CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Monsoon Rain Alert : मानसून फिर दिखाएगा असर, 27 से 30 सितंबर तक कई राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

Monsoon Rain Alert : मानसून फिर दिखाएगा असर, 27 से 30 सितंबर तक कई राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

By Newsdesk Admin
27/09/2025
Share
Monsoon Withdrawal
Monsoon Withdrawal

सीजी भास्कर, 27 सितंबर। मानसून (Monsoon Rain Alert) की एंट्री से अब तक कई राज्यों में इसका असर लगातार देखा जा रहा है। मानसून का यह सीज़न काफी बेहतर रहा है, जिसकी वजह से देशभर में अच्छी-खासी बारिश दर्ज की गई। मानसून के प्रभाव से नदियां, तालाब और बांध पानी से भर गए हैं। अब एक बार फिर मानसून अपना असर दिखाने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 27, 28, 29 और 30 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Monsoon Rain Alert) जारी किया है।

उत्तरपश्चिम भारत

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार 27 से 30 सितंबर के बीच उत्तरपश्चिम भारत में मानसून फिर से सक्रिय रहेगा। इससे राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान आंधी, तेज हवाओं और बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पूर्वी और मध्य भारत

27-30 सितंबर तक मौसम विभाग का अनुमान है कि (Monsoon Rain Alert) पूर्वी और मध्य भारत में भी बारिश का दौर चलेगा। मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है।

पश्चिम भारत

मौसम विभाग के अनुसार मानसून का असर पश्चिम भारत में भी रहेगा। महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात-सौराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में अगले 4 दिनों तक रुक-रुककर तेज बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज होने की भी संभावना है।

दक्षिण भारत

मौसम विभाग का कहना है कि (Monsoon Rain Alert) दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, यनम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। यहां कई जगह जमकर बादल बरस सकते हैं, जबकि कुछ जिलों में हल्की बारिश का असर दिखेगा।

उत्तरपूर्व भारत

उत्तरपूर्वी राज्यों में भी 27 से 30 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में तेज बारिश का अलर्ट है। कई इलाकों में धीमी रफ्तार से भी बारिश दर्ज की जा सकती है।

10 lakh rupees looted in Raipur : दिनदहाड़े गैस एजेंसी मैनेजर से नकाबपोशों ने छीना कैश से भरा बैग
रायपुर में ढाई-साल की भांजी की गला काटकर हत्या:बहन की दूसरी शादी से था नाराज, सालभर के भांजे का भी ब्लेड से गला चीरा
Shivnath Diversion Scheme : 114.63 करोड़ रूपए स्वीकृत, 6870 हेक्टेयर में मिलेगा सिंचाई लाभ
Siddharth Singhania Arrest : झारखंड शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ का कारोबारी गिरफ्तार
Somanna Maoist Surrender : डेडलाइन से ठीक पहले बड़ा झटका! टॉप माओवादी नेता सोमन्ना ने किया सरेंडर, नेटवर्क हिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?