CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » श्री सिद्ध बाबा बालकनाथजी मंदिर में MLA रिकेश ने अर्पित किया तीन माह का मानदेय, अब लुधियाना से आएगी 6 लाख की रोटी बनाने वाली बड़ी मशीन

श्री सिद्ध बाबा बालकनाथजी मंदिर में MLA रिकेश ने अर्पित किया तीन माह का मानदेय, अब लुधियाना से आएगी 6 लाख की रोटी बनाने वाली बड़ी मशीन

By Newsdesk Admin 23/03/2025
Share

🟧 शांति नगर से मंदिर तक 5 रविवार पद यात्रा कर चुके हैं रिकेश सेन, मंदिर पहुंच कमेटी से अपनी मन्नत पूरी होने की खुशियां की साझा

सीजी भास्कर, 23 मार्च। श्री सिद्ध बाबा बालकनाथजी मन्दिर में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अपने तीन महीने की मानदेय राशि अर्पित की है। श्री सेन द्वारा दी गई लगभग 6 लाख की इस राशि से मंदिर समिति द्वारा लुधियाना से रोटी बनाने की बड़ी मशीन क्रय की जाएगी।

श्री सिद्ध बाबा बालकनाथजी

आपको बता दें कि पार्षद रहते हुए रिकेश सेन ने 2023 के विधानसभा चुनाव के पूर्व बाबा बालकनाथजी से मन्नत मांगी और अपने शांति नगर निवास से लगातार 5 रविवार तक पैदल यात्रा कर वे खुर्सीपार स्थित बालकनाथ मंदिर पहुंचे थे। विधायक बनने के बाद रिकेश ने आज सुबह मंदिर पहुंच पूजा अर्चना की और अपनी मन्नत पूरी होने के बाद आशिर्वाद ग्रहण करते हुए उन्होंने समिति से यह बात बताई और समिति से चर्चा कर रोटी बनाने की मशीन के लिए उन्होंने अपने तीन माह का विधायक मानदेय अर्पित किया है।

गुरूदेव महाराज सेवाराम भगत

आपको बता दें कि 61 वर्ष पूर्व गुरुदेव महाराज सेवाराम भगत द्वारा सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ की प्रतिमा की स्थापना खुर्सीपार में की गई थी। तब से भिलाई दुर्ग रायपुर सहित छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। वर्ष 2022 के मई महीने में सेवाराम भगतजी का निधन हुआ। महाराज सेवाराम भगत ने ही मंदिर की नींव रखी थी। श्री सिद्ध बाबा बालकनाथजी मंदिर में प्रतिवर्ष महायज्ञ एवं विशाल महाभंडारा होता है जिसमें लाखों श्रद्धालु पहुंच कर महाप्रसाद ग्रहण करते हैं। बाबाजी का महायज्ञ एवं महाभंडारा मार्च महीने में लगभग 8 से 10 दिन तक होता है। इस दौरान वाहन रैली, झंडा लेकर प्रभात फेरी, बाबाजी का अभिषेक एवं विशाल भंडारा के आयोजन में देश के भिन्न भिन्न शहरों से श्रद्धालुजन भाग लेते हैं और एक लाख से अधिक लोग महाप्रसाद ग्रहण करते हैं।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि श्री सिद्ध बाबा बालकनाथजी मन्दिर के प्रति भिलाई-दुर्ग के निवासियों की गहरी श्रद्धा है। बाबा बालकनाथ मंदिर की रसोई में 50 हजार से ज्यादा लोगों का भोजन तैयार होता। महिलाएं रोजाना आकर अनाज की साफ-सफाई सहित अन्य कार्य संभालती रही हैं। मंदिर कमेटी श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर में हर वर्ष भक्तों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। खासकर महायज्ञ में शामिल होने छत्तीसगढ़ के शहरों सहित अन्य प्रदेश से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इसलिए समिति से चर्चा कर मैंने तीन माह का अपना मानदेय यहां अर्पित किया है ताकि इस राशि से रोटी बनाने की मशीन स्थापित हो सके। महाभंडारा और रसोई के लिए यह मशीन काफी उपयोगी होगी।

श्री सिद्ध बाबा बालकनाथजी मन्दिर

गौरतलब हो कि रिकेश सेन विधायक बनने के बाद लगातार अपनी मानदेय राशि ईश्वर और जनसेवा में समर्पित करते रहे हैं।

उन्होंने नेहरू नगर गुरूद्वारा को शव फ्रिजर के लिए ई रिक्शा, चैरिटेबल अस्पताल के लिए मार्डन डेंटल चेयर, बैजनाथ धाम झारखंड में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रांगण की गलियों में रबर मैट, बालोद के प्रसिद्ध मां गंगा मैया मंदिर में सोने का टीका तथा सेक्टर-9 भिलाई हनुमान मंदिर में भी सोने का टीका अर्पित किया है। बहुप्रतिक्षित बैकुंठ धाम में उन्होंने अपनी पुस्तैनी जमीन बेंच कर सूर्यकुण्ड तालाब का निर्माण करवाया। जिससे न केवल आसपास के क्षेत्र की रौनक बढ़ी बल्कि यहां का वाटर लेबल बढ़ने से पाईप लाईन बिछा कर लोगों तक घरों तक जल आपूर्ति भी संभव हो सकेगी।

You Might Also Like

SIR Voter List Problem : एसआईआर में नई परेशानी, दस्तावेजों के अभाव में लौटाए जा रहे मतदाता

Swadeshi Sankalp Run : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में दिखा युवाशक्ति का जोश

Narayanpur Women College Suspension : महिला महाविद्यालय के प्राचार्य सहित 6 प्राध्यापक निलंबित

Sansad Sankul Vikas Pariyojana: जनजातीय क्षेत्रों में स्वरोजगार और पलायन रोकने का प्रभावी मॉडल बनेगी सांसद संकुल विकास परियोजना : विष्णु देव साय

Deputy CM Program Disrupted : डिप्टी सीएम का भाषण चल रहा था, तभी मधुमक्खियों ने किया हमला, विवेकानंद उद्यान में मची अफरा-तफरी

Newsdesk Admin 23/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SIR Voter List Problem : एसआईआर में नई परेशानी, दस्तावेजों के अभाव में लौटाए जा रहे मतदाता

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। मतदाता सूची (SIR Voter…

Swadeshi Sankalp Run : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में दिखा युवाशक्ति का जोश

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की 163वीं…

Narayanpur Women College Suspension : महिला महाविद्यालय के प्राचार्य सहित 6 प्राध्यापक निलंबित

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च…

Sansad Sankul Vikas Pariyojana: जनजातीय क्षेत्रों में स्वरोजगार और पलायन रोकने का प्रभावी मॉडल बनेगी सांसद संकुल विकास परियोजना : विष्णु देव साय

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Border 2 : ‘बॉर्डर 2’ का अगला गाना ‘जाते हुए लम्हों’ हुआ रिलीज

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। रिलीज से पहले ही…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

SIR Voter List Problem : एसआईआर में नई परेशानी, दस्तावेजों के अभाव में लौटाए जा रहे मतदाता

12/01/2026
छत्तीसगढ़

Swadeshi Sankalp Run : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में दिखा युवाशक्ति का जोश

12/01/2026
छत्तीसगढ़

Narayanpur Women College Suspension : महिला महाविद्यालय के प्राचार्य सहित 6 प्राध्यापक निलंबित

12/01/2026
छत्तीसगढ़

Sansad Sankul Vikas Pariyojana: जनजातीय क्षेत्रों में स्वरोजगार और पलायन रोकने का प्रभावी मॉडल बनेगी सांसद संकुल विकास परियोजना : विष्णु देव साय

12/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?