CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 2 बार मिसकैरेज, फिर एक साथ 4 बच्चों का जन्म,VIDEO:7वें महीने में जन्में 3 बेटी और 1 बेटा; धमतरी में पहली बार ऐसा हुआ

2 बार मिसकैरेज, फिर एक साथ 4 बच्चों का जन्म,VIDEO:7वें महीने में जन्में 3 बेटी और 1 बेटा; धमतरी में पहली बार ऐसा हुआ

By Newsdesk Admin 19/03/2025
Share

धमतरी , 19 मार्च 2025 :

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पहली बार एक महिला ने 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है। इससे पहले महिला का 2 बार मिसकैरेज (गर्भपात) हो गया था लेकिन 4 साल बाद घर में चार गुना खुशियां आई।

इनका जन्म समय से पहले यानि 7वें महीने में ऑपरेशन से हुआ है, जिन्हें ICU में रखा गया है। रविवार (16 मार्च) को जन्में पहले नंबर की बच्ची का वजन 1.5 kg, दूसरा 1.3 kg, तीसरा 1.1 kg, और चौथे बच्चे का वजन 900 ग्राम है।

4 साल पहले हुई थी शादी

कौहाबाहरा गांव के रहने वाले नंदेश्वरनेताम (30) और लक्ष्मी नेताम (30) की शादी 4 साल पहले हुई थी। दोनों की पढ़ाई भी साथ में हुई और 2020 में अरेंज मैरिज हुई।

बच्चों के पिता नंदेश्वर नेताम ने बताया वह मजदूरी और कृषि कार्य करते हैं और उनकी पत्नी लक्ष्मी नेताम घर में सिलाई कार्य करती है। शुरू में 2 बार तक लगातार मिसकैरेज हो जाता था। लेकिन 4 साल बाद उन्हें संतान की प्राप्ति हुई।

नंदेश्वर नेताम ने कहा कि इस बार की प्रेग्नेंसी में पांचवे महीने में सोनोग्राफी कराए तब पता पता चला कि चार बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि यकीन ही नहीं हो रहा था कि चार बच्चे हुए। इससे परिवार जनों में काफी खुशी है।

4 बच्चे की डिलवरी होना रेयर मामला

बता दें कि धमतरी के निजी नर्सिंग होम अस्पताल में महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। चारों बच्चों को आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर रोशन उपाध्याय ने बताया कि मामला ज्यादा गंभीर होने के कारण परिवार वालों की सहमति से बच्चों को ऑपरेशन कर निकाला गया।

मां और बच्चे दोनों स्वस्थ्य

डॉक्टर उपाध्याय ने बताया कि सामान्य बच्चे करीब 36 हफ्ते नॉर्मल माना जाता है लेकिन इससे पहले 32 हफ्ते में ही महिला ने 4 बच्चो को जन्म दिया है। अभी अस्पताल के शिशु गहन कक्ष (NICU) में बच्चों का इलाज जारी है, दोनों स्वस्थ है।

4 और 5 बच्चा का मामला दुर्लभ

डॉक्टर ने कहा कि आईवीएफ इलाज के बाद 2 से 3 बच्चे एक साथ होते हैं। लेकिन बिना IVF के इस तरह का मामला रेयर होता है। महिला सरकारी अस्पताल से इलाज करवा रही थी। डॉक्टर ने कहा कि 2 से 3 बच्चे तो सामान्य देखे जाते हैं। 4 और 5 बच्चा का मामला दुर्लभ है।

ऑपरेशन में आधे घंटे लगे

डॉक्टर रश्मि उपाध्याय ने बताया कि गर्भवती जब नर्सिंग होम में आई तो बीपी बढ़ा हुआ था और शरीर सूजा हुआ था। ऐसे में जुड़वा बच्चे होने के ज्यादा चांस होते है।

बीपी बढ़ने के कारण 9 महीने रखना मुश्किल था। अगर बच्चे को नहीं निकाला जाता तो मां की जान को खतरा हो सकता था। इसलिए समय से पहले बच्चे को निकलना पड़ा। ऑपरेशन में आधा घंटा लगा। एक के बाद एक बच्चे को निकलते गए।

केरल में है सर्वाधिक बच्चों का रिकार्ड

डॉक्टर ने बताया कि देश के केरल के मल्लपुरम जिले में गोंडीहानी गांव है। वहां पर सर्वाधिक बच्चों का रिकार्ड देखा गया है। लेकिन इससे पहले धमतरी जिले में 2 बार 3 बच्चों के जन्म का रिकार्ड देखा गया है और अब चार बच्चे का रिकॉर्ड बना है।

पहला मामला 2010 का है जहां एक साथ तीन बच्चों ने जन्म लिया था। वही 5 से 6 साल पहले भी एक साथ तीन बच्चों ने जन्म लिया था। इसके बाद जिले में 2025 में पहली बार अब चार बच्चों ने एक साथ जन्म लिया है।

You Might Also Like

Encroachment Issue Assembly: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक ने सरकार को घेरा

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा

Sensex Rally Today: अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के संकेत से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला

Newsdesk Admin 19/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

​Police raid on prostitution den : भिलाई नेहरू नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा

🛑 संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार 🛑 आठ युवतियों…

Encroachment Issue Assembly: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक ने सरकार को घेरा

सीजी भास्कर 10 मार्च छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur…

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

देश के कई राज्यों में इस बार Rajya…

Apple iphone 18e Features
Apple iphone 18e Features : iPhone 18e को लेकर लीक शुरू, टिप्स्टर ने दिया बड़ा संकेत, जानिए क्या मिल सकते हैं नए फीचर्स

सीजी भास्कर, 10 मार्च। एप्पल ने हाल ही…

Apple Success Story: 50 साल बाद भी दुनिया की टॉप टेक कंपनी क्यों है Apple? Tim Cook ने बताया असली फॉर्मूला

सीजी भास्कर 10 मार्च दुनिया की सबसे प्रभावशाली…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राज्य

Encroachment Issue Assembly: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक ने सरकार को घेरा

10/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

10/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

10/03/2026
छत्तीसगढ़बजट

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा

10/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?