CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Miracle-Miracle: 4 दिन, 23 घंटे और 34 मिनट बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स, म्यांमार भूकंप के बाद करिश्मा!

Miracle-Miracle: 4 दिन, 23 घंटे और 34 मिनट बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स, म्यांमार भूकंप के बाद करिश्मा!

By Newsdesk Admin 02/04/2025
Share

म्यांमार , 02 अप्रैल 2025 :

Myanmar Earthquake Latest Update: म्यांमार के नेपीडॉ में बुधवार को एक ढही हुई होटल की इमारत के मलबे से 26 साल के एक होटल कर्मचारी को बचा लिया गया. राज्य प्रशासन परिषद की सूचना टीम के मुताबिक, देश में आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के पांच दिन बाद व्यक्ति को बचाया गया.

मलबे में अभी भी फंसे हुए हैं लोग

सूचना टीम ने बताया कि मलबे में दो लोग फंसे हुए थे. म्यांमार अग्निशमन सेवा विभाग और तुर्की की बचाव टीमों ने एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. होटल में अभियान मंगलवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3:00 बजे शुरू हुआ और बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 00:30 बजे व्यक्ति को बचा लिया गया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फंसे हुए बाकी लोगों को खोजने और बचाने के प्रयास जारी हैं.

भूकंप के कारण हजारों लोगों की मौत

भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,719 हो गई, लगभग 4,521 लोग घायल हुए और 441 अभी भी लापता हैं. प्रधानमंत्री मिन आंग ह्लाइंग ने यह जानकारी दी. इस बीच, म्यांमार के जुंटा के प्रमुख आंग ह्लाइंग ने जातीय सशस्त्र संगठनों (ईएओ) के युद्ध विराम प्रस्तावों को खारिज कर दिया और सैन्य अभियान जारी रखने की घोषणा की. ह्लाइंग ने मंगलवार को कहा, “कुछ जातीय सशस्त्र समूह अभी सक्रिय रूप से लड़ाई में शामिल नहीं हो रहे, लेकिन वे हमलों की तैयारी के लिए इकट्ठा हो रहे हैं और प्रशिक्षण ले रहे हैं. चूंकि यह आक्रामकता का एक रूप है, इसलिए सेना जरूरी रक्षा अभियान जारी रखेगी.”

और ज्यादा जटिल हो गई मानवीय प्रतिक्रिया

म्यांमार नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे वक्त में जब वैश्विक ध्यान भूकंप के विनाश और मानवीय सहायता भेजने पर केंद्रित है, म्यांमार की सेना ने देश भर में प्रतिरोधी समूहों के खिलाफ अपने हमले जारी रखे हैं. हमलों पर चिंता जताते हुए, अमेरिका स्थित एडवोकेसी ग्रुप ह्यूमन राइट्स वॉच ने मंगलवार को कहा कि म्यांमार की सैन्य सरकार को भूकंप पीड़ितों के लिए मानवीय सहायता तक तत्काल, निर्बाध पहुंच की अनुमति देनी चाहिए और आपातकालीन प्रतिक्रिया में बाधा डालने वाले प्रतिबंधों को हटाना चाहिए.

वकालत समूह के अनुसार, 28 मार्च को क्षेत्र में आए भूकंप के बाद से, सेना ने हवाई हमले किए और गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में इंटरनेट की पहुंच सीमित कर दी, जिससे मानवीय प्रतिक्रिया और ज्यादा जटिल हो गई.

You Might Also Like

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

Durg Opium Smuggling Case : दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, होटल-ढाबों से चल रहा था खेल, 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

Newsdesk Admin 02/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Heavy Vehicle Ban Raipur
Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

सीजी भास्कर, 20 मार्च। रायपुर शहर की सड़कों…

Sajag Korba Satark Korba : ‘सजग कोरबा’ में पुलिस की चौपाल: बस्तीवासियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, अवैध कारोबार से दूरी का संकल्प

सीजी भास्कर, 19 मार्च। जिले में कानून-व्यवस्था को…

Deepak Baij Statement Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बनेगी आदिवासी सलाहकार परिषद, दीपक बैज का ऐलान, कानून व्यवस्था और बिलों पर सरकार को घेरा

सीजी भास्कर, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के…

Chhattisgarh Assembly Crime Data : विधानसभा में उजागर हुआ रायपुर संभाग का क्राइम ग्राफ, 3 साल में 510 मर्डर, 1885 रेप केस ने बढ़ाई चिंता

सीजी भास्कर, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट…

Gondia Mega Block Trains List : 20 दिन का रेल ब्लॉक, छत्तीसगढ़ रूट की 10 ट्रेनें रद्द, 2 बीच में ही होंगी खत्म, सफर से पहले जरूर चेक करें

सीजी भास्कर, 19 मार्च। अगर आप अप्रैल में…

You Might Also Like

Heavy Vehicle Ban Raipur
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

20/03/2026
MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh
देश-दुनिया

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

19/03/2026
देश-दुनिया

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

19/03/2026
Fitment Factor 3 Demand
देश-दुनिया

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

18/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?