सीजी भास्कर, 17 मई। कूलर से करंट लगने पर एक नाबालिग की मौत हो गई। खैरागढ़ जिले में कोड़ेनवागांव में गुलाब चंद यदु (16) अपने घर के पास स्थित खटाल में पशुओं को चारा डाल रहा था। वहीं पर कूलर लगा हुआ था। अचानक करंट दौड़ने से वह उसकी चपेट में आ गया।
परिजनों के मुताबिक, कूलर को छूते ही उसे तेज करंट लगा और वह वहीं गिर पड़ा। जिसके बाद तुरंत उसे सिविल अस्पताल खैरागढ़ ले गए। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
गुलाब चंद इसी साल 11वीं कक्षा पास कर भैयाटोला हाईस्कूल में पढ़ाई कर रहा था। वह पढ़ाई के साथ घर के कामों में भी मदद करता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।