CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम अटैक पर लिखा Thank You Pakistan, मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार; MLA बोले- ऐसे आस्तीन के सांप को…

पहलगाम अटैक पर लिखा Thank You Pakistan, मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार; MLA बोले- ऐसे आस्तीन के सांप को…

By Newsdesk Admin 23/04/2025
Share

सीजी भास्कर 23 अप्रैल पहलगाम अटैक में 28 लोगों की मौत हो गई. इसे लेकर जहां पूरे देश में शोक व्याप्त है. वहीं, झारखंड के बोकारो निवासी मोहम्मद नौशाद ने इस पर खुशी जाहिर की थी. उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला, जिसमें पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा को हमले के लिए धन्यवाद दिया. पुलिस ने अब मोहम्मद नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी बालीडीह के मिल्लत नगर का रहने वाला है. थाना प्रभारी नवीन कुमार ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने कहा- हमें मोहम्मद नौशाद के खिलाफ शिकायत मिली थी. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

दरअसल कश्मीर के पहलगाम शहर के पास स्थित पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में मंगलवार को हमला हुआ था. इसमें 28 लोगों की मौत हो गई. कई अन्य घायल भी हुए. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार मोहम्मद नौशाद के पिता का नाम मोहम्मद मुस्ताक है और वह मिल्लत नगर का रहने वाला है. फिलहाल बोकारो पुलिस गिरफ्तार मोहम्मद नौशाद से पूछताछ कर रही है.थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा- पुलिस मोहम्मद नौशाद के सोशल मीडिया के अकाउंट खंगाल रही है. वहीं, उसके बारे में पूरी जानकारी निकाली जा रही है.‘स्लीपर सेल की तरह करते हैं काम’मोहमद नौशाद (@MNQUASMIMD) के गिरफ्तार होने पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह ने कहा- मैंने तो कल रात में ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर लिखा था.

और बोकारो के एसपी से बात की थी.आज उसकी गिरफ्तारी हुई है. मुझे खुशी हुई कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. विधायक सीपी सिंह ने कहा कि ऐसे आस्तीन के सांप के फन को कूचना और कठोर कार्रवाई करना ही राष्ट्रहित में सही है. देश में बहुत से ऐसे लोग हैं जो स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं जो देश के लिए खतरा हैं. ऐसे लोगों को पनाह देने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.ऐसा क्या लिखा था पोस्ट पर?

बालीडीह के रहने वाले मोहमद नौशाद ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद जश्न मानते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था- थैंक्यू पाकिस्तान, थैंक्यू लश्कर-ए-तैयबा. अल्लाह आपकी लंबी उम्र करे. आमीन, आमीन. हमें ज्यादा खुशी तब होगी जब आप बीजेपी, आरएसएस, बजरंग दल और मीडिया को निशाना बनाओ. अब RSS, BJP और बजरंग दल कहां गए, जाओ सरहद पर जाकर उछल और कूदकर दिखाओ.

You Might Also Like

Iran Israel Conflict: माफी के बाद भी खाड़ी देशों के ऊपर मंडराया खतरा, ड्रोन-मिसाइल हमलों से बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

Nishant Kumar JDU Join : बिहार की राजनीति में नई एंट्री, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने थामा JDU का दामन

Opium Farming Allegation Chhattisgarh: बीजेपी नेता पर आरोपों को लेकर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

Mahtari Vandan Yojana Installment: महिला दिवस पर बस्तर में महतारी वंदन सम्मेलन, जारी होगी योजना की 25वीं किस्त

CM Vishnu Deo Sai Odisha Visit: ओडिशा दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Newsdesk Admin 23/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Iran Israel Conflict: माफी के बाद भी खाड़ी देशों के ऊपर मंडराया खतरा, ड्रोन-मिसाइल हमलों से बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

मध्य पूर्व में चल रहा Iran Israel Conflict…

Nishant Kumar JDU Join
Nishant Kumar JDU Join : बिहार की राजनीति में नई एंट्री, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने थामा JDU का दामन

सीजी भास्कर, 08 मार्च। बिहार की राजनीति में…

Working Women Hostel: नवा रायपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगा 1000 क्षमता वाला आधुनिक हॉस्टल

नवा रायपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित…

Oppo Reno 16 Pro Max
Oppo Reno 16 Pro Max : OPPO का नया फ्लैगशिप फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, Reno 16 Pro Max को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

सीजी भास्कर, 08 मार्च। स्मार्टफोन बाजार में OPPO…

Stray Cattle Problem: जगदलपुर की सड़कों पर आवारा मवेशियों का डेरा, बढ़ रहा हादसों का खतरा

जगदलपुर शहर में इन दिनों Stray Cattle Problem…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Iran Israel Conflict: माफी के बाद भी खाड़ी देशों के ऊपर मंडराया खतरा, ड्रोन-मिसाइल हमलों से बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

08/03/2026
Nishant Kumar JDU Join
देश-दुनियाराजनीति

Nishant Kumar JDU Join : बिहार की राजनीति में नई एंट्री, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने थामा JDU का दामन

08/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Opium Farming Allegation Chhattisgarh: बीजेपी नेता पर आरोपों को लेकर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

08/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Mahtari Vandan Yojana Installment: महिला दिवस पर बस्तर में महतारी वंदन सम्मेलन, जारी होगी योजना की 25वीं किस्त

08/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?