CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर: बिलासपुर-सरगुजा में भारी बारिश, उत्तरी हिस्से में 5 दिन तक भीगने की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर: बिलासपुर-सरगुजा में भारी बारिश, उत्तरी हिस्से में 5 दिन तक भीगने की चेतावनी

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 जून |

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए आज यलो अलर्ट​ जारी किया है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इनमें सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और कबीरधाम शामिल हैं।

वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 6 दिनों तक मानसून का सबसे अधिक प्रभाव उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में दिखेगा। वहीं दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मंगलवार की बात करें तो सबसे अधिक तापमान 32.4°C दुर्ग का रहा।

रायपुर में पड़ीं हल्की बौछारें

रायपुर में मंगलवार सुबह कुछ इलाकों में बौछारें पड़ीं। दिनभर बादल छाए रहे। इससे पहले सोमवार को बिलासपुर में तेज बारिश हुई थी। वहीं रायगढ़ में भी बौछारें पड़ीं। यहां दोपहर के वक्त मौसम बदला और ठंडी हवाओं के साथ पानी बरसा।

पिछले दस दिनों में 25.25 मिमी औसत बारिश

राज्य में पिछले 10 दिनों में 25.25 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। हफ्तेभर पहले बस्तर में अटका मानसून रायपुर से होते हुए सरगुजा पहुंचा था। इसके बाद से ही प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में बारिश का दौर जारी है।

64 साल के इतिहास में पहली बार मई में पहुंचा मानसून

इससे पहले छत्तीसगढ़ में नौतपे के बीच मानसून की एंट्री हो गई थी। प्रदेश में मानसून के पहुंचने की नॉर्मल डेट 13 जून है। लेकिन इस बार 16 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी थी। वहीं 64 साल के इतिहास में ये पहली बार है, जब मानसून मई माह में छत्तीसगढ़ पहुंचा था। इससे पहले साल 1971 में 1 जून को मानसून पहुंचा था।

जून में अब तक सामान्य से कम बारिश

ओवर ऑल जून महीने की बात करें तो प्रदेश में अब तक कुल 41.0 मिमी औसत वर्षा हुई है, जबकि सामान्य औसत 81.0 मिमी होती है। यानी लगभग आधी बारिश ही अब तक हुई है। बलरामपुर इकलौता जिला है जहां नॉर्मल से बहुत अधिक बारिश हुई है।

वहीं दंतेवाड़ा ऐसा जिला है जहां सामान्य बारिश हुई है। 26 जिलों में वर्षा सामान्य से कम रही है। इनमें से 17 जिलों में कम और 9 जिलों में कम बारिश दर्ज की गई। हालांकि मौसम विभाग की माने तो जून का ट्रेंड यही रहा है।

शुरुआती 10 से 12 दिन गर्मी बढ़ती है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में बनने वाले लो प्रेशर एरिया या चक्रवातों के चलते मानसून सक्रिय हो जाता है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है।

मई में 374 फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी

पिछले माह लगातार बने सिस्टम और करीब 14 दिन पहले आए मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ में मई महीने में जमकर बारिश कराई। इस दौरान औसत से 373 फीसदी ज्यादा पानी गिर गया। इसके बाद से मानसून पिछले करीब 12 दिनों से ठहरा है। यह आगे ही नहीं बढ़ रहा है।

छत्तीसगढ़ में 22 मई से 28 मई के बीच 53.51 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है। प्रदेश में मानसून में औसतन 1200 मिलीमीटर पानी बरसता है। पिछले साल 1276.3 MM पानी गिरा था।

पिछले साल के मुकाबले तापमान कम

हालांकि इस बार की स्थिति पिछले साल के मुकाबले बेहतर है। साल 2024 में जून का अधिकतम तापमान 45.7°C था, जो 1 जून को दर्ज किया गया था। जबकि इस साल अधिकतम तापमान अब तक 42 से 43°C के आस-पास ही रहा है।

वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5°C 19 जून को रिकॉर्ड किया गया था। पिछले साल जून में पूरे महीने के औसत तापमान की बात करें तो 38.6°C रहा था। वहीं न्यूनतम औसतन तापमान 27.7°C दर्ज किया गया था।

लंबा रह सकता है मानसून

मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है। इस साल 8 दिन पहले यानी 24 मई को ही केरल पहुंच गया। मानसून के लौटने की सामान्य तारीख 15 अक्टूबर है। अगर इस साल अपने नियम समय पर ही लौटता है तो मानसून की अवधि 145 दिन रहेगी। इस बीच मानसून ब्रेक की स्थिति ना हो तो जल्दी आने का फायदा मिलता सकता है।

इसलिए बिजली गिरती है

दरअसल, आसमान में विपरीत एनर्जी के बादल हवा से उमड़ते-घुमड़ते रहते हैं। ये विपरीत दिशा में जाते हुए आपस में टकराते हैं। इससे होने वाले घर्षण से बिजली पैदा होती है और वह धरती पर गिरती है। आकाशीय बिजली पृथ्वी पर पहुंचने के बाद ऐसे माध्यम को तलाशती है जहां से वह गुजर सके।

अगर यह आकाशीय बिजली, बिजली के खंभों के संपर्क में आती है तो वह उसके लिए कंडक्टर (संचालक) का काम करता है, लेकिन उस समय कोई व्यक्ति इसकी परिधि में आ जाता है तो वह उस चार्ज के लिए सबसे बढ़िया कंडक्टर का काम करता है। जयपुर में आमेर महल के वॉच टावर पर हुए हादसे में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

आकाशीय बिजली से जुड़े कुछ तथ्य जो आपके लिए जानना जरूरी

  • आकाशीय बिजली का तापमान सूर्य के ऊपरी सतह से भी ज्यादा होता है। इसकी क्षमता तीन सौ किलोवॉट मतलब 12.5 करोड़ वॉट से ज्यादा चार्ज की होती है। यह बिजली मिली सैकेंड से भी कम समय के लिए ठहरती है।
  • यह मनुष्य के सिर, गले और कंधों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है।
  • दोपहर के वक्त इसके गिरने की आशंका ज्यादा होती है।

आकाशीय बिजली से जुड़े मिथ

  • आकाशीय बिजली के एक चीज पर दो बार नहीं गिरती।
  • रबर, टायर या फोम इससे बचाव कर सकते हैं।
  • अगर कोई नाव चला रहा हो तो बाहर आ जाना चाहिए।
  • लम्बी चीजें आकाशीय बिजली से बचाव करती हैं।
Raipur Dog Walking Dispute: कुत्ता घुमाने को लेकर बढ़ा विवाद, निजी कंपनी कर्मचारी से कॉलोनी में मारपीट
Vaishali Shakti Yojana : हाथों हाथ बढ़ चली है “विधायक की शक्ति योजना” देखिए विडियो
Supaibeda Health Camp: दो साल बाद सुपेबेड़ा में फिर लौटी जांच की उम्मीद, एम्स की नेफ्रोलॉजी टीम पहुंची गांव
Suicide Case : इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, इस हाल में मिली लाश, मचा हड़कंप
Raipur Pice Cmmissioner : दायित्व की पहली औपचारिक भेंट, कानून-व्यवस्था को लेकर हुई अहम चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mass Suicide in Durg
Mass Suicide in Durg : एक ही कमरे में मिली परिवार के 4 लोगों की लाश, तिरुपति बालाजी से दर्शन कर लौटा था परिवार

सीजी भास्कर, 22 मई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग…

Bastar Sports Academy 
Bastar Sports Academy  : आधुनिक खेल अकादमी में 13 से 17 साल के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, रहना-खाना और पढ़ाई बिल्कुल मुफ्त!

सीजी भास्कर, 22 मई : बस्तर के आदिवासी…

CM will inaugurate the overbridge : कचना रेलवे फाटक पर खत्म होगी जाम की परेशानी

सीजी भास्कर, 22 मई। राजधानी रायपुर के लोगों…

Tamnar Crime News
Tamnar Crime News : अकेली महिला को देख घर में घुसा सिरफिरा आशिक, पुलिस ने भेजा जेल

सीजी भास्कर, 22 मई : छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

Chhattisgarh heats up even before Navtapa : रायपुर में पारा 45°C के करीब; हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी

सीजी भास्कर, 22 मई । छत्तीसगढ़ में नवतपा…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनियामनोरंजन

‘अब इस दुनिया में दूसरा धर्मेंद्र नहीं आएगा…’, शोले के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने कहा – Dharmendra Legacy हमेशा जिंदा रहेगी

29/11/2025
JEAM Portal Scam
छत्तीसगढ़

Jaisingh Bharadwaj Suspension News : युक्तियुक्तकरण घोटाले में कार्रवाई…डौंडी बीईओ जयसिंह भारद्वाज निलंबित…

12/06/2025
छत्तीसगढ़

Rohit Sahu MLA : राजिम कल्प कुंभ में दिव्यांग बच्चों संग पहुंचे विधायक रोहित साहू, बोले—समाज का अभिन्न हिस्सा हैं ये बच्चे

14/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

90 kg of ganja seized from two e-autos : आठ महिलाएं गिरफ्तार

19/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?