सीजी भास्कर, 08 फरवरी। महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण को मजबूत करने के उद्देश्य (Mission Shakti Recruitment) से केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले में संविदा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का समय अब सीमित रह गया है।
राजनांदगांव जिले में भारत सरकार की एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति योजना के तहत राज्य स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु एक संविदा पद पर नियुक्ति की जानी है। यह पद जेंडर विशेषज्ञ (अनुसूचित जनजाति) के लिए निर्धारित किया गया है।
इस पद के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 10 फरवरी 2026 की शाम 5.30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम (Mission Shakti Recruitment) अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कलेक्टोरेट परिसर, जिला राजनांदगांव (पिन कोड 491441) में पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विभाग द्वारा बताया गया है कि आवेदन प्रक्रिया, पात्रता शर्तें और अन्य आवश्यक जानकारियां राजनांदगांव जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट एवं कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध (Mission Shakti Recruitment) हैं। आवेदकों को आवेदन से पूर्व सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।




