CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्कूटी से पहुंचे विधायक, लोगों से मुलाकात, पूछी समस्याएं, अधिकारियों से की बात

स्कूटी से पहुंचे विधायक, लोगों से मुलाकात, पूछी समस्याएं, अधिकारियों से की बात

By Newsdesk Admin 18/05/2025
Share

🟨 दैनिक सफाई व्यवस्था जांची, खुद चलाने लगे फावड़ा, वार्ड भ्रमण करते हुए खरीदा सब्जी और फल

Contents
जर्जर पानी टंकी के पुनर्निर्माण का बनेगा प्रस्तावबड़े पेड़ों की शीघ्र करें छंटाई, मैदान में डोम शेड और मंचएपीक्योर बार एंड रेस्टारेंट के अवैध कब्जे की शिकायतवार्ड की नियमित सफाई का औचक निरीक्षण, नालियों का मलबा तुरंत उठाने निर्देशलोटस और दीनदयाल कालोनियों के रंगरोगन और सफाई की करी अपीलपाईप लाईन, सम्पत्ति कर शिविर और बारिश पूर्व नहर नाली सफाई
दीनदयाल कालोनी पहुंचे विधायक

सीजी भास्कर, 18 मई। श्रमिक दिवस से लगातार विधायक रिकेश सेन वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में स्कूटी से पहुंच न सिर्फ लोगों से मेल-मिलाप कर उनसे समस्याएं पूछ रहे बल्कि तुरंत समाधान का प्रयास भी कर रहे हैं।

जर्जर पानी टंकी के पुनर्निर्माण का बनेगा प्रस्ताव


आज सुबह लगभग 7 बजे अचानक स्कूटी से दीनदयाल उपाध्याय कालोनी पहुंचे विधायक रिकेश सेन को हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित इस कालोनी के लोगों ने भ्रमण करवाते हुए समस्याएं बताईं।

दीनदयाल कालोनी की पुरानी जर्जर टंकी

इस दौरान कालोनी की जर्जर पानी टंकी का तत्काल निरीक्षण कर उसे दुरूस्त करने और यदि डिस्मेंटल करने लायक हो तो गिरवा कर पुनर्निर्माण का जल्द प्रस्ताव देने श्री सेन ने निगम के जोन अधिकारी को निर्देश दिए।

बड़े पेड़ों की शीघ्र करें छंटाई, मैदान में डोम शेड और मंच


कालोनीवासियों ने बताया कि आस-पास के पेड़ों की वर्षों से छंटाई न होने के कारण आए दिन आंधी-तूफान में विद्युत लाईन प्रभावित होती है। श्री सेन ने एक सप्ताह के भीतर सभी पेड़ों की छंटाई करने के निर्देश दिए। कालोनी के मैदान में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उन्होंने मंच और डोम शेड की घोषणा की।

एपीक्योर बार एंड रेस्टारेंट के अवैध कब्जे की शिकायत


दीनदयाल कालोनी की रोड से लगे एपीक्योर द फेमिली लाउंज द्वारा खाली जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत कालोनीवासियों ने की।

विधायक ने मौके पर पहुंच अधिकारी को फोन पर निर्देशित किया कि एपीक्योर को आबंटित जमीन की जांच कर खाली जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त करवाएं।

कालोनीवासियों ने बताया कि यहां आने वाले लोग उनकी कालोनी के आस पास गाड़ियां पार्क कर देते हैं और आए दिन इस लाउंज में पार्टी होने से काफी शोरगुल बाहर तक होता है।

वार्ड की नियमित सफाई का औचक निरीक्षण, नालियों का मलबा तुरंत उठाने निर्देश


जुनवानी वार्ड की नियमित सफाई व्यवस्था का जायजा भी विधायक ने लिया। इस दौरान क्षेत्र में मच्छर की अधिकता पर रोज शाम को फागिंग मशीन घुमवाने के निर्देश दिए।

नियमित सफाई का औचक निरीक्षण

नालियों से निकला मलबा तत्काल उठाने कहा। शिकायत थी कि मलबा रोज 2 से 4 घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहता है।

लोटस और दीनदयाल कालोनियों के रंगरोगन और सफाई की करी अपील


विधायक रिकेश सेन ने वार्ड निरीक्षण के दौरान दीनदयाल उपाध्याय कालोनी, लोटस कालोनी सहित आस पास की सभी निजी कालोनीवासियों से चर्चा कर बारिश के पहले बिल्डिंग की मजबूती चेक कराने तथा इनके रंगरोगन की अपील करते हुए कहा कि अपनी कालोनी की सफाई और सुरक्षा के प्रति आप सभी हमेशा सजग रहें, साथ ही बगैर पुलिस वेरीफिकेशन किसी बाहर से आए लोगों को किराये पर मकान न देवें।

लोटस कालोनी में पहुंचे विधायक

उन्होंने कहा कि कालोनी और कालोनीवासियों की सुरक्षा के लिए आप लोग हमेशा सजग रहें। कहीं भी अनैतिक, अवैध कारोबार या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी लगे तो तत्काल जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों को जानकारी देवें।

पाईप लाईन, सम्पत्ति कर शिविर और बारिश पूर्व नहर नाली सफाई


विधायक रिकेश सेन ने डीडी कालोनी वासियों को बताया कि पूर्व में पेयजल समस्या दूर करने की मांग पर उन्होंने पहल की है जिसके तहत एक सप्ताह के भीतर कालोनी में पाईप लाईन बिछा कर घर घर कनेक्शन देने का कार्य शुरू हो जाएगा।

वार्ड भ्रमण के दौरान सब्जी और फल खरीदे

अन्य विकास कार्यों के लिए निगम में लंबे समय से सम्पत्ति कर न जमा किए जाने की जानकारी पर उन्होंने कालोनीवासियों से सम्पत्ति कर अवश्य समय पर जमा करने का निवेदन किया। कर जमा करने के लिए कालोनी में शिविर लगाने की मांग पर उन्होंने निगम अधिकारी को जल्द शिविर लगाने के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि बारिश पूर्व सभी नालियों से पानी निकासी व्यवस्थित करें और कालोनी के बाहर छोटी नहर की भी सफाई दुरूस्त कर लें ताकि अनावश्यक कालोनियों में जलभराव की समस्या न हो।

You Might Also Like

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

High Court Verdict Fake Salary Scam: 25 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में सभी आरोपी बरी

Newsdesk Admin 18/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Khelo Masters Games 2026 में Chhattisgarh के खिलाड़ियों…

Jaggi murder case Chhattisgar
Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की सियासत में…

Israel Lebanon conflict
Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

सीजी भास्कर, 31 मार्च। मध्य पूर्व में जारी…

Donald Trump Statement
Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

सीजी भास्कर, 31 मार्च। ईरान को लेकर चल…

Nayanthara Bollywood Debut Success
Nayanthara Bollywood Debut Success : पहले शाहरुख के साथ 1000 करोड़…अब सलमान संग धमाका! कौन है ये साउथ क्वीन?

सीजी भास्कर, 31 मार्च। भारतीय सिनेमा में एक…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

31/03/2026
Jaggi murder case Chhattisgar
छत्तीसगढ़

Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

31/03/2026
Guru Khushwant Saheb statement
छत्तीसगढ़राजनीति

Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात

31/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?