CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कल से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र:चरणदास महंत की अगुवाई में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू, सरकार को घेरने की तैयारी

कल से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र:चरणदास महंत की अगुवाई में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू, सरकार को घेरने की तैयारी

By Newsdesk Admin 13/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 जुलाई |

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इससे एक दिन पहले कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 4 बजे से रायपुर स्थित राजीव भवन में शुरू हो चुकी है। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत कर रहे हैं। इस बैठक में सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति तय की जाएगी।

बैठक से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया को बताया कि विधानसभा का मानसून सत्र कांग्रेस के लिए बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि बैठक में सत्र की रणनीति तैयार की जाएगी और जनता से जुड़े हर महत्वपूर्ण विषय को सदन में पूरी ताकत से उठाया जाएगा।

कांग्रेस का फोकस सड़क से सदन तक विरोध

बैज ने कहा कि आज प्रदेश के किसान परेशान हैं, युवा बेरोजगार हैं, नकली शराब बिक रही है, अवैध उत्खनन हो रहा है, गरीबों के मकान तोड़े जा रहे हैं और उद्योगपतियों के लिए पेड़ काटे जा रहे हैं। ऐसे तमाम मुद्दों को हम प्रमुखता से उठाएंगे।

बैज ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस केवल सदन में नहीं, बल्कि सड़क पर भी जनता की आवाज़ बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी रणनीति बनाकर योजनाबद्ध तरीके से भाजपा सरकार को घेरने का काम करेगी।

जनता की हर पीड़ा को मुखरता से उठाएंगे

बैज ने कहा कि मानसून सत्र को लेकर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की अगुवाई में आज बैठक में कांग्रेस के विधायक रणनीति बनाएंगे। बैठक में कांग्रेस के सभी विधायक मौजूद रहेंगे और सत्र के सभी संभावित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

विधायकों ने लगाए 996 सवाल

5 दिनों के मानसून सत्र को लेकर विधायकों ने कुल 996 सवाल लगाए हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि इस बार सदन में तीखी बहस और सरकार पर विपक्ष के तीखे हमले देखने को मिल सकते हैं। राज्य में भाजपा सरकार बने करीब डेढ़ साल हो चुके हैं और अब कांग्रेस इन 18 महीनों के दौरान हुई गड़बड़ियों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार के डेढ़ साल पूरे होने के बाद अब विपक्ष सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर जनता के मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाएगा। वहीं, सरकार भी अपने कामकाज को लेकर आंकड़ों और योजनाओं के जरिए विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की तैयारी में है।

प्रमुख मुद्दे जिन्हें कांग्रेस उठाएगी

  • डीपीए और खाद और किसानों की समस्याएं
  • युवाओं की बेरोजगारी
  • नकली शराब की बिक्री
  • अवैध रेत उत्खनन
  • गरीबों के आवास तोड़ने की कार्रवाई
  • उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के आरोप
  • CGMSC से दवा खरीदी में गड़बड़ी
  • शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण जैसे अन्य मुद्दे…

You Might Also Like

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

Nivedita Chatterjee Resignation Row: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष पर गरमाई सियासत, पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला

SIR Voter Objection Row: Special Revision में एक ही समुदाय के नामों पर आपत्ति, गौरेला में बढ़ा विरोध

Fake Education Order Scam: फर्जी आदेश के दम पर सरकारी नौकरी, जांच पूरी होते ही चार कर्मचारी बर्खास्त

Newsdesk Admin 13/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Atmanand School Incident
Atmanand School Incident : क्लासरूम में दहशत फैलाने वाला छात्र पकड़ा गया, चाकू बरामद; तीन नाबालिग CWC के सुपुर्द

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। स्कूल के भीतर हुई…

NCERT Books Mandatory
NCERT Books Mandatory : कक्षा 5वीं–8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य, एनसीईआरटी व राज्य पुस्तकों से ही पढ़ाई के निर्देश

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। कक्षा 5वीं और 8वीं…

Divisional Employment Fair
Divisional Employment Fair : 12 फरवरी से युवाओं के लिए खुलेगा मौका, संभागवार रोजगार मेले में होगी सीधी भर्ती

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। प्रदेश में निजी क्षेत्र…

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

सीजी भास्कर, 07 फरवरी | Amit Shah Chhattisgarh…

Tribal Sports Talent
Tribal Sports Talent : अबूझमाड़ का गौरव: मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Nivedita Chatterjee Resignation Row: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष पर गरमाई सियासत, पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

SIR Voter Objection Row: Special Revision में एक ही समुदाय के नामों पर आपत्ति, गौरेला में बढ़ा विरोध

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?