CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मई दिवस पर हेलमेट बैंक और नि:शुल्क बस सेवा का विधायक रिकेश आज करेंगे शुभारंभ

मई दिवस पर हेलमेट बैंक और नि:शुल्क बस सेवा का विधायक रिकेश आज करेंगे शुभारंभ

By Newsdesk Admin 01/05/2025
Share

कहा – “दोनों सेवाएं सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ता एक और कदम हैं”

सीजी भास्कर, 01 मई। आज वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन वैशाली नगर विधानसभा में हेलमेट बैंक और दिव्यांग वरिष्ठ नागरिक नि:शुल्क बस सेवा का शुभारंभ करेंगे।

आपको बता दें कि हेलमेट न लगाने की वजह से देश भर में दुपहिया सवार लाखों लोग सड़क दुर्घटना में काल का ग्रास बन जाते हैं। सड़क यातायात नियमों के अनुसार दुपहिया वाहन के लिए हेलमेट तथा चार पहिया वाहन के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य किया गया है फिर भी अनेक लोग इन नियमों का पालन नहीं करते।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि अमूमन लोग 8 से 10 हजार का मोबाइल लेकर चलते हैं लेकिन दुर्घटना में जान की रक्षा करने वाला हेलमेट नहीं खरीदते। अनेक लोगों के पास हेलमेट खरीदने रूपये भी नहीं होते, इसे ध्यान रखते हुए उन्होंने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए जनसहयोग से हेलमेट बैंक की प्लानिंग की है जिसका आज शाम 5 बजे जीरो रोड, दिगंबर जैन मंदिर के सामने ज्ञान गंगा में शुभारंभ होगा।

मिली जानकारी के अनुसार हेलमेट लेने के लिए वैशाली नगर विधानसभा रहवासी को आधार कार्ड कापी, वाहन के आरसी की कापी, ड्रायविंग लायसेंस की कापी, एक पासपोर्ट फोटो लेकर स्वयं हेलमेट बैंक आना होगा। यहां उनका पंजीयन कर मात्र 1 रूपये प्रतिदिन किराया पर हेलमेट दिया जाएगा।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि आज ही मई दिवस के अवसर पर सुबह साढ़े 10 बजे से सुपेला चौक पर दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए नि:शुल्क बस सेवा की शुरुआत की जा रही है। यह सेवा कॉम्पोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी), राजनांदगांव के माध्यम से संचालित होगी।

इस सेवा के अंतर्गत, प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और गुरुवार को नि:शुल्क बस दुर्ग-भिलाई से सीआरसी राजनांदगांव तक चलेगी। जिससे हमारे दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक चिकित्सा, पुनर्वास, परामर्श और अन्य आवश्यक सेवाओं का सहज रूप से लाभ उठा सकें।

श्री सेन ने कहा कि यह केवल एक बस या हेलमेट बैंक सेवा नहीं बल्कि एक सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ता एक और कदम है। दोनों ही सेवा यह सुनिश्चित करती है कि हमारे वे साथी जिनके पास सीमित संसाधन हैं, वे भी अब बिना किसी बाधा के आवश्यक स्वास्थ्य और सहायता सेवाओं तक पहुँच सकें और अपने अनमोल जीवन की रक्षा में सदैव तत्पर रहें। हमारे बुजुर्ग, जिन्होंने जीवन भर समाज की सेवा की, और हमारे दिव्यांगजन, जो हमें रोज़ अपनी हिम्मत और आत्मबल से प्रेरित करते हैं। उनके लिए निःशुल्क बस सेवा एक परमार्थ का कदम है।

You Might Also Like

Atmanand School Incident : क्लासरूम में दहशत फैलाने वाला छात्र पकड़ा गया, चाकू बरामद; तीन नाबालिग CWC के सुपुर्द

NCERT Books Mandatory : कक्षा 5वीं–8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य, एनसीईआरटी व राज्य पुस्तकों से ही पढ़ाई के निर्देश

Divisional Employment Fair : 12 फरवरी से युवाओं के लिए खुलेगा मौका, संभागवार रोजगार मेले में होगी सीधी भर्ती

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

Tribal Sports Talent : अबूझमाड़ का गौरव: मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला

Newsdesk Admin 01/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Atmanand School Incident
Atmanand School Incident : क्लासरूम में दहशत फैलाने वाला छात्र पकड़ा गया, चाकू बरामद; तीन नाबालिग CWC के सुपुर्द

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। स्कूल के भीतर हुई…

NCERT Books Mandatory
NCERT Books Mandatory : कक्षा 5वीं–8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य, एनसीईआरटी व राज्य पुस्तकों से ही पढ़ाई के निर्देश

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। कक्षा 5वीं और 8वीं…

Divisional Employment Fair
Divisional Employment Fair : 12 फरवरी से युवाओं के लिए खुलेगा मौका, संभागवार रोजगार मेले में होगी सीधी भर्ती

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। प्रदेश में निजी क्षेत्र…

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

सीजी भास्कर, 07 फरवरी | Amit Shah Chhattisgarh…

Tribal Sports Talent
Tribal Sports Talent : अबूझमाड़ का गौरव: मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल…

You Might Also Like

Atmanand School Incident
अपराधछत्तीसगढ़

Atmanand School Incident : क्लासरूम में दहशत फैलाने वाला छात्र पकड़ा गया, चाकू बरामद; तीन नाबालिग CWC के सुपुर्द

07/02/2026
NCERT Books Mandatory
छत्तीसगढ़शिक्षा

NCERT Books Mandatory : कक्षा 5वीं–8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य, एनसीईआरटी व राज्य पुस्तकों से ही पढ़ाई के निर्देश

07/02/2026
Divisional Employment Fair
छत्तीसगढ़रोजगार

Divisional Employment Fair : 12 फरवरी से युवाओं के लिए खुलेगा मौका, संभागवार रोजगार मेले में होगी सीधी भर्ती

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?