CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Modi Meets Vaibhav Suryavanshi :  वैभव सूर्यवंशी ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद…देखें VIDEO

Modi Meets Vaibhav Suryavanshi :  वैभव सूर्यवंशी ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद…देखें VIDEO

By Newsdesk Admin 30/05/2025
Share
Modi Meets Vaibhav Suryavanshi
Modi Meets Vaibhav Suryavanshi

सीजी भास्कर, 30 मई : आईपीएल 2025 में केवल 14 साल उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी (Modi Meets Vaibhav Suryavanshi) ने शुक्रवार को पटना में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान स्टार क्रिकेटर ने पीएम के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर वैभव के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री भी वैभव (Modi Meets Vaibhav Suryavanshi) से मिलकर काफी नजर आए। उन्होंने वैभव के परिवार साथ 10 मिनट का समय बिताया। हालांकि उनके बीच क्या बातचीत हुई इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। अपने दो दिवसीय बिहार दौरे से लौटते समय पटना एयरपोर्ट पर पीएम ने युवा क्रिकेटर और उनके परिवार के साथ मुलाकात की।

पीएम ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दीं। उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है! उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएँ।’

सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी (Modi Meets Vaibhav Suryavanshi) ने 14 साल और 23 दिन की उम्र में आईपीएल में डेब्यू किया था जो कि रिकॉर्ड है। उन्होंने 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था। वैभव ने अपने डेब्यू मैच में 20 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड प्रयास रे वर्मन के नाम था। उन्होंने 16 साल 157 दिन में डेब्यू किया था।

आईपीएल में सबसे तेज शतक मारने वाले भारतीय हैं वैभव (Modi Meets Vaibhav Suryavanshi)

वैभव के नाम क्रिस गेल के बाद आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ केवल 35 गेंदों में शतक लगाया था। इसी के साथ वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बने। उनके बाद यूसुफ पठान का नंबर आता है जिन्होंने 2010 में मुंबई के खिलाफ 37 बॉल पर शतक लगाया था।

इसके अलावा वैभव के नाम आईपीएल में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने केवल 14 साल और 32 दिन में अर्धशतक लगाया था। सेकेंड पोजिशन पर रियान पराग हैं, जिन्होंने 17 साल 175 दिन में 2019 में फिफ्टी लगाई थी।

#WATCH पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री @narendramodi ने युवा क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। इस दौरान क्रिकेटर के माता-पिता भी मौजूद थे।
.
.#PatnaMeinModiji #vaibhavsuryavanshi #Patna #BiharThanksModiji #PMModiBiharVisit pic.twitter.com/xM01vMTjUI

— Dainik Bhaskar Hindi (@DBhaskarHindi) May 30, 2025

You Might Also Like

PV Sindhu Dubai Return : दुबई से भारत लौटीं पीवी सिंधू, एयरपोर्ट स्टाफ का जताया आभार; ऑल इंग्लैंड ओपन से चूकीं

T20 Champion Prize Money : T20 वर्ल्ड कप 2026: चैंपियन टीम पर 27 करोड़ से ज्यादा की बारिश, जानिए उपविजेता और सेमीफाइनलिस्ट को कितनी मिलेगी रकम

India vs Afghanistan ODI Series 2026: BCCI का बड़ा फैसला, पहली बार वनडे सीरीज से खुलेगा नया अध्याय

IND vs AFG : भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल घोषित, कोहली-रोहित खेलेंगे

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

Newsdesk Admin 30/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

भिलाई नगर में बढ़ती वाहनों की संख्या को…

JP Rajya Sabha Nominees
JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

सीजी भास्कर, 3 मार्च। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव…

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

Kashmiri Gate Firing Case: दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी…

Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Israel Iran Conflict Update: इजराइल के विदेश मंत्री…

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Raipur Drug Network Exposed: राजधानी रायपुर में ड्रग्स…

You Might Also Like

खेल

PV Sindhu Dubai Return : दुबई से भारत लौटीं पीवी सिंधू, एयरपोर्ट स्टाफ का जताया आभार; ऑल इंग्लैंड ओपन से चूकीं

03/03/2026
खेल

T20 Champion Prize Money : T20 वर्ल्ड कप 2026: चैंपियन टीम पर 27 करोड़ से ज्यादा की बारिश, जानिए उपविजेता और सेमीफाइनलिस्ट को कितनी मिलेगी रकम

02/03/2026
खेल

India vs Afghanistan ODI Series 2026: BCCI का बड़ा फैसला, पहली बार वनडे सीरीज से खुलेगा नया अध्याय

02/03/2026
IND vs AFG
खेल

IND vs AFG : भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल घोषित, कोहली-रोहित खेलेंगे

02/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?