CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Modern Education City : प्रदेश के इस जिले में बनेगी 100 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक एजुकेशन सिटी

Modern Education City : प्रदेश के इस जिले में बनेगी 100 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक एजुकेशन सिटी

By Newsdesk Admin 28/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 जून : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में बिलासपुर शहर को एक आधुनिक एजुकेशनल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशानिर्देश पर बिलासपुर में एजुकेशनल सिटी की अवधारणा विकसित की गई है। इस परियोजना के लिए बिलासपुर नगर पालिक निगम की लगभग 13 एकड़ भूमि का उपयोग प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बिलासपुर एजुकेशनल सिटी में नालंदा परिसर की स्थापना की जाएगी, जहां 500 छात्र-छात्राएं एक साथ बैठकर फिजिकल एवं डिजिटल लाइब्रेरी का लाभ ले सकेंगे। इसके साथ ही तीन बहुमंजिला इमारतों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें कुल 48 हॉल सेटअप ( 1 सेटअप में 1 हॉल, 2 कक्ष और 1 टॉयलेट) तैयार किए जाएंगे। इस व्यवस्था में एक साथ 4,800 विद्यार्थियों के कोचिंग क्लास अटेंड करने की सुविधा रहेगी।

छात्रों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए 700 सीटों वाले आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया जाएगा। वहीं, बाहर से आने वाले लगभग 1000 विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल फैसिलिटी भी निर्मित की जाएगी।

खेलकूद और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एजुकेशनल सिटी में एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान तथा सुंदर गार्डन भी विकसित किए जाएंगे। साथ ही, वाहनों के लिए मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था होगी ताकि आने-जाने में कोई असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत करीब 100 करोड़ रुपये होगी और इसके निर्माण कार्य की कार्य योजना नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा तैयार कर ली गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा, जिससे बिलासपुर एजुकेशनल सिटी प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य गठन के पश्चात बिलासपुर शहर ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। बिलासपुर में एसईसीएल का मुख्यालय और रेलवे का डीआरएम कार्यालय भी स्थित है, जिससे यह शहर न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। यहां एक केंद्रीय विश्वविद्यालय, दो विश्वविद्यालय, आठ महाविद्यालय, लोक सेवा आयोग, व्यापम और आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले करीब 100 से अधिक कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे हैं, जिनमें प्रदेश के 50,000 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

“छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में स्थान देती है। हमारी यह अटल प्रतिबद्धता है कि प्रदेश का प्रत्येक विद्यार्थी आधुनिक संसाधनों, उन्नत अधोसंरचना और प्रेरक वातावरण में अपनी क्षमताओं को संवार सके और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सके।

बिलासपुर एजुकेशन सिटी का निर्माण इसी दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह न सिर्फ बिलासपुर को छत्तीसगढ़ का एजुकेशनल हब बनाएगा, बल्कि प्रदेश के हजारों युवाओं को उच्चस्तरीय सुविधाओं में अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर देगा। नालंदा परिसर, बहुमंजिला कोचिंग भवन, डिजिटल और फिजिकल लाइब्रेरी, हॉस्टल, ऑडिटोरियम, खेल मैदान और ग्रीन जोन – ये सभी सुविधाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को समर्पित होंगी।

You Might Also Like

Jashpur Festival Security: जशपुर में त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में, शांति समिति बैठक में तय हुई सुरक्षा की रूपरेखा

Farmers Fund Transfer GPM: होली से पहले जीपीएम के 19,380 किसानों को 103 करोड़ से ज्यादा की बड़ी राहत

Holi Date 2025: होलिका दहन और रंगों की होली कब? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Raipur Holika Theme: होली से पहले कालीबाड़ी चौक बना सेल्फी प्वाइंट, ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका चर्चा में

Raigarh Stabbing Life Sentence: Raigarh में चाकूबाजी कांड पर कोर्ट का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

Newsdesk Admin 28/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur Festival Security: जशपुर में त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में, शांति समिति बैठक में तय हुई सुरक्षा की रूपरेखा

Jashpur Festival Security: आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल…

Farmers Fund Transfer GPM: होली से पहले जीपीएम के 19,380 किसानों को 103 करोड़ से ज्यादा की बड़ी राहत

Farmers Fund Transfer GPM: होली से पहले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…

Holi Date 2025: होलिका दहन और रंगों की होली कब? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन की तिथि को लेकर लोगों में…

March Theatrical Release : सिनेमा लवर्स के लिए सुपर एंटरटेनमेंट मंथ, 19 मार्च को महाक्लैश

सीजी भास्कर, 1 मार्च। मार्च 2026 सिनेमा प्रेमियों…

Raipur Holika Theme: होली से पहले कालीबाड़ी चौक बना सेल्फी प्वाइंट, ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका चर्चा में

सीजी भास्कर 1 मार्राच : रायपुर में होली…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Jashpur Festival Security: जशपुर में त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में, शांति समिति बैठक में तय हुई सुरक्षा की रूपरेखा

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Farmers Fund Transfer GPM: होली से पहले जीपीएम के 19,380 किसानों को 103 करोड़ से ज्यादा की बड़ी राहत

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Holi Date 2025: होलिका दहन और रंगों की होली कब? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Raipur Holika Theme: होली से पहले कालीबाड़ी चौक बना सेल्फी प्वाइंट, ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका चर्चा में

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?