CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mission Amrut 2.0 Chhattisgarh : केंद्र ने छत्तीसगढ़ के काम की सराहना की, जल्द जारी होगी अगली किस्त

Mission Amrut 2.0 Chhattisgarh : केंद्र ने छत्तीसगढ़ के काम की सराहना की, जल्द जारी होगी अगली किस्त

By Newsdesk Admin
20/12/2025
Share
Mission Amrut 2.0 Chhattisgarh
Mission Amrut 2.0 Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 20 दिसम्बर। भोपाल में आयोजित उत्तर-मध्य राज्यों की शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक में केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के मिशन अमृत (Mission Amrut 2.0 Chhattisgarh) कार्यों की जमकर सराहना की और अगली किस्त की राशि जल्द जारी करने का भरोसा दिलाया।

बैठक में उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य में मिशन अमृत 2.0, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और अर्बन मोबिलिटी परियोजनाओं के प्रगति कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने पावर-पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजनाओं के परिणाम, उपलब्धियां और आगामी कार्ययोजना का ब्यौरा दिया।

बैठक में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल के साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के शहरी विकास मंत्री उपस्थित रहे। इस दौरान मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के प्रदर्शन की तुलना अन्य राज्यों से की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन उल्लेखनीय पाया गया।

मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि मार्च-2026 तक मिशन के शेष कार्यों को (Mission Amrut 2.0 Chhattisgarh) के तहत प्रारंभ किया जाएगा और योजनाओं को गति प्रदान की जाएगी। इसी क्रम में बैठक में बताया गया कि राज्य के पास आवंटित अगली किस्त की राशि जल्द जारी की जाएगी, जिससे अधूरे कार्य पूर्ण होने में तेजी आएगी।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स जैसे आकांक्षी शौचालय, कम्पोस्ट प्लांट्स, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी, कंप्रेस्ड बायो-गैस प्लांट्स और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स की विस्तृत समीक्षा हुई।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के तहत स्वीकृत आवासों की स्थिति पर चर्चा की गई। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नए आवासों की स्वीकृति और निर्माण से संबंधित प्रस्तावों पर भी विचार किया गया। केंद्रीय अधिकारियों ने निकायों द्वारा किए जा रहे कार्यों की रफ्तार और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन की भी प्रशंसा की।

बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य द्वारा केंद्र की शहरी योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एसएनए पद्धति से निकायों और हितग्राहियों को राशि जारी करने में छत्तीसगढ़ देश में शीर्ष पर रहा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की नीतियों और टीमवर्क का परिणाम है और आने वाले समय में हम इसी सकारात्मक रफ्तार के साथ आगे बढ़ेंगे।

साव ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने सभी केंद्रीय योजनाओं के तहत राज्य को हरसंभव सहायता जारी रखने का आश्वासन दिया है। बैठक में केंद्रीय संयुक्त सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों की भागीदारी रही। छत्तीसगढ़ सरकार ने भरोसा जताया है कि (Mission Amrut 2.0 Chhattisgarh) के तहत जारी सहयोग से राज्य में शहरी बुनियादी ढांचे का विकास और तेज होगा तथा नागरिकों को बेहतर और स्मार्ट सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Good Governance Festival : सुशासन तिहार बना लोगों की उम्मीदों का मंच, हजारों आवेदनों पर हुई कार्रवाई, गांवों तक पहुंचा प्रशासन
Cow Meat Seizure : छापेमारी में गौ मांस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
Shivnath Diversion Scheme : 114.63 करोड़ रूपए स्वीकृत, 6870 हेक्टेयर में मिलेगा सिंचाई लाभ
हत्या के मामले में सजा काट रहे दुर्ग जेल के दो कैदी फरार, 10-10 हजार का इनाम घोषित
Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested : दुष्कर्म केस में बढ़ता जा रहा घेरा, सौदेबाजी का एक और आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Wife Murder Case : रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Raigarh Wife Murder Case : आरोपी की निशानदेही…

Surajpur Nagar Palika : दो महीने से बैठक नहीं, BJP पार्षदों ने कलेक्टर से मांगा जवाब
Surajpur Nagar Palika : दो महीने से बैठक नहीं, BJP पार्षदों ने कलेक्टर से मांगा जवाब

सूरजपुर नगर पालिका परिषद की बैठक (Surajpur Nagar…

Chhattisgarh Crop Insurance
Chhattisgarh Crop Insurance : फसल बीमा पर सवाल, किसान मना न करें तो खाते से कट जाता है प्रीमियम

Chhattisgarh Crop Insurance : भारतीय किसान संघ के…

Ram Van Gaman Path : 4.50 करोड़ खर्च, फिर भी वीरान; शाम होते ही अंधेरे में डूबती राम प्रतिमा
Ram Van Gaman Path : 4.50 करोड़ खर्च, फिर भी वीरान; शाम होते ही अंधेरे में डूबती राम प्रतिमा

चंपारण में राम वनगमन पथ (Ram Van Gaman…

Digital Crop Survey : दुर्ग में पेड़ पर चढ़कर फसल की फोटो, नई शर्त से बढ़ी मुसीबत
Digital Crop Survey : दुर्ग में पेड़ पर चढ़कर फसल की फोटो, नई शर्त से बढ़ी मुसीबत

दुर्ग में डिजिटल फसल सर्वे (Digital Crop Survey)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?