CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पत्नी के नाम पर किसी अन्य महिला के साथ यात्रा कर रहे थे MLA, टीटीई ने पकड़ा तो विधायकजी देने लगे जान से मारने की धमकी

पत्नी के नाम पर किसी अन्य महिला के साथ यात्रा कर रहे थे MLA, टीटीई ने पकड़ा तो विधायकजी देने लगे जान से मारने की धमकी

By Newsdesk Admin
04/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 4 सितंबर। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक द्वारा रेलवे के टीटीई को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामला ट्रेन नंबर 14226 का है, जो कि मालदा से हावड़ा जा रही थी। इस ट्रेन के कोच नंबर सी 1 के 18 नंबर सीट पर नबाग्राम के टीएमसी विधायक कनाई चंद्र मंडल यात्रा कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ एक महिला भी थी, लेकिन उनके पास टिकट नहीं था।

जब टीटीई ने चेकिंग की तो पाया कि टिकट विधायक की पत्नी के नाम पर बुक है, जिनके स्थान पर किसी और महिला के साथ वह यात्रा कर रहे थे। मामले ने जब तूल पकड़ा तो टीएमसी विधायक ने टीटीई को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

दरअसल टीटीई ने विधायक के खिलाफ इसकी लिखित में शिकायत दर्ज कराई है और कहा है कि टीएमसी विधायक कनाई चंद्र मंडल द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कुछ दिनों पहले ही टीटीई ने टीएमसी विधायक को बिना टिकट अपने साथ कुछ लोगों को यात्रा करते पकड़ा था। इसके बाद से ही लगातार इस टीटीई को टीएमसी विधायक द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है । इसे लेकर टीटीई ने लिखित में रेलवे में शिकायत दर्ज कराई है। इस केस में चौंकाने वाली बात यह है कि विधायक की पत्नी के नाम पर टिकट की बुकिंग थी, लेकिन विधायक किसी दूसरी महिला के साथ यात्रा कर रहे थे।

तृणमूल कांग्रेस के नबाग्राम के एमएलए कनाई चंद्र मंडल जो इंटरसिटी डाउन एक्सप्रेस में अपने कुछ समर्थकों के साथ यात्रा कर रहे थे। इस दौरान जांच में टीटीई ने पाया कि विधायक की पत्नी की आयु ज्यादा है, जबकि विधायक के साथ यात्रा कर रही महिला की उम्र कम है। इसके बाद जब टीटीई ने आईडी मांगा तो पता चला कि विधायक की पत्नी की जगह कोई दूसरी महिला यात्रा कर रही है । इस पर टीटीई ने पहले चालान काटा फिर उक्त महिला का टिकट बनाया।

Russia Ukraine War : शांति वार्ता की उम्मीदों को झटका, आमने सामने बातचीत के प्रस्ताव पर रूस का इनकार
Big Break : पुणे में हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत
Bageshwar Dham Yatra : धीरेंद्र शास्त्री संग अनिरुद्धाचार्य झूमे, सड़क पर खाया खाना, बागेश्वर बाबा बोले बच्चियों काली बनो…!
By Election 2025 : चुनाव आयोग ने देश भर की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी की
पंजाब से यूपी में अवैध हथियार लाने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, यूपी STF को बड़ी कामयाबी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Yogi Adityanath Mother Funeral
Yogi Adityanath Mother Funeral : मां की अंतिम विदाई पर भावुक हुए CM योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

Yogi Adityanath Mother Funeral : मां को अंतिम…

Rahul Gandhi Remark
Rahul Gandhi Remark : राहुल गांधी के ‘कम्प्रोमाइज्ड PM’ बयान पर भड़के किरेन रिजिजू, कांग्रेस से पूछे 4 सवाल

Rahul Gandhi Remark : संगठन के महासचिव और…

Korba JB Hotel Gambling Case
Korba JB Hotel Gambling Case : कोरबा के JB होटल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 18,800 रुपए जब्त

Korba JB Hotel Gambling Case : गौरतलब है…

Paddy Crop Loss Compensation Demand
Paddy Crop Loss Compensation Demand : धान नुकसान पर कांग्रेस की मांग, किसानों को ₹65,100 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार: दीपक बैज

Paddy Crop Loss Compensation Demand : खराब मौसम…

Bilaspur Swadeshi Mela
Bilaspur Swadeshi Mela : बिलासपुर में स्वदेशी मेले की शुरुआत, 18 राज्यों के उत्पादों के लगे स्टॉल

Bilaspur Swadeshi Mela : आयोजकों के मुताबिक, मेला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?