामने हुआ। इस दौरान अन्य सांसद विधायक भी मौजूद थे।

दोनों को समझा कर अलग किया गया

बाद में दोनों को समझा कर अलग किया गया। मौर्य ने कहा कि सोने-खाने की कोई व्यवस्था नहीं है। रात भर नींद नहीं आई, सुबह जल्दी ड्यूटी पर आना था, इसलिए कैप पहनना भूल गया। मैंने इसके लिए माफी भी मांगी लेकिन मुझे साला बोला, अपशब्द कहे।

जनसंघ से लेकर भाजपा की संघर्ष यात्रा की लगाई प्रदर्शनी

जनसंघ से लेकर अब तक की भाजपा की विकास और संघर्ष यात्रा की प्रदर्शनी लगाई गई। यह प्रदर्शनी प्रशिक्षण वर्ग के सभागार के समीप ही लगाई गई है। प्रदर्शनी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी, दीनदयाल उपाध्याय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और पार्टी पदाधिकारी की जीवन गाथा के संघर्ष को बताया गया है। इसमें ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लघु फिल्म का भी प्रसारण किया गया।

You Might Also Like

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

Raipur Municipal Budget 2026: बजट से पहले निगम में सियासी संग्राम, ‘वादा तेरा वादा’ से गूंजा सदन

Newsdesk Admin 16/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Middle East War Statement : जम्मू-कश्मीर की पूर्व…

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Durg Fire Incident : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

Apple 2026 Launch: टेक वर्ल्ड में हलचल, 11 नए प्रोडक्ट्स से मार्केट पर बड़ा दांव

सीजी भास्कर 30 मार्च टेक दिग्गज Apple इस…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

राजधानी Raipur की सड़कों पर रविवार रात पुलिस…

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

महाराष्ट्र के Gondia रेलवे स्टेशन पर लंबे समय…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?