CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ट्रेनिंग में बदहाली: कानपुर पुलिस लाइन में महिला सिपाहियों को खुले में खाना पड़ा, शौचालयों की कमी से हाहाकार

ट्रेनिंग में बदहाली: कानपुर पुलिस लाइन में महिला सिपाहियों को खुले में खाना पड़ा, शौचालयों की कमी से हाहाकार

By Newsdesk Admin
20/06/2025
Share

सीजी भास्कर 20 जून उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की व्यवस्थाओं की हकीकत उस वक्त उजागर हो गई, जब कानपुर पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के लिए आईं महिला कॉन्स्टेबल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इन तस्वीरों में कई महिला कॉन्स्टेबल नाले के किनारे और फुटपाथ पर बैठकर खाना खाती नजर आईं. ये सभी हाल ही में भर्ती हुईं उन 2000 कॉन्स्टेबल में शामिल हैं, जिनकी तैनाती कानपुर में की गई है.

इनमें से 380 महिला कॉन्स्टेबलों ने गुरुवार को पुलिस लाइन में रिपोर्ट किया था.हालात यह रहे कि खाने के लिए उचित जगह और व्यवस्था नहीं होने के कारण महिला कॉन्स्टेबलों को खुले में बैठकर भोजन करना पड़ा. खाने के पैकेट एक बैंक द्वारा बांटे गए, लेकिन उनके वितरण के समय बेसिक इंतजामों की भारी कमी देखने को मिली. शौचालयों की कमी, आवासीय अव्यवस्था और बैठने की जगह न होना जैसी समस्याओं के चलते यह मामला चर्चा में आ गया. पुलिस लाइन में करीब 700 कॉन्स्टेबलों को ठहराया गया है, लेकिन वहां केवल 4 टॉयलेट हैं, जिससे महिला सिपाहियों को काफी परेशानी हो रही है.कुछ महिला कॉन्स्टेबलों को ट्रैफिक लाइन और बिठूर स्थित फायर ब्रिगेड की नई बिल्डिंग में ठहराया गया है, जबकि कुछ को आईटीबीपी कैंप में भी रखा गया है.

प्रशासन की ओर से अब व्यवस्था सुधारने की कवायद शुरू की गई है. पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के स्टाफ अफसर राजेश पांडेय ने बताया कि पहले दिन बैंक वाले खाते खोलने आए थे और उन्होंने ही खाना बांटा था. कुछ अव्यवस्था जरूर थी, लेकिन अब हालात सुधार दिए गए हैं.यह पूरी ट्रेनिंग JTC (जॉइनिंग ट्रेनिंग सेंटर) के तहत हो रही है, जो नए सिपाहियों के लिए प्रारंभिक प्रशिक्षण का हिस्सा है.

इसमें उन्हें अनुशासन, कानून, शारीरिक प्रशिक्षण, परेड, अपराध जांच की प्रक्रिया और नैतिक पुलिसिंग जैसी बुनियादी बातें सिखाई जाती हैं. एक महीने की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इन सभी कॉन्स्टेबलों को RTC (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) भेजा जाएगा, जहां इनकी फाइनल ट्रेनिंग होगी. सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो और वीडियो ने जहां पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं.

पड़ोसी अधेड़ की छेड़छाड़ से परेशान युवती ने खुद को लगाई आग, परिजनों ने कहा – “लापरवाह है पुलिस, 4 दिन पहले की थी शिकायत, कुछ नहीं हुआ”
‘हम टैक्स पर सवाल पूछते हैं, आप मुस्कुरा देते हैं’, PM मोदी की तारीफ के बाद शशि थरूर का केंद्र सरकार पर निशाना
Kawardha Conversion Allegation : बीमार बेटे को ठीक करने का दिया झांसा, विरोध पर बढ़ा विवाद
प्रयागराज: फर्जी मुकदमों में फंसे थे 24 सिपाही, डीएम ने कैसे बचाई नौकरी?
BJP surrounds Bhilai Corporation : भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन, पार्षद से छीना माइक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IND vs ENG 2nd T20 : दूसरे टी20 पर भी वरुण देव का साया, ओल्ड ट्रैफर्ड में मौसम बढ़ाएगा श्रेयस की टेंशन!

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :  भारत और इंग्लैंड…

Balod DMF Irregularities : बालोद के हाई स्कूल में अधूरे निर्माण पर जांच के निर्देश

सीजी भास्कर, 04 जुलाई। बालोद जिले के आदिवासी…

Bilaspur Rape Case : शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म का आरोप, आरक्षक गिरफ्तार

Bilaspur Rape Case

Ignite English Medium School : अटैच शिक्षकों की वापसी से इग्नाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई पर संकट, अभिभावकों ने उठाए सवाल

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :  इग्नाइट इंग्लिश मीडियम…

Raipur Fraud Case : जमीन और सरकारी नौकरी का झांसा देकर 7.55 लाख की ठगी

Raipur Fraud Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?