CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शासकीय स्कूल छात्रा और NEET क्वालिफायर टि्वंकल को विधायक रिकेश ने भेंट की प्रोत्साहन राशि

शासकीय स्कूल छात्रा और NEET क्वालिफायर टि्वंकल को विधायक रिकेश ने भेंट की प्रोत्साहन राशि

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share

🟠 कहा – शासकीय स्कूलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं, आगे बढ़ाने हर संभव सहयोग करेंगे

सीजी भास्कर, 24 जून। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वैशाली नगर में आज नवप्रवेशित बालिकाओं को तिलक लगा विधायक रिकेश सेन (Mla Rikesh Sen) ने पाठ्य-पुस्तक का वितरण किया।

बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सेन ने कहा कि सभी शासकीय स्कूलों को लगातार डेवलप कर शिक्षण के उपयुक्त संसाधन मुहैया कराना प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार की प्राथमिकता है नतीजतन हर स्कूल कैंपस को बेहतर बनाते हुए प्रैक्टिकल लैब, लायब्रेरी सहित लगातार शिक्षा व्यवस्था को उन्नत बनाने का कार्य हो रहा है।

उन्होंने कहा कि शासकीय स्कूलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। थोड़े से प्रोत्साहन और टीचर्स के उचित मार्गदर्शन में यही बच्चे अपने जिले, प्रदेश और देश का नाम रौशन करने प्रयत्नशील दिखाई पड़ते हैं। इसलिए इनको आगे बढ़ाने में किसी भी तरह का अभाव या अड़चन न हो, यही विधायक के रूप में उनका पहला प्रयास रहा है।

उन्होंने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा और खेल के क्षेत्र में वो सभी नित नये आयाम गढ़ते हुए अपने बेहतर जीवन की आधारशिला अवश्य मजबूत करें।

विधायक ने नव प्रवेशित बालिकाओं को तिलक लगा पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। इस दौरान छात्राओं का मुंह मीठा कराने के बाद विधायक ने शाला की होनहार पूर्व छात्रा टि्वंकल शर्मा को 21 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की।

आपको बता दें कि टि्वंकल ने एनईईटी 2025 (NEET 2025) में 98.52 फीसदी अंक प्राप्त कर 524वीं रेंक हासिल की है।

टि्वंकल ने 10वीं बोर्ड में 96 और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विधायक रिकेश सेन ने टि्वंकल की माता श्रीमती मीतू और पिता दिलीप शर्मा को भी बधाई देते हुए टि्वंकल के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती संगीता बघेल, एसएमडीसी मेंम्बर्स, स्कूल के शिक्षकगण, वार्ड पार्षद सहित बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्राएं मौजूद रहीं।

Trump on Houthis: ‘नरक में भेज रहे हैं…’, हूती विद्रोहियों पर ट्रंप का टूटा कहर, खड़े होकर अटैक की लाइव कवरेज देखते रहे राष्ट्रपति
भारत का पक्ष रखने रूस और स्पेन जा रहे AAP सांसद अशोक मित्तल, बोले- ‘अगर हम युद्ध करना चाहते तो…’
New Financial Rules 2026: 1 अप्रैल से बदली आपकी जेब की गणित, टैक्स राहत के साथ बैंकिंग-टिकट नियम सख्त
बेटी की शादी के दो दिन बाद पिता ने की खुदकुशी, पेड़ से लटकती मिली लाश, कर्ज बनी वजह
Chhattisgarh Assembly Sunday Session : 25 साल में पहली बार रविवार से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Air India Express flight delayed by 10 hours : एयर इंडिया एक्सप्रेस पर यात्रियों का फूटा गुस्सा

सीजी भास्कर, 31 मई। बेंगलुरु से जयपुर जाने…

Youth missing in Gagar river : दूसरे दिन भी जारी सर्च ऑपरेशन

सीजी भास्कर, 31 मई। बलरामपुर। जिले के राजपुर…

Shock to Raipur-Delhi air passengers : 1 जून से एयर इंडिया की दोपहर वाली फ्लाइट बंद, इंडिगो ने भी घटाई उड़ानें

सीजी भास्कर, 31 मई। रायपुर से दिल्ली के…

Funeral protest : धर्मांतरण के आरोप पर अंतिम संस्कार का विरोध, भानुप्रतापपुर के इरागांव में बढ़ा तनाव

सीजी भास्कर, 31 मई। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर…

Young man drowned in Kurud pond : रामसागर तालाब में डूबे राजमिस्त्री का शव 24 घंटे बाद बरामद, नहावन के दौरान हुआ था हादसा

सीजी भास्कर, 31 मई। कुरूद के ऐतिहासिक रामसागर…

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Encounter of Bihar gangsters : 4 गैंगस्टर्स का एनकाउंटर, सरगना रंजन पाठक भी ढेर

23/10/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीतिराज्य

PoK में दहशत : भारत की संभावित कार्रवाई से पहले इमरजेंसी जैसे हालात, मदरसे बंद, सीमा पर पर्यटकों की नो एंट्री

02/05/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

कोरबा जा रही पिकअप नहर में समाई, 5 लोग अब भी लापता; बचाव कार्य जारी…

13/04/2025
छत्तीसगढ़

जमीन विवाद में भाई ने भाई को जिंदा जलाया, मां के सामने हुई दर्दनाक हत्या

23/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?