CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सोशल मीडिया की निगरानी, धार्मिक नेताओं के साथ बैठक…होली को लेकर योगी सरकार सख्त

सोशल मीडिया की निगरानी, धार्मिक नेताओं के साथ बैठक…होली को लेकर योगी सरकार सख्त

By Newsdesk Admin 12/03/2025
Share

सीजी भास्कर 12 मार्च उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने होली को लेकर सख्त निर्देश जारी किया है. उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर अधिकारीयों को खुद भ्रमण करने का निर्देश दिया है. इसमें कहा गया है कि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति न दी जाए. होलिका दहन के समस्त स्थानों का भ्रमण एवं आयोजकों से गोष्ठी की जाए.

डीजीपी ने कहा कि सभी धर्म के धर्मगुरूओं, शान्ति समितियों तथा अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ पुलिस अधिकारियों एवं मजिस्ट्रेट द्वारा गोष्ठी की जाए. मिश्रित आबादी के क्षेत्रों, जुलूस के मार्गों एवं कम्युनल हॉटस्पॉट पर पर्याप्त जनशक्ति की तैनाती, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा से चेकिंग की जाए.24X7 सोशल मीडिया की निगरानीडीजीपी ने निर्देश किया कि होली और रमजान के कार्यक्रम जहां एक स्थान और एक समय पर हो, वहां आयोजकों से बातचीत कर पूर्व से योजना बनाकर समुचित पुलिस प्रबंध किया जाए. 24X7 सोशल मीडिया के प्रत्येक प्लेटफार्म पर निगरानी रखी जाए, आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट का तुरंत संज्ञान लेकर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जाए

. पोस्टर पार्टी एवं मार्निंग चेकिंग टीम का गठनकर उनको नियमित रूप से निकाला जाए. भीड़-भाड़ के स्थल एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर नियमित रूप से बीडीएस टीम, स्निफर डॉग्स द्वारा चेकिंग कराई जाए.DGP ने कहा कि पूर्व की घटनाओं के आधार पर हॉटस्पॉट चिन्हित कर समुचित पुलिस प्रबंध किया जाए. संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर जोन/सेक्टर स्कीम में पुलिस व्यवस्थापन किया जाए. दंगा नियंत्रण योजना का पूर्वाभ्यास एवं दंगा निरोधक उपकरणों की गुणवत्ता, उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए.

14 मार्च को होली और जुमे की नमाज14 मार्च को होली है और इस दिन शुक्रवार भी है यानी जुमे की नमाज अदा की जाएगी. हाल ही में सीएम योगी ने एक बयान में कहा था कि पहले होली खेली जाएगी फिर होगी जुमे की नमाज होगी. इस दौरान उन्होंने संभल के सीओ अनुज चौधरी के बयान का भी जिक्र किया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि जुम्मे की नमाज हर सप्ताह में होती है लेकिन होली साल में एक बार होती है. संभल का वो अधिकारी पहलवान रहा है तो उनका बयान भी उसी हिसाब का है.

You Might Also Like

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

Newsdesk Admin 12/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Khelo Masters Games 2026 में Chhattisgarh के खिलाड़ियों…

Jaggi murder case Chhattisgar
Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की सियासत में…

Israel Lebanon conflict
Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

सीजी भास्कर, 31 मार्च। मध्य पूर्व में जारी…

Donald Trump Statement
Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

सीजी भास्कर, 31 मार्च। ईरान को लेकर चल…

Nayanthara Bollywood Debut Success
Nayanthara Bollywood Debut Success : पहले शाहरुख के साथ 1000 करोड़…अब सलमान संग धमाका! कौन है ये साउथ क्वीन?

सीजी भास्कर, 31 मार्च। भारतीय सिनेमा में एक…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

31/03/2026
Israel Lebanon conflict
देश-दुनिया

Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

31/03/2026
Donald Trump Statement
देश-दुनिया

Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

31/03/2026
Guru Khushwant Saheb statement
छत्तीसगढ़राजनीति

Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?